For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अभी तक के सफ़र से लगता है कि भारत खिताब बचाने में में कामियाब  रहेगा ,,अभी  तक का सफ़र -

1-पाकिस्तान  को  76 रन से हराया 

2-दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से हराया 

3-  युएई को 9 विकेट से हराया 

4-वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया 

5-आयरलैंड को 8 विकेट से हराया 

6 -जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया 

क्वार्टरफाइनल 

बांग्लादेश को 109 रन से हराया |

सेमीफाइनल -

बनाम ऑस्ट्रेलिया 

मैच का सभी स्टेट्स आप तक पहुचाता रहूँगा |

Views: 1427

Replies to This Discussion

कल और आज के मैच में 2 रिकॉर्ड बने -

1-संगकारा ने लगातार विश्वकप में 4 शतक लगाये |

2-ए बी डीविलियर्स ने गेल को पीछे छोड़ा २० छक्के लगाकर बने हाईएस्ट सिक्सेर प्लेयर |

कल भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी ,,भारतीय टीम को ढेरो शुभकामनाएं ||मैच के  परिणाम से  आपको शाम तक अवगत करा दूंगा | 

आख़िरकार भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीत लिये  साथ ही वह ग्रुप बी में 12 अंक लेकर टॉप पर रहा ,अब भारत का अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है ,जो की क्वार्टरफाइनल है ,,,आज के मैच के हीरो रहे सुरेश रैना जिन्हों ने 110 रन बनाये और कप्तान धोनी ने 85 रन का योगदान दिया आज के मैच के कुछ रिकार्ड्स -

# विश्वकप 2015 में आज धोनी और रैना ने टीम इंडिया के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी की, दोनों ने मिलकर  196 रन जोड़े. इससे पहले इस विश्वकप में शिखर धवन और रोहित शर्मा ने मिलकर सबसे ज्यादा 174 रन जोड़े थे.

 

#  कप्तान धोनी और रैना ने मिलकर एक साथ 100 रन 9 बार जोड़े हैं, जिनमें से भारत को 7 में जीत मिली है.

 

# भारत के कप्तान धोनी ने वर्ल्डकप में लगातार 10 मैच जीतकर क्लाइव लॉयड के लगातार 9 मैच जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

 

 

टीम इण्डिया एक ऐसी टीम है जो हमेशा से ही आश्चर्यचकित करती आई है .इस विश्वकप में भी और २०११ में भी. ग्रुप बी में सबसे ऊपर रहकर २०१५ में तो कमाल ही कर दिया है. बल्लेबाजों के साथ साथ ,गेंदबाजों ने भी बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया है. खासकर मो.शमी ने. उमेश यादव की तेज रफ़्तार कातिलाना है बस अगर थोडा सा मो.शमी की तरह अगर लाइन-लेंन्थ सुधार लें. स्पिन में अश्विन भी नए-नए तरीके अपना रहें है, उनका प्रदर्शन भी बहुत हद तक ठीक ही रहा. टीम इण्डिया ने ४ मैच ,रनों का पीछा करते हुए जीते है. जिसमे वेस्टइंडीज और जिम्बाबे के खिलाफ थोड़ी सी शुरुआत में लडखडाती हुई दिखी. ओपनर में रोहित शर्मा को आँखे जमाने में काफी दिक्कते आती है उसके बाद फिर वो कुछ भी कर सकते है. शिखर धवन बेहतर फ़ार्म में है .विराट कोहली और अंजिक्य रहाने तो कमाल के बल्लेबाज है जो काफी धैर्य के साथ खेलते है और रनों का औसत भी बिगड़ने नही देते. जिम्बाबे के खिलाफ आज धोनी और रैना ने साझेदारी में शानदार प्रदर्शन किया है. बस इसी तरह सभी ४-५ विकेट तक  बालेबाजों  की साझेदारी और गेंदबाजों की सही लेंथ लाइन ,टीम इण्डिया को  २०१५ का भी  विश्वविजेता बना सकती है

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस विश्व कप में पहले मैच से ही चैम्पियन वाला रहा है, टीम के सभी सदस्य अपने अपने हिस्से का कार्य बाखूबी निभा रहें हैं, ऐसी परिस्थिति में उम्मीद बांधना सही होगा, मैं समझता हूँ इस बार भी हम फाइनल में पहुंचेंगे ही और समय साथ दिया तो विश्वकप अपने पास ही रहेगा. 

