For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तेरी प्यारी सी सूरत 

ममता की मूरत 

तेरी आँखों से झरती करुणा

स्नेह का झरना

माँ! तेरी आँखों से झरती वो करुणा,

कब, मेरे अन्दर रिस गई,

मैं नहीं जान पाई?


बचपन में जब मैनें गीले किये, कपड़े तेरे

तू हर्षाई

पहली बार दो कदम चली मैं

तू मुस्कुराई

माँ! तेरी वो मुस्कुराहट,

कब मेरी आँखों में उतर गईं,

मैं नहीं जान पाई?


मेरी बीमारी में छोड़ी ना तूने पलंग की पाटी

कई रातें गुज़ार दीं उसे तकिया बनाकर,

कई मन्नते मांगीं, कई प्रार्थनाएँ कीं,

तेरी उम्र मुझे लग जाने की,

और माँ! तेरी ममता की जीत हुई, मौत हार गई

छोड़नी पड़ी मेरी अंगुली उसे

माँ! तेरी वो प्रार्थनाएँ कब मेरी सांसों में घुलीं,

मैं नहीं जान पाई?


कई विकट परिस्थितियों ने, जब मुझे तोड़ा,

कई अपनों ने व्यंग्य बाण छोड़ा, तब,

तब, बनकर मेरी ढाल, तूने, सहे सभी प्रहार

तेरा वो मुझे गले लगाना, भगवान का रूप दिखाना,

माँ! तेरा वो रूप कब मेरे अन्दर उतर गया,

मैं नहीं जान पाई?

 

आज मैं भी माँ बनी हूँ,

विरासत में मिले तेरे वो संस्कार

में भी निभा सकूं

मेरे बच्चे भी उन्हें सोखलें, सहेज लें

बस यही आशीर्वाद चाहती हूँ,

आशीर्वाद में उठे तेरे वो हाथ,

माँ! कब मेरे जीवन की धरोहर बन गये,

मैं नहीं जान पाई?


माँ! तेरी ममता को प्रणाम

यह निःशब्द यात्रा ममता की

युगों तक चलती रहे,

यह अटल आस्था ममता की

युगों तक बनी रहे,

जब तक इस दुनियाँ में माँ , तू ज़िन्दा रहे ।


  • मोहिनी चोरडिया 

Views: 362

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 24, 2011 at 4:21pm

मोहिनी जी, माँ जितना हमारे लिए करती है उसका मोल हम कभी नहीं चुका सकते, माँ खुद दर्द सह लेती है पर बच्चो पर आंच भी आने नहीं देती, नहुत ही भावनात्मक रचना रची है आप, बधाई स्वीकार करे | 

Comment by आशीष यादव on September 23, 2011 at 3:50pm

माँ का स्वरुप कितना प्यारा होता है| कितने दुखों को वो ऐसे सहती है जैसे उसमे उसे अपर सुख मिलता है| आपने माँ की कई बातों का जिक्र किया की कब माँ क्या-२ करती है अपने बच्चों के लिए|

सच में माँ महान नहीं बहुत महान होती है| 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"शुक्रिया मेरे भाई "
41 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"बहुत बहुत आभार आदरणीय। आप सब से सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रयास करने को प्रेरित करती…"
41 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आभार ऋचा जी "
42 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई अजय जी, अभिवादन। बेहतरीन गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"शानदार ग़ज़ल हुई। "
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इसे एक बार देख लें वो (जो) बुलाती रही उसे दिलबर भूख मारे उसी को भूल गया (भूख में वो उसी को भूल गया)"
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"कुछ सुझावबाप ख़ुद की ख़ुशी को भूल गया आज बेटा उसी को भूल गया १ (शेर को अभी और स्पष्ट किया जा सकता…"
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
" ‘अम्न का ख़्वाब रात में देखा’ में भी दोष है, यह शेर कुछ ऐसे हो सकता है।  अम्न…"
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इसमें 'ही' गिराकर पढ़ा जायेगा। "
11 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अभिवादन गुणीजन कुछ सुधार किए हैं कृपया देखिएगा तू जुदा हो के जब उदास हुईमैं भी अपनी हँसी को भूल…"
11 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए गिरह भी ख़ूब है चांदनी वाला…"
11 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया आपने बधाई स्वीकार कीजिए गुणीजनों की प्रतिक्रिया…"
11 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service