For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चार दिन भी हुए नहीं ब्याह के उसको आए हुए

उसके नाम की चर्चा में हैं मनचले बौहराये हुए

बस्ती में चर्चा है काफी उसके लम्बे बालों की

लोग तारीफे कर रहे हैं उसके गोरे गालों की

पति प्रेम है उसका सच्चा, तन से है वो थोड़ा कच्चा

अगन प्यास की बुझा ना पाए, है अकल से पूरा बच्चा

तन की प्यास बुझाने को वो दिल ही दिल में व्याकुल है

उसके तन को पाने को गली के लुच्चे भी आतुर है

मांग भरी है उसकी लेकिन मांग कहाँ भर पाती है

अपने दिल का दुखड़ा अपने भावों से बतलाती है

चूड़ी, कंगन, मेहंदी ये सब बस श्रृंगार के साधन है

तन तो साफ़ है उसका लेकिन मन ना उसका पावन है

 

अपने कजरारी आँखों को जब भी वो मटकाती है

नुक्कड़ पर दीवानों की फिर भीड़ जमा हो जाती है

रोज सवेरे अपने छत पर कपडे वो सुखाती है

अपने तन के कपड़ो को वो खिड़की पर धर जाती है

ताम-झाम  में समय बिताती देवर को ललचाती है

लाली, काजल, बिंदी, पायल सब उसको दिखलाती है

पति चाकरी गया नहीं की लीला में लग जाती है

अपने प्रेमी को फिर अपने शयन कक्ष तक लाती है

जहाँ न कोई सीमा मन की ना तन की मर्यादा है

“काम” का मेला वहाँ पर हरदम घर के मान से ज्यादा है

जिसका एक से मन न भरता कई और से नाता है

घर के बाहर कई नाम से उसको जाना जाता है

उसके कारण घर की गरिमा बीच बाजार बिक जाती है

लोगो के तानो बाने की गोलियां हरदम चलती है

पति का सिर भी उसके कारण शर्म से झुकता जाता है

अपने यारों में अब उसको “नामर्द” बुलाया जाता है

 

बदन साफ़ रखने के कारण तीन बार वो नहाती है

मंदिर जैसे घर को अपने कर्म से अशुद्ध कर जाती है

अपने तन पर पर पुरूष के स्पर्श के चाह जो रखती है

ऐसी नारी इस दुनियाँ में चरित्रहीन बताई जाती है

 

किंतु उसके इस व्यवहार मे उसकी भी क्या गलती है

प्यासे मन के आगे कहो कब मर्यादा की चलती है

सबका हक़ है अपने साथी से रन के खुशियां पाने का

किंतु बस क्युं स्त्री के सर है घर की मर्यादा निभाने का

 

पुरुष समाज मे स्त्री के मन की बात नहीं सुनी जाती है

जो है जैसा है जीवन अहै तेरा यही बात बताई जाते है

अगर पुरुष के हक़ है अपनी मन की चाह बताने का

तो फिर स्त्री को भी हक़ है अपनी हिस्से की खुशियां पाने का

"मौलिक व अप्रकशित" 

अमन सिन्हा 

Views: 173

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अच्छी ग़ज़ल हुई है ऋचा जी। मक्ता ख़ास तौर पर पसंद आया। बहुत दाद    दूसरा शेर भी बहुत…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"प्रिय लक्ष्मण भाई, अच्छी ग़ज़ल हुई है। बधाई।  //पाप करने पे आ गया जब मैंरब की मौजूदगी को भूल…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय जयहिंद जी, नमस्कार, अच्छे अशआर हुए हैं। कहीं कहीं कुछ-कुछ परिवर्तन की ज़रूरत लग रही है।…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"जिसको पाकर सभी को भूल गया  भूल से मैं उसी को भूल गया     राही जिद्द-ओ-जहद में…"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122, 1212, 112/22 आदमी सादगी को भूल गयाक्या गलत क्या सही को भूल गया गीत गाये सभी तरह के पर मुल्क…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"नमन मंच  सादर अभिवादन "
4 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122 1212 112 बाप ख़ुद की ख़ुशी को भूल गया आज बेटा उसी को भूल गया १ ज़ीस्त की उलझनों में यूँ…"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। गिरह सहित सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122, 1212, 112**बिसलरी पा  नदी को भूल गयाहर अधर तिस्नगी को भूल गया।१।*पथ की हर रौशनी को भूल…"
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन।"
12 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला वो किसी को भूल गय इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा रात को इक और फिर रात…"
16 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन "
16 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service