For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिमाचल के लेखक जयदेव 'विद्रोही' दिल्ली में महाकवि कालिदास सम्मान से अलंकृत

प्रैस रिपोर्टर : कुमुद शर्मा

रविवार की रात्री को देव प्रबोधनी एकादशी के अवसर पर त्रिवेणी कला संगम सभागार स्थित तानसेन मार्ग मंडी हॉउस नई दिल्ली में अखिल भारतीय स्वतन्त्र लेखक मंच द्वारा महाकवि कालीदास समारोह आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त डाo जीo वीo जीo कृष्ण मूर्ती थे I त्रिवेणी हाल दर्शकों ,मिडिया,पत्रकारों,कलाकारों से खचाखच भरा हुआ था I इस कार्यक्रम में भारतवर्ष की प्रतिभाओं को महाकवि कालिदास सम्मान से अलंकृत किया गया सम्मान वितरण समारोह में डाo जीo वीo जीo कृष्णमूर्ति तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल श्री भीष्म नारायण सिंह,अखिल भारतीय स्वतन्त्र लेखक मंच के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सवतंत्र ,जर्नलिस्ट टुडे नैटवर्क प्रनुख श्री योगराज शर्मा जी की भूमिका उल्लेखनीय रही I
देश के कोने कोने से आई बिभिन्न सम्मानों की श्रृंखला के अतिरिक्त महाकवि कालिदास सम्मान से अलंकृत किये जाने वाली देश की प्रतिभाओं के नाम इस प्रकार हैंI
राम प्रकाश गोयल बरेली से,जयदेव 'विद्रोही' हिमाचल,आरo ड़ीo अग्रवाल मुंबई ,बंदना सक्सेना भोपाल,मंगल नसीम,संतोष कुमार गर्ग,पीo एसo शाक्य दिल्ली
पत्रकारिता के इस साहित्य कला एवं गरिमा मय सम्मान वितरण समारोह में शिक्षा समाज सेवा महिला शक्ति सम्मान भी वितरित किए गए I
कार्यक्रम में रोचक पक्ष प्रस्तुत करते हुए मंच संचालक रामानुज सिंह सुन्दरम के वक्तव्य से कौतुहल तब हुआ जब यह घोषणा की गई की इस कार्यक्रम में शामिल एक साथ तीन पीढ़ियों का संयोग देखने को मिल रहा है I
साहित्य कला और संस्कृति से जुड़े जहाँ आर्थर्स गिल्ड ऑफ हिमाचल के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव 'विद्रोही' मौजूद थे जिन्हें महाकवि कालिदास सम्मान अर्पित किया जा रहा थाI वहां उनके लेखक बेटे दीपक शर्मा 'कुल्लुवी' जिन्हें इसी मंच से 2009 का सरस्वती साहित्य रतन अवार्ड मिल चुका है और दीपक कुल्लुवी की बेटी कत्थक नृत्यांगना 'दीपाली' वहां कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर रही थी तो वहीँ पर उपस्थित था 'विद्रोही' जी का पौत्र शास्त्रीय संगीतज्ञ दीपांकर I इस जानकारी के मिलते ही जहाँ त्रिवेणी सभागार तालियों से गूँज उठा वहां विद्रोही से मिलने वाले कार्यक्रम के अंत में उनको अच्छी खासी प्रशंसकों की भीड़ से घिरे साथ में फोटो खिंचवाते देखा गयाI
इस सम्मान का एक उज्जवल पक्ष यह रहा की हिमाचल के लेखक जो वहां उपस्थित थे सभी उत्साहित पाए गए I
अपने साहित्यिक बिरोधियों के बारे में विद्रोही जी का कहना है की प्रतिभा किसी के शब्दों की मोहताज नहीं होती प्रतिभा खुद बोलती है खुद अपनें रास्ते बनाती है बस आपमें मेहनत,हिम्मत,लगन और जनून होना चाहिए I बिना कर्म किये कभी फल नहीं मिलता I अगर आपमें काबलियत है तो दुनिया आपको मानेगी अन्यथा दुत्कार देगी I
अखिल भारतीय स्वतन्त्र लेखक मंच के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सवतंत्र जी ने कार्यक्रम का उद्घघाटन ,शुभारम्भ कुल्लू हिमाचल प्रदेश से आए जयदेव विद्रोही जी के हाथों से ही फीता कटवा कर और सरस्वती दीप प्रज्व्वालित करावा कर करवा कर किया I

Views: 373

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
17 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
yesterday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Mar 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service