For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आई थी सूचना गाँव में

बीते मास तेहरवीं तारीख़
तीन बजे अपरान्ह में
आई थी सूचना गाँव में
कि गाँव का होरी जो दिवाली पर आने को था
अब कभी नहीं आएगा
कि अपनी सरहद के काफी भीतर
कोई बड़ी राष्ट्रीय शरारत हो गई थी
फ़ौजी होरी की शहादत हो गई थी
आई थी सूचना गाँव में
कि
गाँव का होरी जो दिवाली पर आने को था
वह अब कभी भी नहीं आएगा
वह तिरंगे के लिए जान दे गया था
इसलिए तिरंगे में ले आया जाएगा
गाँव ने सूचना सुन ली थी पर पचा नहीं पाया था
गाँव पहेली हो गया था सुलझा नहीं पाया था
प्रश्न उबल रहा था मगर उत्तर मौन था
युद्ध जो नहीं था तो मारने वाला कौन था
किसी अख़बार ने किसी इश्तिहार ने
किसी भी चीख़ ने किसी भी पुकार ने
नहीं कहा था युद्ध
या गाँव बहरा हो गया था
राज़ था खुले आम कोई
जो और गहरा हो गया था
कि युद्ध हुआ था अथवा नहीं हुआ था
हुआ था तो कहाँ किस के लिए हुआ था
प्रश्न उबल रहा था मगर उत्तर मौन था
होरी मरा था तो मारने वाला कौन था
सरहद की सरहद थी तो फिर सीमा कहाँ थी
सीमा कब लांघी गई सीमा कहाँ -कहाँ थी
सीमा के आर - पार कौन कौन कौन था
प्रश्न उबल रहा था मगर उत्तर मौन था
कि
युद्ध घोषित हुआ नहीं तो
कैसे घोषित हो गए शहीद
होरी ,पंसेरी और फैनी फरीद
सूचना ने होरी का मरना बताया था
तो माटी से माटी मिलान निश्चित होना ही था
शहादत या शरारत थी रस्मों को ढोना ही था
तो सब कुछ होना ही था जैसे हो पाता है
सधवा सा रंग ढंग विधवा हो जाता है
तभी अचानक उछली फिर एक सूचना
कि पूर्वस्थिति बहाल हो गई है
कि स्थिति है कि कमाल हो गई है
सिदूर पोंछते चूड़ियाँ तोड़ते
पिंड श्मशान का सामान जोड़ते
रुक गए हाथ
सूचना सरकारी थी बेहद ज़रूरी थी
सच सच मानना अब भी मजबूरी थी
पूर्वस्थिति बहाल कहा तो हुई ही होगी
ठंडी क्या राख ऐसे ही हुई होगी
प्रश्न फिर उबले थे उत्तर अब भी मौन थे
जिनकी बहाल हुई वो लोग कौन थे ???
--------------
मौलिक व अप्रकाशित

Views: 421

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on July 19, 2019 at 10:55am

मुहतरमा अमिता जी आदाब,अच्छी रचना हुई,बधाई स्वीकार करें ।

Comment by pratibha pande on July 16, 2019 at 9:42am
प्रश्न उबल रहा था मगर उत्तर मौन था
कि
युद्ध घोषित हुआ नहीं तो
कैसे घोषित हो गए शहीद
होरी ,पंसेरी और फैनी फरीद// सीमा पर सालों से जारी छद्म युद्ध पर बहुत गहन रचना हार्दिक बधाई आदरणीया अमिता जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
13 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
13 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service