For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिंदी दिवस [दोहावली]

हिंदी मेरे हिन्द की ,संस्कृति की पहचान
मिसरी घोले कान में ,इसमें बसती जान //

संस्कृत की दिव्या सुता ,जन जन का आचार
लाकर अब व्यवहार में ,दो इसको विस्तार //


मातृभूमि की शान है ,देश का स्वाभिमान
हिंदी बिंदी मात की ,यह मेरा अभिमान //


पर्व एक हिंदी दिवस, मनालो संग प्यार
वारें इस पर जान हम ,दें सम्मान अपार //


हिंदी भाषा देश को करती है धनवान
अंग्रेजी को छोड़ कर ,इसको देना मान //

हिंदी दिन है आ गया ,ख़ुशी मनाओ यार
देव भाषा है इससे , महकाओ घर-बार //


स्नेह हिंदी भारत का ,भारत की है आस
हिंदी भाषा है मधुर सबका यह विश्वास //

हिंदी दिन की आपको ,बधाइयाँ हैं ढेर
हिंदी अपनाएं सभी अब काहे की देर //

          ...................................

..............मौलिक व अप्रकाशित ..............

Views: 1131

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sarita Bhatia on September 16, 2013 at 9:54am

आदरणीया बहन प्रवीन मलिक जी एवं अन्नपूर्णा  वाजपाई जी हार्दिक आभार 

Comment by बृजेश नीरज on September 15, 2013 at 9:40pm

आदरणीया सरिता जी हिंदी दिवस पर हिंदी के सम्मान में लिखे आपके दोहे आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में सफल हैं. आपके इस प्रयास पर आपको ढेरों बधाई.

मेरा यह मानना है कि जब हम कई दोहे लिख रहे होते है तो हर दोहे का कथ्य भिन्न होना चाहिए. कथ्य की समानता प्रयास की सुन्दरता को कम करता है. वैसे आप स्वयं ज्ञानी हैं. हो सकता है कि आप मेरे इस मत से सहमत न हों.

इन पदों/चरणों का अर्थ मुझे स्पष्ट नहीं हुआ. कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें.

//भाषा सभी अलग अलग, अलग हैं संविधान//

 //मनालो संग प्यार//

//देव भाषा से इसकी, महकाओ घर-बार //

सादर!

Comment by Abhinav Arun on September 15, 2013 at 12:54pm

हिंदी दिवस के अवसर पर बहुत सुन्दर सशक्त दोहे प्रस्तुत किये आपने आ/ सरिता जी जी बहुत बधाई और शुभकामनायें !!

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 15, 2013 at 12:10pm

आदरणीया सरिता जी हिंदी दिवस के अवसर पर बहुत ही सुन्दर दोहावली प्रस्तुत की है आपने इस हेतु बधाई स्वीकारें आदरणीया राजेश कुमारी जी के द्वारा दिए गए निर्देशों को समझें आगे दोहे लिखने में सरलता होगी.

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on September 15, 2013 at 9:55am

आदरणीय सरिता जी,  सादर प्रणाम!   सुन्दर दोहे। हिन्दी दिवस की ढेरों बधार्इ स्वीकार करें।   सादर,


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 14, 2013 at 11:34pm

हिंदी मेरे हिन्द की ,संस्कृति की पहचान
कान में घोले मिसरी ,इसमें बसती जान //----मिसरी घोले कान में कर लें ---मिसरी में गुरुगुरु२ २ आ रहा है जब की लघु गुरु चाहिए विषम चरण के अंत में

भाषा सभी अलग अलग ,अलग हैं संविधान
हिंदी दिवस गौरव है ,हिंदी मेरी शान //--गौरव है हिंदी दिवस कर लें

मातृभूमि की शान है ,देश का स्वाभिमान
हिंदी बिंदी मात की ,यह मेरा अभिमान //---बहुत सुन्दर

पर्व एक हिंदी दिवस, मनालो संग प्यार
वारें इस पर जान हम ,दें सम्मान अपार //---अच्छा है

हिंदी भाषा देश को करती है धनवान
अंग्रेजी को छोड़ कर ,इसको देना मान //----उत्तम

हिंदी दिन है आ गया ,ख़ुशी मनाओ यार
देव भाषा से इसकी, महकाओ घर-बार //----इसकी में गुरु गुरु आ गया ---अपनी भाषा/दैविक भाषा से सदा कर सकती हैं

स्नेह हिंदी भारत का ,भारत की है आस---भारत का में २ २ २ आ गए
हिंदी भाषा है मधुर सबका यह विश्वास //----ये पद ठीक है

हिंदी दिवस की सबको ,बधाइयाँ हैं ढेर ----सबको में २ २ आ गए
हिंदी अपनाओ अभी काहे की है देर //--ये पद ठीक है
प्रिय सरिता जी आप प्रयास रत रहें ,हिंदी दिवस की शुभकामनायें

Comment by ram shiromani pathak on September 14, 2013 at 8:53pm
सुन्दर दोहे है आदरणीया सरिता जी //
हिन्दी दिवस पर  हार्दिक बधाई !!

केवल भाषा ही नहीं ,है भारत की शान !
फहरे सारे विश्व में ,इसकी ध्वजा महान !!
Comment by annapurna bajpai on September 14, 2013 at 2:22pm
आदरणीया सरिता जी सुंदर अति सुंदर हिन्दी भाषा के लिए लिखी गई कविता हेतु आपको बहुत बधाई ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 14, 2013 at 1:59pm

आदरणीया सरिता ही , हिन्दी दिवस पर बहुत सार्थक दोहा वली की रच्ना के लिये आपको हार्दिक बधाई !!

Comment by Dr Ashutosh Mishra on September 14, 2013 at 1:41pm

निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल ..बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे न हिय को शूल ..वाकई हिदी बहुत समृद्ध है ..इस दिशा में आपने जो कदम उठाया है अपने रचना के माध्यम से ..उसे सादर नमन करता हूँ ..मेरी तरफ से हार्दिक बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
yesterday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service