For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कैसे सिखाएं छोटे बच्चों को काव्य रचना का क ख ग......

चरण १. बच्चे को कहें अपना नाम लिखे. (पहली पंक्ति )

चरण २. वो जैसा दिखता है उस बारे में तीन विशेषण लिखे (दूसरी पंक्ति )

चरण ३. अपनी सबसे अच्छी बात लिखे ( तीसरी पंक्ति)

चरण ४. उसे किस चीज को सुधारना चाहिए यह लिखे (चौथी पंक्ति )

चरण ५. उसका सपना क्या है यह लिखे (पाँचवी पंक्ति )

चरण ६. जो कुछ भी वो कहना चाहता है वो लिखे (छठी पंक्ति )

चरण ७. फिर से अपना पूरा नाम लिखे.(सातवीं पंक्ति )

यह होगी पहली कविता से बच्चे के काव्य सीखने की शुरूवात.

 

दूसरी कविता के लिए कोई संज्ञा (व्यक्ति, स्थान या वस्तु ) चुनें.... जैसे सूरज, फूल, कोई हीरो, कोई कार्टून करेक्टर, कोई जगह जहाँ बच्चा घूम कर आया हो, कोई खिलौना जो उसे प्रिय हो....आदि आदि.. और ऊपर दिए हुए चरणों में थोड़ी सी फेरबदल के साथ दूसरी कविता लिखने को कहें.

अपने घर परिवार के बच्चों पर किया गया यह प्रयोग टिप्पणी में अवश्य साँझा करें ..

Views: 1123

Replies to This Discussion

आदरणीया प्राची दीदी......बहुत ही सार्थक चर्चा आपने की है.......बच्चों की काव्य में, काव्य रचना में रूचि हो तो उन्हें मशीनी बनने से बचाया जा सकता है.....मैं अगर अपनी बात करूँ तो मुझे स्वयं 13-14 साल की उम्र से कविता लिखने में दिलचस्पी रही है.....बच्चों के अन्दर काव्य-रचना के प्रति एक ललक होनी चाहिए......आपने जिस तरह चरणबद्ध ढंग से ऐसा करने का तरीका समझाया है वो भी प्रशंसनीय है.......बधाई 

प्रिय अनुज कुमार गौरव जी,

रचनात्मक लेखन के प्रति रूझान के बीजांकुर यदि बचपन से ही नन्हे हृदयों में रोप दिए जाएँ तो साहित्य का भविष्य स्वयमेव ही सुदृढ़ हो जाएगा, और बढ़ती उम्र के साथ बच्चों को भी सजगता और सभ्य चिंतन का आधार मिलेगा, और उनके विकास को सही दिशा भी.

मेरे इस प्रयास को आपने सराहा, इस हेतु आपकी आभारी हूँ. सस्नेह .

बहुत अच्छी शुरुआत है काव्य का भविष्य उज्जवल होगा। बधाई

हार्दिक आभार आदरणीय लून चरन जी 

मंच के इतर मंच से सम्बन्धित नौनिहालों के लिये बढिया वर्कशॉप होगा यह. भविष्य में अपने जैसों की खेप तैयार हो इसी शुभकामना के साथ हार्दिक बधाई.

इस आलेख के अनुमोदन हेतु हार्दिक आभार आदरणीय सौरभ जी 

आदरणीया प्राची जी, 

सादर 

सराहनीय कदम. 

मैं भी अपने पोते को हर विधा के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूँ.

बधाई.

आदरणीय प्रदीप कुशवाहा जी, हार्दिक आभार.. ज़रूर सिखाएं अपने पोते को साहित्यिक विधाएं...और उसके द्वारा लिखी रचनाओं को मंच पर सबके साथ सांझा भी करें.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service