For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

'चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -७' ( Closed with 654 Replies )

नमस्कार आदरणीय मित्रों !

आप सभी का हार्दिक स्वागत है !  हमारे त्यौहार हम सभी में आपसी मेलजोल व भाई-चारा तो बढ़ाते ही हैं साथ ही साथ किसी न किसी सार्थक उद्देश्य की पूर्ति के निमित्त हमें प्रेरित भी करते हैं ! केवल यही नहीं वरन् हम सभी अपने-अपने धर्म व मज़हब के दायरे में रहते हुए भी, एक-दूसरे के तीज-त्यौहारों में शरीक होकर आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि करते हैं परिणामतः अपने सभी त्यौहारों का आनंद तत्काल ही चौगुना हो जाता है| यही उत्तम भाव तो अपनी गंगाजमुनी संस्कृति की विशेषता है, जिसे मद्देनज़र रखते हुए इस बार सर्वसहमति से  'चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -७' हेतु  आदरणीय गणेश जी बागी द्वारा ऐसे चित्र का चयन किया है जिसमें स्पष्ट रूप से यही परिलक्षित हो रहा है कि..............

 

मेल-जोल, सहयोग ही, जब हो सहज स्वभाव. 

जले ज्योति से ज्योति तब, क्यों ना हो सद्भाव.. 

 

आइये तो उठा लें आज अपनी-अपनी कलम, और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण !  और हाँ आप किसी भी विधा में इस चित्र का चित्रण करने के लिए स्वतंत्र हैं ......

 

नोट :-

(1) १५ तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १६ से १८ तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट करने हेतु खुला रहेगा |


 (2) जो साहित्यकार अपनी रचना को प्रतियोगिता से अलग  रहते हुए पोस्ट करना चाहे उनका भी स्वागत हैअपनी रचना को"प्रतियोगिता से अलग" टिप्पणी के साथ पोस्ट करने की कृपा करे 


(3) नियमानुसार "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक- के प्रथम व द्वितीय स्थान के विजेता इस अंक के निर्णायक होंगे और उनकी रचनायें स्वतः प्रतियोगिता से बाहर रहेगी |  प्रथम, द्वितीय के साथ-साथ तृतीय विजेता का भी चयन किया जायेगा |  


सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना पद्य की किसी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओ बी ओ  के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक रचना ही स्वीकार की जायेगी  |

 

विशेष :-यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता  अंक-७, दिनांक  १६ अक्टूबर से १८ अक्तूबर की मध्य तात्रि १२ बजे तक तीन दिनों तक चलेगी, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य   अधिकतम तीन पोस्ट ही दी जा सकेंगी,, साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि  नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |


मंच संचालक: अम्बरीष श्रीवास्तव



Views: 11678

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वाह, हर एक सवैया बेहतरीन| क्या ग़ज़ब का भाव लिए है सभी|  

कार्तिक ’मावस घोर सहीपर रात की मांग सजी-सँवरी है 
क्या शानदार पंक्ति है|

रचना रुची,  धन्यवाद.

आदरणीय सौरभ जी...बहुत ही भावपूर रचना. ये शब्द ही हैं जो त्यौहार में रौशनी भरते हैं..आपकी रचना ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये.

सराहना हेतु सादर धन्यवाद, भाईजी.

 

कहाँ हैं, आजकल? तबियत-पानी?? आप सभी आदत हो गये हैं. ... आदरणीय योगी भाई को भी ढूँढने निकलना है .. हिमालय की कंदराओं में कहीं..!?? ,, क्योंकि फोन-फान सब बंद हैं उनके.

एक गीत याद आरहा है..  चंदा को ढूँढने सभी तारे निकल पड़े.. .

जीवन में नव ’पन्थ’ बनें, अब नूतन आय, पुरातन जाए
अंग
से अंग मिले मिले, उर-तार मिले, शुभता रस पाए

दीपन की सजी कतार देखि लक्षि दोनों हाथ प्रसाद लुटावे.

सखियाँ सजि-धजि लक्ष्मी पूजै मिलजुल संग सौरभ के गुण गावै.

अभिनव ............ मेरा हार्दिक साधुवाद स्वीकार करें मित्रवर.

भाई सतीशजी, आपको मेरा प्रयास रुचा इस के लिये मैं आभारी हूँ.

