For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

किन्तु मन हारा नहीं /श्याम श्रीवास्तव /नवगीत संकलन

तीसरी गीत कृति 'किन्तु मन हारा नहीं ' के गीतकार श्याम श्रीवास्तव जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं श्याम जी के गीत समसामयिक सन्दर्भों में मानव जीवन से जुड़े सामाजिक संत्रास, विसंगतियों,को शब्दिता प्रदान करते हैं 

अकिंचन हम कहाँ है
पास यादों के /खजाने हैं
हमारे पास जीने के अभी लाखों बहाने हैं

जैसे गीत संकलन के शीषक को चरितार्थ करते हैं. संग्रह की कई कवितायें आत्मपरक किस्सागोई की शैली में लिखी गयी हैं | ये अतीत गन्धी रचनाएँ पलायन नहीं अपितु जीवन के स्वस्थ स्वीकार की भाव भूमि से उपजती है ....

बे मौसम भी पंचवटी में गाना चलता है
...... ....... ........ ........ ........ .....
सावन खूब नहाना नांव बना के तैराना
खुशबू के पीछे पागल बन रातों दिन मंडराना,
साँसों संग अतीत का ताना बना चलता है

देह का पञ्चतत्व की पंचवटी के रूप में चित्रण उनकी कल्पना शक्ति का सशक्त निरूपण है

आज के तमाम राजनैतिक-सामाजिक-आर्थिक सन्दर्भों की इन गीतोँ में जगह जगह बुनावट हुयी है चारों ओर फैले छल -प्रपंच के वातावरण की खबर देते  हुए एक गीत कहता है ------

कागज़ पर कुछ और /हकीकत केवल छल ही छल
दीखता नहीं दूर तक/नंगी आँखों कोई हल
***************************************
बहु चर्चित अपराध / दूसरे दिन रद्दी के डिब्बे
पीड़ित आँखों के हिस्से/आये काले धब्बे
जिरह पेशियों के बीच /मौत जाती आदमी निगल

जीवन मूल्यों के अधःपतन पर ----------

घाट- घाट पर सजी दुकाने /बैठे पण्डे/सच्चों के सर बजाते डंडे
सजी दुकाने क्षत्रप बांटे/दुराग्रही ताबीजें गंडे

संकलन का शीर्षक-गीत जहाँ एक ओर एक उम्रदराज़ अनुभवी व्यक्ति के जाते हुए दिनों की व्यथा कहता है ----

उड़ गए चिड़िया सिरौते/दिन बचे बेचारगी के
अब कहाँ /वे कहकहे /रंग इन्द्रधनुषी ज़िंदगी के ...

वहीं परिवेश के निर्वासन को झेलता हुआ अपनी जिजीविषा एवं रागात्मकता का सन्देश दे हार न स्वीकार करने का एलान भी क्ररता है 

वक्त नाज़ुक है /पता है /किन्तु मन हारा नहीं है
ढाल देखे उस तरफ बह जाए /बह जाए जलधारा नहीं है
तन शिथिल पर मन समर्पित /टेक पर अक्षत हृदय से

कुल मिला कर संग्रह की विशेषता विपरीत परिस्थितियों को जीवन्तता के साथ जीने का सन्देश देती हुयी रचनाएँ हैं |एक संग्रहणीय नवगीत संकलन |

चलते चलते एक गीत और ..............

दर्द जीते हैं /मगर उल्लास को थामे हुए हैं
पतझरों के बीच भी /मधुमास को थामे हुए हैं
महफ़िलों से दोस्ती/घरद्वार से रूठे नहीं हैं
बढ़ रहे पर ज़िंदगी की /डोर से टूटे नहीं
टोपियाँ तो नफरतों के/ बीज बोतीं रोज़ पर
हम अभी भी प्यार के /अहसास को थामे हुए हैं

बादलो जैसे घिरे हैं /प्यास ने जब भी पुकारा
चुक गए लेकिन तृषा /की मांग को जी भर संवारा
आँधियों ने तो बहुत चाहा /उखड जाएँ मगर हम
ज़िंदगी के आतंरिक /विन्यास को थामे हुए हैं

****************************************

समय ने काटे हमारे पंख तन घायल किया पर
हम अभी भी आँख में आकाश को थामे हुए हैं

संकलन का नाम - किन्तु मन हारा नहीं  (नवगीत संग्रह)

रचनाकार - श्याम श्रीवास्तव 

मूल्य--१५०/=

प्रकाशक - उत्तरायण प्रकाशन 

पता - M-168, आशियाना,  लखनऊ

 

Views: 364

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
58 minutes ago
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
1 hour ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service