For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल नूर की-- तेरी दुनिया में हम बेकार आये.

.
समझ पाये जो ख़ुद के पार आये,
तेरी दुनिया में हम बेकार आये.
.
बहन माँ बाप बीवी दोस्त बच्चे,
कहानी थी.... कई क़िरदार आये. 
.
क़दम रखते ही दीवारें उठी थीं,  
सफ़र में मरहले दुश्वार आये.
.
शिकस्ता दिल बिख़र जायेगा मेरा,
वहाँ से अब अगर इनकार आये.
.
उडाये थे कई क़ासिद कबूतर,   
मगर वापस फ़क़त दो चार आये.
.
समुन्दर की अनाएँ गर्क़ कर दूँ,
मेरे हाथों में गर पतवार आये.
.
अगरचे लोग वो सस्ते नहीं थे,
जो बिकने को सर-ए-बाज़ार आये.
.
तेरी यादों से छुट्टी कब मिलेगी,
कभी तो ज़ह’न को इतवार आये. 
.
निलेश "नूर"
मौलिक/ अप्रकाशित 

Views: 1506

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 8:44pm

आ. समर सर ..
अहमद फ़राज़ साहब की एक नज़्म का उन्वान है क़ासिद कबूतर ..
नज़्म उर्दू fonts में मिल पायी है ..
देखिएगा 
.

یہ لہوجِس سے میرے
شہروں کے سارے راستے
گُلکوں ہیں
اور ہر پیرہن کا رنگ حُنّابی ہے
کل کے موسموں
اور آنے والے
سُورجوں
کا زمزمہ گر ہے
چلو تُم نے تو 
کالی سُرخیاں
مقراض کر ڈالیں
سُخن نخچیر کر ڈالے
قلم زنجیر کر ڈالے
مگر اب اِن ہواؤں کو بھی روکو
جو تُمھارے مقتلوں کی لالیاں
اور تازہ خُوں کی خُوشبوئیں
اور اُن کی آوازیں لئے
گلیوں سے
بازاروں سے
شہراہوں سے
ہر طرف
قریہ بہ قریہ
پھیلتی جاتی ہیں
نادانو
ہوائیں نامہ بر بنتی ہیں
جب قاصد کبُوتر قید ہوتے ہیں
.
इसके अंग्रेजी fonts हैं....
.
Ye Lahoo Jiss Say Mere
Shehro'n Kay Saaray Raastay
Gulkoo'n Hai'n
Aur Hr Pairahan Ka Rang Hun'naabi Hai
Kal Kay Mausmo'n
Aur Aanay Waalay
SoorJo'n
Ka Zamzama Gr Hai
Chalo Tum Nay To
Kaali SurKhiyaa'n
Maqraaz Kr Daalee'n
SuKhan NaKhcheer Kr Daalay
Qalam ZanJeer Kr Daalay
Magar Ab In Hawaao'n Ko Bhi RoKo
Jo Tumhaaray Maqtalo'n Ki Laaliyaa'n
Aur Taaza Khoo'n Ki Khushbuye'n
Aur Un Ki Aawaaze'n Liye
Galyo'n Say
Bazaaro'n Say
Shehro'n Say
Hr Taraf
Qarya Ba Qarya
Phailti Jaati Hai
Naadaano
Hawaaye'n Naama'Br Banti Hai'n
Jb Qasid Kabootar Qaid Hotay Hai'n..!!
.
सादर 


Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 8:17pm

शुक्रिया आ. रवि जी ..
मैं भी इस प्रक्रिया से लाभान्वित होता रहता हूँ ... स्नेह बनाए रखिये 
सादर 

Comment by Ravi Shukla on March 27, 2017 at 7:56pm
आदरणीय नीलेश जी बेहतरीन ग़ज़ल के लिए दाद और मुबारक बाद हाज़िर है । आप इसी तरह अशआर कहते रहिये और इसी तरह हमारी ग़ज़लों की प्यास बढ़ती रहे और उस पार समर साहब जैसे उस्ताद की जरूरी टिप्पणियों से हमारी मालूमात में इज़ाफ़ा होता रहे।
Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 6:45pm

धन्यवाद आ. समर सर ...
मैं आप की बात समझ गया ... यानी कबूतर की मोडस ऑपरेंडी समझ गया हूँ...
क़ासिद और नामा-बर का मतलब लुगत में एक ही बताया गया था इसलिए मैंने इसे इस्तेमाल कर लिया.. बस फ़र्क इतना था कि क़ासिद अरबी मूल का शब्द है और नाम:बर फ़ारसी ...
मैं शेर फिर कहने की कोशिश करता हूँ ..
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 6:42pm