 

//जब जब भी दिवाली आती है, तब तब दो प्रश्न मेरे मन को कचोटतें हैं, एक यह कि अमीर और गरीब की दिवाली एक जैसी क्योँ नहीं होती? दूसरा यह कि कष्टों को सहकर भी सत्य का पालन करने वाले राम के घर आने की खुशी में मनाए जाने वाली दिवाली के साथ आखिर धन तेरस अथवा धनलक्ष्मी कैसे जुड़ गयी ? इन दोनों प्रश्नों का परस्पर गुंथा हुआ उत्तर खोजता हूँ कि अमीर और गरीब का भेद भाग्य के रुप में कमाया हुआ कर्मफल है या फ़िर समाज में व्यक्ति से व्यक्ति शोषण का परिणाम? यदि समाज द्वारा व्यक्ति शोषण का  परिणाम है तो सत्य का न्याय फ़िर कहाँ है? परन्तु फ़िर सोचता हूँ सत्य तो अन्याय का  कभी पर्याय नहीं हो सकता| कष्ट, सुख दुःख..व्यक्ति भाग्य में अपने अपने कर्मों का परिणाम ही तो है उत्तर खोजते खोजते मैं इस परिणाम पर पहुँचता हूँ कि व्यक्ति के जीवन में कष्ट ,सुख ,दुःख का बंटवारा सत्य के न्याय का ही परिणाम है और यह कि, लक्ष्मी ,शक्ति और सरस्वती के कर्मफलरूप प्रसाद का न्यूनाधिक व्यक्ति को कष्ट ,सुख ,दुःख के चक्र में घुमाता है और यह भी कि सरस्वती के प्रसाद से अनुगृहित व्यक्ति ही धन और शक्ति का सदुपयोग कल्याणार्थ करके ही सुखी रह सकता है, जबकि इसके विपरीत कर्मजन्य कर्मफल का असंतुलन व्यक्ति को हमेशा कष्ट ,सुख ,दुःख के कर्मचक्र से उबरने नहीं देता यह सब सोचकर मैं संतुष्ट तो होता हूँ लेकिन फ़िर भी क्षणिक ही सही गरीब बच्चों के फुलझड़ियों ,पटाखों और मिठाईयों से सूने हाथ देखकर बहुत व्यथित होता हूँ और सत्य से यही दुआ करता हूँ कि इन बच्चों को तुम अभाव में भी हर दिवाली के दिन बस सुखी रखना! ताकि दिवाली इनके लिए मन की टीस का कारण न बने! बस इसी विचार की इसी चोट से आहत सा हुआ मैं दिवाली को कभी भी दिल से नहीं मना पाता हूँ !//

आदरणीय अश्विनी रमेश जी ! बहुत खूबसूरत भाव भरे हैं आपके इस कविता रूपी लेख में .........इस निमित्त कृपया हार्दिक बधाई स्वीकार करें ! सादर :

आपका स्वागत है !

इस सांगोपांग तथ्यपरक लेख के लिये आपकी जागरुकता को नमन.

’सूरदास के काली कमरिया चढ़े न दूजो रंग.. .’ ... काश मैं भी ’सूर’ होता..

भाई सौरभ जी !  अश्विनी जी का यह लेख अद्वितीय है.......है ना ?

प्रविष्टि हेतु आमंत्रित रचनाओं की विधाओं में यह विन्दु भी लगा दें. ..

लेख ? :-)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
" पर्यावरण की इस प्रकट विभीषिका के रूप और मनुष्यों की स्वार्थ परक नजरंदाजी पर बहुत महीन अशआर…"
42 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"दोहा सप्तक में लिखा, त्रस्त प्रकृति का हाल वाह- वाह 'कल्याण' जी, अद्भुत किया…"
47 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीया प्राची दीदी जी, रचना के मर्म तक पहुंचकर उसे अनुमोदित करने के लिए आपका हार्दिक आभार। बहुत…"
56 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय दयाराम मेठानी जी इस प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक धन्यवाद। सादर"
57 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी बहुत बहुत धन्यवाद आपका मेरे प्रयास को मान देने के लिए। सादर"
59 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"वाह एक से बढ़कर एक बोनस शेर। वाह।"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"छंद प्रवाह के लिए बहुत बढ़िया सुझाव।"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"मानव के अत्यधिक उपभोगवादी रवैये के चलते संसाधनों के बेहिसाब दोहन ने जलवायु असंतुलन की भीषण स्थिति…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
" जलवायु असंतुलन के दोषी हम सभी हैं... बढ़ते सीओटू लेवल, ओजोन परत में छेद, जंगलों का कटान,…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आग लगी है व्योम में, कहते कवि 'कल्याण' चहुँ दिशि बस अंगार हैं, किस विधि पाएं त्राण,किस…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"भाई लक्षमण जी एक अरसे बाद आपकी रचना पर आना हुआ और मन मुग्ध हो गया पर्यावरण के क्षरण पर…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"अभिवादन सादर।"
3 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service