For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

डॉ॰ महेंद्रभटनागर का सर्जन-कर्म किन्हीं सीमाओं में संकुचित हो जाना नहीं जानता। उनकी ऊर्जस्विता इतनी प्रखर है कि वे चाहे कविता-रचना करें या गीति-काव्य रचें या किसी गद्य-विधा पर अपनी लेखनी चलाएँ, ऐसा कभी नहीं लगता कि वे विधा-विशेष पर लिखने में कठिनाई अनुभव कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की सहजता और संप्रेषण की स्वाभाविकता उनके रचना-कर्म और व्यक्तित्व का प्रमुख लक्षण है; जिस कारण किसी भी वय-वर्ग का पाठक उनसे आत्मीय हुए बग़ैर नहीं रह सकता। यदि हम यह घोषित करें कि डॉ. महेंद्रभटनागर मात्र एक विशिष्ट कवि हैं व एक उत्कृष्ट गीतकार हैं तो उनमें विद्यमान एक अद्भुत गद्य-लेखक के प्रति अन्याय होगा। दरअसल, डॉ. महेंद्रभटनागर अधिकांश रचनात्मक विधाओं में प्रचुर सर्जन करने वाले रचनाकार ही नही; अपितु एक प्रखर आलोचक भी हैं; जो अपनी पैनी दृष्टि से हिंदी-साहित्य का तटस्थ-निष्पक्ष विवेचन-विश्लेषण एवं मूल्यांकन करने में समर्थ हैं। प्रथमतः मूल रचनाकार होना फिर, आलोचक होना--यह लक्षण अंग्रेज़ी के जॉन कीट्स, पी.बी. शैली, वर्ड्सवर्थ, कॉलरिज, टी.एस. इलियट की तरह डॉ. महेंद्रभटनागर के संदर्भ में भी द्रष्टव्य है।
प्रस्तुत कृति में संकलित उनके आलोचनात्मक आलेख विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यकारों, उनकी महत्त्वपूर्ण कृतियों और विभिन्न विधाओं का सैद्धांतिक ब्योरा ही नहीं देते, अपितु उनके बारे में एक नई दृष्टि भी विकसित करते हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ यह मानता हूँ कि ये इक्यावन आलेख हिंदी-साहित्य की ऐसी अमूल्य निधि साबित होंगे जो न केवल बौद्धिक पाठकों के लिए दिलचस्प होंगे; बल्कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और साहित्य-मर्मज्ञों के लिए भी अत्यंत उपादेय सिद्ध होंगे।

- डॉ. मनोज मोक्षेन्द्र, उप-निदेशक : भारतीय संसद् ,
नई दिल्ली – 1

Views: 259

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. रिचा जी, अभिवादन।  गजल का प्रयास हुआ है सुधार के बाद यह बेहतर हो जायेगी।हार्दिक बधाई।"
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय प्रेम जी नमस्कार अच्छी ग़ज़ल हुई है बधाई स्वीकार कीजिये गुणीजनों की टिप्पणियाँ क़ाबिले ग़ौर…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय चेतन जी नमस्कार ग़ज़ल का अच्छा प्रयास हुआ ,बधाई स्वीकार कीजिये गुणीजनों की टिप्पणियाँ क़ाबिले…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय दिनेश जी बहुत शुक्रिया आपका सादर"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय अमीर जी  बहुत शुक्रिया आपका हौसला अफ़ज़ाई के लिए और बेहतर सुझाव के लिए सुधार करती हूँ सादर"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय चेतन जी बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई के लिए आपका मक़्त के में सुधार की कोशिश करती हूं सादर"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय अमित जी बेहतर इस्लाह ऑयर हौसला अफ़ज़ाई के लिए शुक्रिया आपका सुधार करती हूँ सादर"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय लक्ष्मण जी नमस्कार अच्छी ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिये अमित जी और अमीर जी के सुझाव क़ाबिले…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय अमित जी नमस्कार बहुत ही लाज़वाब ग़ज़ल हुई बधाई स्वीकार कीजिये है शेर क़ाबिले तारीफ़ हुआ ,गिरह भी…"
3 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय अमित जी आदाब, और प्रस्तुति तक पहुँचने के लिए आपका आपका आभारी हूँ। "बेवफ़ा है वो तो…"
4 hours ago
DINESH KUMAR VISHWAKARMA replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
" आदरणीय मुसाफिर जी नमस्कार । भावपूर्ण ग़ज़ल हेतु बधाई। इस्लाह भी गुणीजनों की ख़ूब हुई है। "
4 hours ago
DINESH KUMAR VISHWAKARMA replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीया ऋचा यादव जी नमस्कार । ग़ज़ल के अच्छे प्रयास हेतु बधाई।"
4 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service