For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वो गया तो गया चांदनी भी गयी.
भागते सावनों की रजा रह गयी.

ज़ाहिरा जागते तीरगी सो गयी.
जाग जा अब न तेरी धमक रह गयी.

ज़िन्दगी रेत का ढेर थी बागवाँ
सामना आँधियों का न था, रह गई.

दोड़ते हाँफते रहगुज़र हम रहे
होंसले में कभी ना कमी रह गई

जानता था कि वो चापलूसी न थी
मिलन क़ी आरज़ू थी, रह गई.

या खुदा आसरा ताउम्र तू रहा
आजमा ले मुझे, ना कमी रह गई.

Views: 411

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on September 26, 2010 at 4:33pm
आदरणीय चेतन प्रकाश जी
आपका प्रयास अच्छा है| शायद आपने यह रचना तरही मुशायरे के लिए लिखी रही होगी| विलम्ब से पहुँचने के कारण शामिल ना हो सकी अन्यथा वहा इस पर विस्तृत चर्चा हो सकती थी| फिर भी जितना मै जनता हूँ ईमानदारी से आपके सामने रख रहा हूँ|
शिल्प के लिहाज से रद्दीफ़ और काफिये स्पष्ट ही नही है इसलिए इनके बारे में बात करना बेमानी होगा| बहर की कसौटी पर रखने पर अंत से दूसरे शेर का मिसरा ए सानी और अंतिम शेर का मिसरा ए ऊला बे बहर है|
कथ्य या खयाल की बात करे तो सभी शेरो में दोनों मिसरों में सामंजस्य की कमी दिखी|
उदहारण के लिए यदि यही शेर ले जो अच्छा बनते बनते रह गया|
ज़िन्दगी रेत का ढेर थी बागवाँ
सामना आँधियों का न था, रह गई.

पहले मिसरे में जिंदगी को आपने रेत का ढेर कहा ..फिर आप कहते है की आंधियों से सामना "न" था ..फिर जिंदगी को रेत का ढेर क्यूँ कहा? i
मेरा उद्देश्य दोष निकालना नही है हां परन्तु एक रचनाकार को गुमराह करना भी नही है| आशा है आप अन्यथा ना लेंगे|

प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 24, 2010 at 8:05am
चेतन साहब, बहुत अच्छे ख्यालात का इज़हार किया है आपके अपनी रचना में ! ये शेअर तो वाकई कमल का है :
//ज़िन्दगी रेत का ढेर थी बागवाँ
सामना आँधियों का न था, रह गई.//
लेकिन आपकी ये रचना किसी तरह से भी ग़ज़ल शिल्प की परिधि में नहीं आती है, लिहाज़ा इसे शीर्षक वाली कविता कहें तो ज्यादा उचित होगा !
Comment by PREETAM TIWARY(PREET) on September 23, 2010 at 9:17pm
वो गया तो गया चांदनी भी गयी.
भागते सावनों की रजा रह गयी.

मैं भी बंधना चाहता हूँ राखी के बाद ये आपकी दूसरी खुबसूरत ग़ज़ल पढ़कर बहुत ही ख़ुशी हुई.....बहुत ही बढ़िया ग़ज़ल है चेतन जी.....ऐसेही लिखते रहे...आशा है आगे भी निरंतर ऐसे ही आपकी रचनाएँ पढने को मिलती रहेंगी......

आपका ही अपना...
प्रीतम तिवारी(प्रीत)

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 23, 2010 at 9:32am
आदरणीय चेतन प्रकाश जी,
प्रणाम,
मैने आप की ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रकाशित पहली रचना "मैं बांधना चाहता हूँ राखी" पढ़ा था, मुझे काफी अच्छी रचना लगी थी,
आज पुनः आपकी कृति "ग़ज़ल .......कमी रह गई" सामने है, मुवाफ कीजियेगा पर शीर्षक कुछ ऐसा लग रहा है कि "ग़ज़ल की कमी रह गई" यह रचना जो है दरअसल इसमे थोड़ी भी ग़ज़ल है ही नहीं, जितना मैं अभी तक समझा हूँ उसके हिसाब से ग़ज़ल के लिये कुछ नियम क़ानून बने है जिसको ध्यान मे रखकर ही ग़ज़ल कही जाती है, यहाँ तो ना मतला समझ मे आ रहा है ना काफिया और न ही रदीफ़, बहर की बात करना तो बाहर की बात है, यदि फिर भी आप इसे ग़ज़ल कहना चाह रहे है तो यह आपकी मर्जी आखिर रचना है आपका |
धन्यवाद |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
16 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
19 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
yesterday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Tuesday
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर मेरी प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हार्दिक…"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service