For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कृति‍ : मन हुआ पलाश

 

लेखिका : रश्मि शर्मा

 

वि‍धा : काव्‍य

 

मूल्‍य : 320 रुपये

 

प्रकाशक : अयन प्रकाशन , नई दि‍ल्‍ली

 

मन के पलाश की तलाश

------------------------------

अपने नव प्रकाशित संग्रह ‘मन हुआ पलाश’ में कवयित्री रश्मि शर्मा अपनी कविताओं में स्त्री की अस्मिता एवं संघर्ष को शब्द देने के लिए प्रकृति की एक सार्वभौम प्रवक्ता के रूप में दिखाई पड़ती हैं। यही कारण है कि रश्मि शर्मा के काव्य संसार में रेत के बवंडर से लेकर समुद्र की ख़ामोशी तक खेत खलिहान ,पाख -पखेरू , तीज त्यौहार , सावन,  बादल , अकाल , बाढ़ इत्यादि उपमानों का प्रवेश शब्दों के सशक्त हथियारों के रूप में होता हुआ परिलक्षित होता है। कवयित्री ने अपने अंतर्मन की अभिव्यक्ति के लिए लीक से हटकर व अपेक्षाकृत कम चर्चित बिम्बों की औचक संरचना बहुत ही ख़ूबसूरती से की है. बानगी देखिये ‘मैन्ग्रोव , तुम में है वो शक्ति / पुनर्जीवन की / मेरी जड़ें भी उखड़ी हैं /मुझे रोप दो / इसी समन्दर वाली नदी के तट पर / कभी एक दि‍न/कोई आएगा/पांवों के नि‍शान तलाशते/अंडमान के/इस सुंदर द्वीप-समूह में/अपनी उम्मीदों  सा/हरा संमदर लेकर।

 

मूलतः प्रेम रचने वाली कवयित्री रश्मि शर्मा अपने गहन रचनात्‍मक संसार में ख़ामोशी , दुःख और आंसुओं भरी गूंज से , प्रेम के तत्व को बेसाख्ता खिले पलाश की स्वप्निल सी अनुगूँज में अपने शब्द कौशल से परिवर्तित कर देती हैं। “अँगारमणिका”बोलता है मुझे, पलाश वन” में वो लिखती हैं मुक्ताकाश के नीचेथक कर अँखियाँ मींचे/जोगिया पलाश तले/अंगारमणि अधरों को भींचे/किस की राह देख रही हो/अँगारमणिका.......

 

पुरुष के साथ जी गई यंत्रणा के बहाने बुनी गई कुछ कविताओं में रश्मि शर्मा नारी मन के उद्धवेलन को भी साधिकार उद्घोषित करती हैं “ तुम कौन हो / इतनी जगह घेरे हुए / कि, किसी और के लिए जगह ही नहीं बाकी / तनिक सरको ....

 

साहित्य जगत में पैर पसारते बाजारवाद और उपभोक्ता वाद के खिलाफ कवयित्री के शब्द एक आशा जगाते हैं और अपने शब्दों में वह सीधे सीधे इस जकड़न को चुनौती देती दिखाई पड़ती हैं ”अब सवाल /क्षुधा तृप्ति के लिए /दो मुठ्ठी चावल के जुगाड़ का नहीं रहा / न ही , आँखों के नीचे / काले गहराते / सौन्दर्य हीन बनाते /घेरों को हटाने का है /अब सवाल है / स्व की पहचान का / निरंतर कुचलते आत्म-सम्मान का .

 

मन हुआ पलाश ' की कविताओं से गुजरते हुए लगता है जैसे सुबह की कुनकुनी धूप में ठंडी हवाओं को महसूसते हुए किसी समन्दर के तट से गुजरा जाए,बालू पर पैरों के अंगूठे से कोई नाम लिख दिया जाए और नि:शब्द खड़े होकर देखते रहा जाए कि कैसे पानी की लहरें उस नाम को अपने साथ बहा ले जाती हैं ।

प्रस्तुत संग्रह कवयित्री के परि‍ष्कृ‍त और संस्कारिक मन की निश्छल अभिव्यक्ति होने के साथ साथ जीवन की अनेक विडम्बनाओं को रेखांकित करते हुए भी प्रेम प्रतीति को एक सहज , सरल रूप में अभिव्यक्त करता है , जिनमें बार बार मन के पलाश की तलाश अपने सम्पूर्ण सौन्दर्य के साथ किनारों पर बह रही नदी सरीखी छलक छलक पड़ती है-“उम्र की नदी / जब वक़्त के हाथ से /खुद को आजाद करती है / तो ,अबोध बच्चे सी मचलती है / चाँद पाने की वो ही / पुरानी जिद करती है।

डॉ.लक्ष्मी कान्त शर्मा

सम्प्रति :- अध्यक्ष

 वनस्पति-शास्त्र विभाग

राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय

राजगढ़ (राज.)

 

Attachments area

Views: 522

Attachments:

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
20 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service