आ.बागी जी आपने मेरे डिस्कशन में आकर ,मेरा मान  बढाया है  ,आपको बधाई सादर ,,,,रहे बात मैच की तो कुछ छेत्र हैं ,जहाँ सुधार की जरुरत है ,जैसे ओपनिंग जोड़ी की समस्या ,,और आज के मैच मैं स्पिनरों का अधिक रन लुटाना आदि |

बाकि सब ठीक  है ,,और आगे  सभी मैच नाकआउट हैं | 

आज भारत ने बांग्लादेश पर 109 रनों की बड़ी जीत से सेमीफाइनल में जफः पक्की कर ली,, जहाँ उसका सामना ऑस्ट्रेलिया \पाकिस्तान से होगा --

आज के मैच के कुछ रिकार्ड्स --

# भारत की ओपनिंग जोड़ी इस वक्त क्रिकेट वर्ल्डकप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है, अगर रोहित और शिखर 1 रन जोड़ लेते तो भारतीय जोड़ी इस विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाता |

 

# क्रिकेट वर्ल्डकप के नॉक-आउट गेम में सौरव गांगुली के बाद शतक लगाने वाले वो भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ हैं |

 

# अभी तक खेले 7 मुकाबलों में भारत ने बैटिंग पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं खोया. भारत के अलावा कोई भी टीम ये कारनामा नहीं कर पाई है |

 

# आज तक एमसीजी के क्रिकेट मैदान पर कोई भी टीम 300 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है, इस मैदान पर सबसे सफल चेज़ 295 रन रहा है |

 

# एमसीजी के मैदान पर रोहित शर्मा तीसरे विदेशी बल्लेबाज़ हैं जिन्होनें 2 शतक लगाए हैं. उनसे पहले डेविड गोवर और वेस्टइंडीज़ के विवियन रिचर्ड्स ने ये कारनामा किया है,आज उन्होंने 137 रन की पारी खेली |

 

# धोनी ने आज बांग्लादेश के ऊपर जीत के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपनी 100वां जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. आज धोनी ने हेन्सी क्रोनिए को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया |

 

अब कप्तान धोनी से आगे सिर्फ एलन बॉर्डर(107) और रिकी पॉन्टिंग(165) हैं |

आज हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर ,सेमीफाइनल में जगह बनाई ,जहाँ उसका सामना  मौजूदा विश्वचैम्पियन भारत से होगा ??क्या भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा पायेगा ?तो इस महामुकाबले के लिए तैयार हो जाईये ,26 मार्च को सिडनी में दूसरा सेमीफाइनल होगा |अपना अनुमान लगाये और बताये ,,,इस महामुकाबले का विजेता कौन होगा |

आज विश्वकप का आखिरी क्वार्टरफाइनल मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया |न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 143 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया .जहाँ उसका सामना पहले सेमीफाइनल में साउथअफ्रीका से होगा |आज के मैच के कुछ रिकार्ड्स ----

# मार्टिन गपटिल आज दोहरा शतक लगाने के साथ ही वर्ल्डकप इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाल दूसरे और NZ के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं |

 

# क्रिकेट इतिहास सर्वाधिक 237 रन बनाने के साथ ही क्रिस गेल के 215 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने |

 

# वनडे इतिहास में रोहित शर्मा के 264 रनों के बाद सबसे ज्यादा 237 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने गपटिल |

 

# लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में गपटिल 237 रन बनाने के साथ ही चौथे सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लबाज़ बने. उनसे आगे अब बस एली ब्रउन 268, रोहित, 264, शिखर, 248 हैं. |

 

# लगातार 2 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब मार्टिन गुपटिल के नाम है. उन्होनें पिछली पारी में शतक लगाया था और अब इस पारी को मिलाकर दोनों पारियों में उन्होनें 342 रन बनाए. इससे पहले रोहित ने दो पारियों में सर्वाधिक रन बनाए थे. उन्होनें 316 रन बनाए थे. (52+264) |

 

# आज इस धमाकेदार पारी के साथ ही मार्टिन गुपटिल ने वर्ल्डकप 2015 में 498 रन पूरे कर लिए हैं. अब वो सिर्फ संगाकारा(541) से पीछे हैं. |

 

# मार्टिन गुपटिल आज अपनी पारी में 24 चौको के साथ वर्ल्डकप में 55 चौके करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे आगे 57 चौकों के साथ संगाकारा हैं |

 

# सर्वाधिक छक्कों के मामले में गुपटिल वर्ल्डकप 2015 में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. आज अपनी 237 रनों की पारी में उन्होनें 11 छक्के लगाए. इसके साथ ही उनके 14 छ्क्के हो गए हैं. उनसे आगे गेल 18 और डीविलियर्स 20 छक्कों के साथ हैं |

 

वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में एक ऐसी समानता जो कोई रिकॉर्ड तो नहीं है लेकिन इन सभी खिलाड़ियों में आम है.  जी हां ये सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के लिए पार्ट टाइम गेंदबाज़ भी हैं और ये सभी ऑफ-स्पिन गेंदबाज़ी करते हैं |

 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Wednesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Wednesday
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service