धन्यवाद आ. अनुराग जी...
एक व्यक्ति में कई अहँकार होते हैं ..धन का अहंकार, रूप का अहंकार, ज्ञान का अहंकार, शक्ति का अहंकार अत: मुझे अनाएँ लिखने में कोई दिक्कत मालूम नहीं होती.
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 6:40pm

धन्यवाद आ. सरना जी 

Comment by Samar kabeer on March 27, 2017 at 4:00pm
जनाब निलेश'नूर'साहिब आदाब,उम्दा ग़ज़ल हुई है,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

'अगरचे लोग वो सस्ते नहीं थे
जो बिकने को सर-ए-बाजार आये'
ये शैर कुछ ज़ियादा ही पसन्द आया ।

'उड़ाये थे कई क़ासिद कबूतर
मगर वापस फ़क़त दो चार आये'
इस शैर पर कुछ कहना चाहूंगा,अव्वल तो ये कि उर्दू शाइरी में 'नामाबर कबूतर'की इस्तिलाह् आम है,इन्हें 'क़ासिद कबूतर'नहीं कहते,दूसरी अहम बात ये कि 'नामाबर'कबूतर'वापस नहीं आते हैं,होता ये था कि आपके पाले हुए कबूतर मेरे पास होंगे और नेरे पाले हुए कबूतर आपके पास,कबूतरों की ये ख़ूबी है कि वो जहाँ पलते हैं उस जगह को नहीं भूलते और कई अर्से बाद भी जब उन्हें उड़ने का मौक़ा मिलता है वो अपने पालने वाले के यहाँ पहुंच जाते हैं,कबूतरों की इसी फ़ितरत के मद्दे नज़र उन्हें पैग़ाम रसानी के लिये इस्तेमाल किया जाता था । उम्मीद है आप मेरी बात का अर्थ समझ गये होंगे,बाक़ी शुभ शुभ ।
Comment by Sushil Sarna on March 27, 2017 at 3:50pm

अगरचे लोग वो सस्ते नहीं थे,
जो बिकने को सर-ए-बाज़ार आये.
.
तेरी यादों से छुट्टी कब मिलेगी,
कभी तो ज़ह’न को इतवार आये.

वाह शानदार अशआर वाली इस ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय।

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 2:24pm

शुक्रिया आ. मोहम्मद आरिफ़ साहब 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2017 at 2:24pm

शुक्रिया आ. सीमा जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on मिथिलेश वामनकर's blog post ग़ज़ल: उम्र भर हम सीखते चौकोर करना
"वाह बहुत खूबसूरत सृजन है सर जी हार्दिक बधाई"
14 hours ago
Samar kabeer commented on Samar kabeer's blog post "ओबीओ की 14वीं सालगिरह का तुहफ़ा"
"जनाब चेतन प्रकाश जी आदाब, आमीन ! आपकी सुख़न नवाज़ी के लिए बहुत शुक्रिय: अदा करता हूँ,सलामत रहें ।"
yesterday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166

परम आत्मीय स्वजन,ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 166 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का…See More
Tuesday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 155

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ पचपनवाँ आयोजन है.…See More
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"तकनीकी कारणों से साइट खुलने में व्यवधान को देखते हुए आयोजन अवधि आज दिनांक 15.04.24 को रात्रि 12 बजे…"
Monday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, बहुत बढ़िया प्रस्तुति। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई। सादर।"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"आदरणीय समर कबीर जी हार्दिक धन्यवाद आपका। बहुत बहुत आभार।"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"जय- पराजय ः गीतिका छंद जय पराजय कुछ नहीं बस, आँकड़ो का मेल है । आड़ ..लेकर ..दूसरों.. की़, जीतने…"
Sunday
Samar kabeer replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"जनाब मिथिलेश वामनकर जी आदाब, उम्द: रचना हुई है, बधाई स्वीकार करें ।"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a blog post

ग़ज़ल: उम्र भर हम सीखते चौकोर करना

याद कर इतना न दिल कमजोर करनाआऊंगा तब खूब जी भर बोर करना।मुख्तसर सी बात है लेकिन जरूरीकह दूं मैं, बस…See More
Saturday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"मन की तख्ती पर सदा, खींचो सत्य सुरेख। जय की होगी शृंखला  एक पराजय देख। - आयेंगे कुछ मौन…"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-162
"स्वागतम"
Saturday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service