For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गरीबी और भ्रष्टाचार

गरीबी और भ्रष्टाचार
एक तरह से देखे तो गरीबी और भ्रष्टाचार शास्वत समस्या है | यह समस्या सृष्टि के उद्भव से ही है और शायद सृष्टि के अंत तक रहेगी | जब हमारा राष्ट्र विश्व गुरु हुआ करता था तब भी ये समस्या किसी न किसी रूप में विद्यमान थी | शास्त्रों में भी इसका वर्णन मिलता है | समय के साथ ये समस्या बढती गई और अब इसने उग्र रूप ले लिया है | आज समाज का कोई भी कोना और वर्ग इससे अछूता नहीं है |
अगर हम चिंतन करे तो पता चलता है कि गरीबी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है | गरीबी से त्रस्त ब्यक्ति जब सही मार्ग से अपने गरीबी को दूर नहीं कर पता है तो वह गलत मार्ग का चुनाव करता है और ठीक यहीं भ्रष्टाचार का जन्म होता है | आज भ्रष्टाचार हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है | भ्रष्टाचार के फलस्वरूप गरीबी और अमीरी की खाई निरंतर चौड़ी होती जा रही है | जो समर्थ है वे भ्रष्टाचार की सहायता से जहा निरंतर आगे बढ़ रहे है वही लाचार और असमर्थ निरंतर गरीबी के दल-दल में गिरते जा रहे है | देश काल और परिस्थिति इसके मूक गवाह बन रहे है |
अभी पिछले दिनों हमने एक बहुचर्चित समाचार चैनल पर एक ह्रदयविदारक दृश्य देखा, जिसमे दिखाया गया कि पंजाब के एक सरकारी अनाज के भंडार में किस बेदर्दी से अनाज को बर्बाद किया जा रहा है | सोचिये जिस देश की अधिकांश गरीब जनता बिना खाए रह रही है वही पर कुछ भ्रष्ट लोगो के चलते अनाज बर्बाद हो रहा है |
हम किस दुनिया में जी रहे है | मेरे समझ से अब इंसानियत की बात करना ही बेमानी है | हर सक्षम व्यक्ति अपना- अपना झोला भरने के फिराक में है |चाहे वो किसी भी पद पे क्यों न आसीन हो उसे अपने अलावां कुछ सूझता ही नहीं है |
अंत में इतना ही कहूँगा अपने देश का भविष्य अंधकार ही अंधकार नज़र आ रहा है

Views: 303

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rash Bihari Ravi on July 12, 2010 at 4:26pm
अगर हम चिंतन करे तो पता चलता है कि गरीबी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है | गरीबी से त्रस्त ब्यक्ति जब सही मार्ग से अपने गरीबी को दूर नहीं कर पता है तो वह गलत मार्ग का चुनाव करता है और ठीक यहीं भ्रष्टाचार का जन्म होता है | आज भ्रष्टाचार हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है | भ्रष्टाचार के फलस्वरूप गरीबी और अमीरी की खाई निरंतर चौड़ी होती जा रही है | जो समर्थ है वे भ्रष्टाचार की सहायता से जहा निरंतर आगे बढ़ रहे है वही लाचार और असमर्थ निरंतर गरीबी के दल-दल में गिरते जा रहे है | देश काल और परिस्थिति इसके मूक गवाह बन रहे है | bahut badhia

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 10, 2010 at 10:17pm
बिजय भईया बहुत ही सुंदर लेख आपने लिखा है, पर मुझे लगता है कि गरीबी और भ्रष्टाचार दोनों दो अलग अलग कारक है जिसमे कोई सीधा सम्बन्ध नहीं है, अमीर होने से अगर व्यक्ति भ्रष्टाचार को त्याग देता तो भ्रष्टाचार के केस मे आज कोई अमीर नहीं फसता किन्तु यहाँ तो उल्टा दिखता है, भ्रष्टाचार कि शुरुवात ही अमीरों के कर कमलो से होता है,

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on July 10, 2010 at 1:32am
विजय पाठक जी एक विचारोत्तेजक लेख लिखा है आपने...........परन्तु आपकी एक बात से सहमत नहीं हूँ...कि भ्रष्टाचार का जन्म गरीबी की कोख से होता है.........स्थिति तो बिल्कुल इसके उलट है...जिसके पास जितना धन है वह उतना ही ज्यादा भ्रष्टाचारी है.......जितनी बड़ी कुर्सी है उतना ही बड़ा भ्रष्टाचार भी.......हमें निराशावादी ना बनकर एकता के साथ इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रयत्न करना चाहिए................

