For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हमारे पीछे तुम आयीं, तुम्हारे पीछे हम भागे।
न बोलूं मैं तेरे आगे, न बोलो तुम मेरे आगे।
जुबां खामोश है लेकिन, निगाहें बोल देती हैं।
हम भी रात भर रोये, तुम भी रात भर जागे।

हम भी मुस्कुराते हैं, तुम भी मुस्कुराते हो।
सबसे हम बताते हैं, सबसे तुम बताते हो।
लगा ये रोग कैसा है, हमारे दिल को ऐ जाना।
तुमसे हम छुपाते हैं, हमसे तुम छुपाते हो।

तुम्हारी भावनाओं को, समझता हूं मगर चुप हूं।
सदा खामोश लब की मैं, सुनता हूं मगर चुप हूं।
इशारों ही इशारों में, जो भेजा खत हमें तुमने।
निमंत्रण तेरी आंखों का, पढ़ता हूं मगर चुप हूं।

हमारी वेदनाओं को, नहीं तुम जान पाओगो।
कहेगो अश्क को पानी, हंसोगे टाल जाओगे।
हुआ बेदर्द हाकिम जब, सुनायें दर्द हम किसको।
हमारी कब्र पर आकर, सभी कुछ जान जाओगे।

हम से लोग कहते हैं, जो मन में है बयां कर दूं।
लूटा है मुझे किसने, मैं चोरी ये अयां कर दूं।
दिल की बात दिल में ही रहे, होगा यही बेहतर।
उठेंगी आग की लपटे, जो शोले को हवा कर दूं।

मगन अपनी वो महफिल में, इधर आंसू बहाता हूं।
लगा जो चोट इस दिल को, उसे हंसकर छुपाता हूं।
सुना है मेरी गीतों पर, बहुत वो दाद देतें हैं।
उन्हें मालूम ना शायद, कि नगमे दर्द गाता हूं।

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 424

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on February 24, 2017 at 6:14pm
आदरणीय आरिफ सर! नमस्कार,
मुक्तक की सराहना और मेरा उत्साहवर्ध्दन के लिये आपका हार्दिक आभार।
सर! यह कुमार विश्वास जी की कविता- "कोई दीवाना कहता है" के लय में है। मात्रा- संयोजन मैंने नहीं किया है।
क्षमा सहित।
Comment by Mohammed Arif on February 22, 2017 at 5:26pm
आदरणीय विन्ध्येश्वरी जी आदाब, बहुत बेहतरीन मुक्तक । सशक्त भावाभिव्यक्ति । एक बात कहना चाहूँगा कि आपने मात्रा संयोजन क्या रखा नहीं लिखा है । बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
30 minutes ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Mar 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service