For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अखिल विश्व हिंदी समिति, टोरोंटो, कनाडा द्वारा आयोजित 'विश्व कवि सम्मलेन' व 'विश्व भाषा हिंदी' गोष्ठी के लिये सादर निमंत्रण

प्रिय गणेश जी व ओपन बुक्स ऑनलाइन के समस्त कवि व लेखक गणों, सादर नमस्कार!

आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि 'अखिल विश्व हिंदी समिति', टोरोंटो, ओंटारियो, कनाडा
१८ जून , २०११ को १ बजे से ४:३० बजे शायं 'विश्व वार्षिक सम्मेलन' आयोजित कर रही है
टोरोंटो पब्लिक लाइब्रेरी की बार्बारा फ्रम शाखा में बाथार्स्ट व लौरेंस के प्लाज़ा के उत्तर पश्चिम में.

अभिनन्दन करने के पश्चात् इसमें पहले 'विश्व भाषा हिंदी' के ऊपर डा. श्री भगवान शर्मा (आगरा)
के संयोजन में एक गोष्ठी आयोजित होगी जिसमें कि हिंदी के गणमान्य प्रतिनिधि भाग लेंगे.

कवि सम्मेलन का आयोजन तत्पश्चात होगा प्रोफ़ेसर सरन घई जी के सञ्चालन में. इसमें भारत,
अमरीका व कनाडा से आये प्रसिद्ध कवि भाग लेंगे. भारत के सुप्रसिद्ध हास्य कवि डा. सुनील गौतम हापुरिया,
डा. दाउजी गुप्त, डा. श्री भगवान शर्मा, इत्यादि अपनी काव्य माधुरी बिखेरेंगे. न्यू योर्क से डा. बिजय
कुमार मेहता अपनी ऐतिहासिक कविताएं सुनायेंगे. कनाडा के सभी जाने माने कवि गण यथा डा.
भारतेंदु श्रीवास्तव, श्री श्याम त्रिपाठी, डा. इंदु रायजादा, श्री भागवत शरण श्रीवास्तव, डा. कैलाश भटनागर,
श्री सरन घई, आचार्य संदीप त्यागी, श्री गोपाल बघेल 'मधु', डा. प्रीति धमाने, श्रीमती श्यामा सिंह, डा. रेणुका शर्मा, श्रीमती भुवनेश्वरी पाण्डेय, श्री हरजिंदर भसीन, श्रीमती दीप्ति अचला कुमार, श्रीमती प्रमिला भार्गव, इत्यादि
अपनी कविताओं से मंत्र मुग्ध करेंगे.

पूरी जानकारी के लिये संलग्न फ्लायर पढ़ें. स्वल्पाहार का प्रबंध रहेगा. प्रवेश सदस्यों व अतिथिओं के लिये नि;शुल्क है.

संलग्न सदस्यता आवेदन पत्र पूर्व ही भेज सकते हैं या साथ में ला सकते हैं. सम्मलेन में भाग लेने के लिये पूर्व में पंजीकरण कराना आवश्यक है.

आपकी उपस्थिति आवश्यक है और आपके आशीर्वाद से ही यह आयोजन सार्व भौमिक आनन्द की उपलब्धि करायेगा. अतः तुरंत फोन या ईमेल द्वारा संपर्क करने की कृपा करें.

जो लोग कनाडा नहीं आसकें वे हृदय से आशीर्वाद दें व कुछ आशीर्वचन लिखें.

गणेश जी के कहने से हम 'ओपन बुक्स ऑन लाइन' का यहाँ प्रचार करेंगे व फ्लायर में भी उल्लेख करेंगे.

सादर सप्रेम, शुभ कामनाओं व धन्यवाद सहित

गोपाल

गोपाल बघेल 'मधु'
अध्यक्ष व निदेशक
अखिल विश्व हिंदी समिति

Akhil Vishva Hindi Samiti
www.AkhilVishvaHindiSamiti.com

info@AkhilVishvaHindiSamiti.com
Phone: 416 505 8873

Views: 501

Attachments:

Replies are closed for this discussion.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
5 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
7 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
12 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
Sunday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service