For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इतनी सारी रोटियाँ (लघुकथा ) कान्ता राॅय

"कितने बडे परिवार में व्याह दिया तुमने माँ , एक बार भी नहीं सोचा कि कैसे निभाऊँगी मै ? "

"नहीं बिट्टो ऐसा नहीं कहते ,भरा - पूरा घर है तुम्हारा । ऐसे परिवार क़िस्मत- वालियों को मिलते है । "

"खाक क़िस्मत -वालियाँ , तुम नहीं जानती कि मुझे , इतनीss सारी रोटियां अकेले सेंकनी पडती है ।"

"घर के लोगों की रोटियां नहीं गिनते बिट्टो , नजर लग जाती है ।" माँ हल्की चपत लगाते हुए कह उठी थी उस दिन ।

माँ का लाड़ से मुस्कुरा कर रह जाना, आज उसे बहुत याद आ रहा था ।

पति की अचानक हुए रोड एक्सीडेंट में उनका मरणासन्न अवस्था और  बडे़ परिवार का एकजुटता से बच्चे समेत उसको भी संभालना , आज रसोई पकाते हुए रोटियां गिनती में बहुत कम  नजर आ  रही थी ।

"मौलिक व अप्रकाशित" 

Views: 875

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 1:31pm
बिलकुल सही कह रहे है आप आदरणीय शेख शहज़ाद जी , संयुक्त परिवार में पिता और दादा स्वरूप एक मुखिया ,जो समस्त बाहरी जिम्मेदारियों का संवहन बडी ही संयम और धैर्य से करते थे । घर के अंदर माँ और दादी का वर्चस्व तले अधेडावस्था तक बच्चे ही बने होने के एहसास से परिपूर्ण , बेहद ही गरिमामय संस्कृति और संस्कार है ये जो विलुप्तप्राय से हो चले है । हमें लौटने की जरूरत है फिर से हमारी जड़ों के ओर । आभार आपको
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on September 22, 2015 at 1:19pm
ऐसी रचनाओं से ही पुनर्जागरण हो सकेगा।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on September 22, 2015 at 1:14pm
ठीक है हमने हर क्षेत्र में उन्नति कर ली है । हम वैश्वीकरण की दौड़ में पीछे कतई नहीं हैं,...... किन्तु......किन्तु.... ओह... संयुक्त परिवार की, भारतीय संस्कृति के अद्भुत लक्षणों/ गुणों की अवनति नहीं होनी चाहिए थी
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 10:16am
" अखंडित परिवार " बहुत सुंदर शब्द हुआ है ये । सच है ये कि परिवार की एक जुटता बडे़ - बडे तूफान की गति मंद कर जाती है । इसका संरक्षण , इसका महत्व जन - जन में होने की बहुत जरूरत है । कथा पर आपकी उपस्थिति मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय हुआ है आदरणीय गिरीराज भंडारी जी । आभार
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 10:12am
कथा पर प्रतिक्रिया देकर मेरा हौसला बढाने के लिए तहे दिल से आभार आदरणीय धर्मेन्द्र कुमार जी ।
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 10:10am
कथा पसंदगी के लिए आभार आपको आदरणीय नीरज कुमार जी ।
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 10:09am
आपके द्वारा कथा पर इतनी हौसलावर्धक प्रतिक्रिया पाकर मै अभिभूत हुई हूँ । आभार आपको तहेदिल से आदरणीया राजेश कुमारी जी ।
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 10:06am
कथा पसंदगी के लिए तहेदिल से आभार आपको आदरणीय डा. विजय शंकर जी ।
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 10:04am
मार्गदर्शनयुक्त प्रतिक्रिया आपकी हमेशा मेरी कलम को सचेत कर जाती है जो मेरे लिये सदा हितकारी ही साबित होता आया है । सदा आपके मार्गदर्शन तले हमारा सार्थक विकास हो ऐसी आशा करती हूँ । नमन आपको हृदयतल से आदरणीय सौरभ सर जी ।
Comment by kanta roy on September 22, 2015 at 9:46am
गाँव में अभी भी हम साँझा परिवार ही होते है जब हम गाँव जाते है । हमारे ससुर जी दो भाई , और हम तीन बहूऐं ,हम सबके बच्चे , मालूम ही नहीं पडता है कौन किसके बच्चे है और कौन बहू की सास कौन है । दुख - सुख साथ में जीना । संयुक्त परिवार होने के फायदे ही अधिक है ,नुकसान कुछ भी नहीं । कथा पर आपकी मौजूदगी सदा सकारात्मक ऊर्जा दे जाती है । आभार आपको चंद्रेश जी ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service