For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जब जब हैं आतंकी आये

बिल में चूहे सा घुस जाये  

खो जाए उसकी आवाज़

क्या सखि नेता? नहिं सखि राज! 

______________________

नाम जपे नित भाईचारा.

भाई को ही समझे चारा 

ऐसे झपटे जैसे बाज़

क्या सखि नेता? नहिं सखि राज! 

______________________

प्लेटफार्म पर सदा घसीटे

मारे दौड़ा दौड़ा पीटे

इम्तहान क्या दोगे आज

क्या सखि पोलिस ? नहिं सखि राज !

_______________________

चलती जिसकी अज़ब गुंडई 

कहे, निकल ले, छोड़ मुम्बई

उठा-पटक जिसका अंदाज़

क्या सखि सत्ता? नहिं सखि राज !

_______________________

खुराफात में जिसका है मन

जिसका उत्तर भारत दुश्मन

दबंगई नित जिसका काज

क्या सखि भाई? नहिं सखि राज !

______________________

लगता है थोड़ा सा खिसका

खानदान सिरफिरा है जिसका

क्षेत्र-वाद का छेड़े साज 

क्या सखि गोरा? नहिं सखि राज ! 

______________________

वैसे तो वह बना कसाई

फिर भी है अपना ही भाई

दें सद्बुद्धि जिसे प्रभु आज

क्या सखि जालिम? नहिं सखि राज !

_______________________

--अम्बरीष श्रीवास्तव

Views: 1369

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 24, 2012 at 5:21pm

आदरणीय अलबेला जी,  बहुत खूबसूरत कह मुकरी रची है आपने .....बधाई मित्र ....

सब हैं गाने को पाबन्द             = १५ मात्रा चलेगी
असलम, एंथनी या अरविंद     = १६ मात्रा /पर प्रवाह बाधित है | सुझाव: "असलम रोजी या अरविन्द"= १५ मात्रा

हो बीवी या हो खाविंद             = १५ मात्रा चलेगी.......................सुझाव : गाये बीवी या खाविंद            = १५ मात्रा
ऐ सखि गाना ? नहिं जयहिंद!= १५ मात्रा चलेगी

सादर   ...जय हिंद !

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on August 24, 2012 at 10:01am

आदरणीय अम्बरीश जी, सादर अभिवादन.

बज रहे थे  सुन्दर राग 

था बहुत प्रेम अनुराग

कौवा कोयल सा कूका

लगाता  रहता हर दम आग

क्या भाई आतंकी ? नहीं भाई राज.

बधाई.

Comment by Albela Khatri on August 24, 2012 at 9:57am

भाईजी, आपके जयहिंद  को मेरा जयहिंद !

सब हैं गाने को पाबन्द
असलम, एंथनी या अरविंद
हो बीवी या हो खाविंद
ऐ सखि गाना ? नहिं जयहिंद ! 

___इसमें  अन्तिम  पंक्ति में १५ मात्रा चलेगी ?  नहिं चले तो कृपया सुधार करें
सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 24, 2012 at 9:46am

वाह आदरणीय अलबेला जी वाह .......निर्दोष कह मुकरी के माध्यम से एकदम  सत्य कहा आपने ....आदरणीय सौरभ जी के प्रेम, स्नेह, ज्ञान व समर्पण के आगे हमारे आपके साथ-साथ ओबीओ के सभी सदस्य भी  नतमस्तक हैं .............जय हो जय हो आदरणीय ....जय ओ बी ओ ....जय हिंद

Comment by Albela Khatri on August 24, 2012 at 9:42am

आपको नमन करते हुए एक और.........

मधुर मधुर है उनकी भाषा
सबके मन की वे  अभिलाषा
उनके आगे मैं नत शीश
ऐ सखि सौरभ ? नहीं अम्बरीश

___सादर भाई जी.........

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 24, 2012 at 9:40am

अनुमोदन के लिए धन्यवाद आदरेया राजेश कुमारी जी ! जय ओ बी ओ ! जय हिंद !

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 24, 2012 at 9:34am

वाह आदरणीय अलबेला जी वाह ..........क्या निर्दोष और तुरंता कह-मुकरी कही है .....हार्दिक बधाई मित्र ...

लीजिए एक उपहार हमारी ओर से भी .....

रोज रात्रि में मंच जमाते

ओबीओ पर हमें हँसाते

ले जो पंगा वो है झेला

ऐ सखि! साजन ?नहिं अलबेला |

सादर

Comment by Albela Khatri on August 24, 2012 at 9:24am

जय हो जय हो अम्बर जी
आपके लिए कुछ भी कहना सूरज को  मोमबत्ती दिखाने वाली बात है ..लेकिन  एक कह-मुकरी  तो कुबूल कर ही लीजिये.............

कविता के वो कारीगर हैं
शब्द शिल्प के बाज़ीगर हैं
सौ में सौ हैं उनके नम्बर
ऐ सखि साजन ?  नहिं सखि अम्बर  

___सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 24, 2012 at 9:17am

जय हो जय हो आदरणीय अलबेला जी .....एक कह मुकरी आपके प्रति ..........

क्षण-क्षण में वह हमें हँसाये

पल-पल प्रमुदित मन कर जाये

लग जाये खुशियों का मेला

ऐ सखि! साजन ?नहिं अलबेला |

सादर

Comment by Albela Khatri on August 24, 2012 at 9:05am

इस विस्तृत  जानकारी  का बड़ा लाभ हुआ  और होगा . जिनके मन में भी कह-मुकरी  को लेकर मात्रा सम्बन्धी  कोई प्रश्न होंगे  तो वह अब  अपना उत्तर पा गये हैं

धन्यवाद आदरणीय अम्बरीश जी..........
सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service