For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

विकलांग बच्चे और जड़वत शैक्षणिक संस्थाएं!

...ईशान को न्याय चाहिए!

 

यह घटना राजधानी दिल्ली की है!...ईशान एक ऐसा बच्चा है जो शारीरिक तौर पर कमजोर है!...चल-फिर नहीं सकता लेकिन मानसिक तौर पर सामान्य है!...उम्र 10 साल है!...जन्मसे ही शारीरिक अक्षमता झेल रहा है!...उसका हर तरह से इलाज करवाने में उसके माता-पिता ने ज़रा भी कोताही नहीं बरती है!....उसके पावों का ऑपरेशन की कुशल डॉक्टर की देखरेख में हुआ...और ईशान को इतना फायदा पहुंचा कि वह अब जोर लगा कर, कुर्सी या ऐसी ही किसी चीज का सहारा ले कर खड़ा होने लगा है!...अब उसकी फिजियोथेरिपी भी चल रहै है!...माता-पिता बड़ा खर्चा वहन कर रहे है!...बस!..उनकी एक ही चाह है कि बच्चा अपने पाँव पर खडा हो और शिक्षा भी प्राप्त करें!

 

...शुरू में जब ईशान के लिए स्कूल की खोज हुई तब बहुत से स्कूलों ने इंकार कर दिया...कारण उसकी विकलांगता!...पर एक स्कूल में दाखिला हो ही गया!...ईशान भी बहुत खुश हुआ!..वह स्कूल जाने लगा...उसे उसकी माता स्वयं स्कूल छोड़ने एवं लेने जाती रही!...स्कूल में पढ़ाई के लिए,अतिरिक्त सुविधा के लिए अतिरिक्त खर्चा भी ईशान के माता-पिता को वहन करना पड़ता था!...ईशान पढ़ाई में बहुत ही अच्छा साबित हुआ!...वह क्लास के पहले दस  होशियार बच्चों की सूची में आ गया!...और 2013 में वह तीसरी कक्षा में आया!...नई किताबें और अन्य स्कूली स्टेशनरी का सामान उसके लिए खरीदा गया!

 

....और अचानक 1 एप्रिल के दिन जब ईशान की माता उसे ले कर स्कूल गई ..तो स्कूल वालों नें ईशान को स्कूल में प्रवेश से मना कर दिया!...ईशान का रो रो कर बुरा हाल हुआ!...प्रिन्सीपाल मैडम ने दो टूक जवाब दिया कि...'नहीं!...ईशान हमारे स्कूल में अब नहीं पढ़ सकता!'...ईशान के पिता स्कूल गए तो प्रिन्सीपाल मैडम से मिलनेसे इंकार कर दिया!

 

...अब ईशान का भविष्य क्या है? ...एक होनहार और बुद्धिमान बालक घर बैठ कर दिए की बुझती हुई लौ बन जाएगा? ...या क़ानून उसकी सहायता करने के लिए आगे आएगा और ईशान अपना आत्म विश्वास और स्कूली शिक्षा को फिर से पा सकेगा? ...सरकार ईशान के लिए क्या कर सकती है?

Views: 616

Replies to This Discussion

आदरणीया अरुणा कपूर जी,

कानूनन कोई भी शैक्षणिक संस्थान इस प्रकार की शारीरिक विकलांगता के आधार पर बच्चे को एड्मिशन देने से मना नहीं कर सकता है..

उसी स्कूल में बच्चे को एडमिशन दिलाने के लिए..

१. दो प्रेस रिपोर्टर्स के साथ माता पिता  जा कर स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी से मिल कर उस स्कूल के खिलाफ कम्पलेन कर सकते हैं, और यह दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी का होगा, कि बच्चा अपने मनपसंद विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर पाए.

२. ज़ी न्यूज़ , इंडिया टीवी ...आदि की हेल्प लाइन पर फोन करके भी इस समस्या का तुरंत समाधान निकाला जा सकता है.

ईशान के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ.

सादर.

आदरणीया डॉ.प्राची जी!...ईशान के लिए, उसी स्कूल के एडमिशन के लिए यथा संभव कोशिश की जा रही है!...आज मैंने उस स्कूल की प्रिन्सीपाल मैडम से मिलने की अपोइंटमैंट ली है!...अगर आपसी समझौते और प्रेमभाव के तहत वह ईशान को फिर से स्कूल में दाखिले के लिए मंजूरी दे देती है,तो आगे की कार्यवाही की शायद जरुरत ना भी पड़े!...आप का आशीर्वाद और शुभकामनाएं इस बच्चे को अवश्य उज्वल भविष्य की ओर ले जाएगी!...आभार डॉ.प्राची जी!

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
22 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service