For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ख्वाबों की परिधि मे
आलते का इकरार सुनाई देता है
मौन रहती उस मृगनयनी के
आँखों से झंकार सुनाई देता है
कोतूहल के इस कोहरे मे
कस्तुरी संस्कार सुनाई देता है
सम्बोधन के अरुनिम मे
रुनझुन करता गान सुनाई देता है
हृदय के स्निग्ध लबों से
तरुवर का व्याख्यान सुनाई देता है
कोकिला के कुहुक मे
सम्बन्धों मे आन सुनाई देता है
बच्चे की किलकारी मे
माँ के गर्वित मन का भान सुनाई देता है
शिक्षक के सहपाठी बनने मे
विस्तृत होता ज्ञान सुनाई देता है
ख्वाबों की परिधि मे
स-हृदय आख्यान सुनाई देता है
भोर की सुगंधित शालीनता मे
सूरज की शीतलता का तान सुनाई देता है
हरित दूब की कोमलता मे
ॐ से रिसता रिमझिम प्राण सुनाई देता है

"मौलिक व अप्रकाशित"
गुनेश्वर

Views: 463

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 26, 2013 at 12:04am

आपकी कोई पहली रचना देख रहा हूँ.  आपकी कहन इस तथ्य के प्रति आश्वस्त करती है कि आपसे अपेक्षा करना गलत न होगा.

शुभेच्छाँएँ

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on August 21, 2013 at 9:41am

आ0 भुवनेश्वर भाई जी,  सादर प्रणाम!  स्नेह और धर्म रक्षार्थ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आपको सकुटुम्ब हार्दिक शुभकामनाएं।  वाह!  बहुत सुन्दर भाव में अद्भुत ख्वाबो की परिधि  को उकेरा है। आप बधाई के पात्र हैं आप......किन्तु आपकी कविता में कुछ अधूरापन झलक रहा है...इस कविता से कोई स्पष्ट संदेश नहीं मिला ....। कृपया इसे अन्यथा न लें। विचार अवश्य करें। शुभ-शुभ...  सादर,

Comment by एल गुनेश्वर राव on August 21, 2013 at 9:22am

उमेश कटारा दिली धन्यवाद भाई जी

Comment by एल गुनेश्वर राव on August 21, 2013 at 8:46am

जितेन्द्र गीत जी , अदित्या कुमार जी , सुमित नाइथनी जी , गिरिराज भण्डारी जी , डीपी माथुर जी , अन्नपूर्णा बाजपई जी आब सभी मेरी रचना पढ़ी और दिल सराहा इस के लिए आप सभी को दिल से और स-आदर धन्यवाद

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 18, 2013 at 6:44pm

आदरणीय गुनेश्वर जी, बड़ी सुंदर व् प्रभावशाली रचना पर, हार्दिक बधाई

Comment by Aditya Kumar on August 18, 2013 at 6:21pm

हार्दिक बधाई स्वीकारें आदरणीय भाई  L Guneshwar Rao जी बेहतरीन रचना के लिए 

Comment by Sumit Naithani on August 17, 2013 at 9:54am

baut hi sunder 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 17, 2013 at 9:12am

अति सुन्दर रचना , गुनेश्वर जी बधाई !!

Comment by D P Mathur on August 17, 2013 at 7:23am

भोर की सुगंधित शालीनता मे 
सूरज की शीतलता का तान सुनाई देता है 
हरित दूब की कोमलता मे 
ॐ से रिसता रिमझिम प्राण सुनाई देता है

सुन्दर प्रस्तुति की बधाई !

Comment by annapurna bajpai on August 16, 2013 at 11:23pm
आदरणीय राव जी बड़ी सुंदर रचना है , कुछ पंक्तियाँ अधिक प्रभावित करती है । जैसे .............
.मौन रहती उस मृगनयनी के
आँखों से झंकार सुनाई देता है

बच्चे की किलकारी मे
माँ के गर्वित मन का भान सुनाई देता है

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service