****लेख में वर्तनी एवं व्याकरण सम्बन्धी त्रुटियों को सुधारकर नीचे चस्पा कर रहा हूँ...आप यहाँ से कॉपी करके अपना ब्लॉग एडिट कर लीजिये.(और समय निकाल कर इसे अवश्य पढ़िए)
http://www.openbooksonline.com/forum/topics/5170231:Topic:6761

गरीबी और भ्रष्टाचार
एक तरह से देखे तो गरीबी और भ्रष्टाचार शास्वत समस्या है | यह समस्या सृष्टि के उद्भव से ही है और शायद सृष्टि के अंत तक रहेगी | जब हमारा राष्ट्र विश्व गुरु हुआ करता था तब भी ये समस्या किसी न किसी रूप में विद्यमान थी | शास्त्रों में भी इसका वर्णन मिलता है | समय के साथ ये समस्या बढती गई और अब इसने उग्र रूप ले लिया है | आज समाज का कोई भी कोना और वर्ग इससे अछूता नहीं है |
अगर हम चिंतन करे तो पता चलता है कि गरीबी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है | गरीबी से त्रस्त ब्यक्ति जब सही मार्ग से अपने गरीबी को दूर नहीं कर पता है तो वह गलत मार्ग का चुनाव करता है और ठीक यहीं भ्रष्टाचार का जन्म होता है | आज भ्रष्टाचार हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है | भ्रष्टाचार के फलस्वरूप गरीबी और अमीरी की खाई निरंतर चौड़ी होती जा रही है | जो समर्थ है वे भ्रष्टाचार की सहायता से जहा निरंतर आगे बढ़ रहे है वही लाचार और असमर्थ निरंतर गरीबी के दल-दल में गिरते जा रहे है | देश काल और परिस्थिति इसके मूक गवाह बन रहे है |
अभी पिछले दिनों हमने एक बहुचर्चित समाचार चैनल पर एक ह्रदयविदारक दृश्य देखा, जिसमे दिखाया गया कि पंजाब के एक सरकारी अनाज के भंडार में किस बेदर्दी से अनाज को बर्बाद किया जा रहा है | सोचिये जिस देश की अधिकांश गरीब जनता बिना खाए रह रही है वही पर कुछ भ्रष्ट लोगो के चलते अनाज बर्बाद हो रहा है |
हम किस दुनिया में जी रहे है | मेरे समझ से अब इंसानियत की बात करना ही बेमानी है | हर सक्षम व्यक्ति अपना- अपना झोला भरने के फिराक में है |चाहे वो किसी भी पद पे क्यों न आसीन हो उसे अपने अलावां कुछ सूझता ही नहीं है |
अंत में इतना ही कहूँगा अपने देश का भविष्य अंधकार ही अंधकार नज़र आ रहा है

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"धन्यवाद"
6 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"ऑनलाइन संगोष्ठी एक बढ़िया विचार आदरणीया। "
6 hours ago
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"इस सफ़ल आयोजन हेतु बहुत बहुत बधाई। ओबीओ ज़िंदाबाद!"
13 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"बहुत सुंदर अभी मन में इच्छा जन्मी कि ओबीओ की ऑनलाइन संगोष्ठी भी कर सकते हैं मासिक ईश्वर…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a discussion

ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024

ओबीओ भोपाल इकाई की मासिक साहित्यिक संगोष्ठी, दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय, शिवाजी…See More
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय जयनित जी बहुत शुक्रिया आपका ,जी ज़रूर सादर"
Saturday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय संजय जी बहुत शुक्रिया आपका सादर"
Saturday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय दिनेश जी नमस्कार अच्छी ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिये गुणीजनों की टिप्पणियों से जानकारी…"
Saturday
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"बहुत बहुत शुक्रिया आ सुकून मिला अब जाकर सादर 🙏"
Saturday
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"ठीक है "
Saturday
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"शुक्रिया आ सादर हम जिसे अपना लहू लख़्त-ए-जिगर कहते थे सबसे पहले तो उसी हाथ में खंज़र निकला …"
Saturday
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"लख़्त ए जिगर अपने बच्चे के लिए इस्तेमाल किया जाता है  यहाँ सनम शब्द हटा दें "
Saturday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service