For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- १५

ओबीओ के मित्र जनाब अलबेला खत्री साहेब ने एक शेर मुझसे फर्माया वो ये कि- ‘सबकुछ है इस जहान में तन्हाई नहीं है, अफ़सोस की है बात कि शनासाई नहीं है’

 

इस शेर से मुतास्सिर होके ये पूरी गज़ल लिखी गई है, पेश कर रहा हूँ, मुलाहिजा फरमाइए:  

 

तू नहीं है जिन्दगी में तो लुत्फेतन्हाई भी नहीं है

ये यूँ हैकि आग लगाई नहीं तो बुझाई भी नहीं है

 

ठहरा ठहरा है दरख्तों पे शामका इक तवील साया

शब लिखनेवालेके कलममें जैसे रोशनाईभी नहीं है  

 

रूहमें तेरे इन्तेज़ारका मीठामीठा दर्द नहीं है आज

जिस्म में हररोज की लहर-ओ-अंगडाई भी नहीं है  

 

कैसे मानूं ज़मानेका बहाना जोतू वस्लसे गुरेज़ाँ है

लोगोंकी नज़रेखम नहीं, चर्चाए-रुसवाई भी नहीं है  

 

न रही महफ़िलें गए ज़मानों की न गुलरु रक्कासें

और इस दौरके कद्रदानोंकी वैसी पार्साईभी नहीं है

 

तूही बता हमें वो जहां इस जहांमें हम जाएँ जहां  

तू नहीं है, तेरी यादें नहीं, तेरे परछाई भी नहीं है

 

वक्त तो फिरभी इन्तेज़ार करता है नए वक्त का

आदमी में कल के लिए सब्रो शिकेबाई भी नहीं है  

 

आओ आज कुछ मजे करते हैं साथ-साथ दो घड़ी

मेरा रकीबोकारिज़ और उसका तकाज़ाईभी नहीं है

 

वो कहाँ गाँव की मिल्लत, कहाँ खैरख्वाहीकी बातें  

शहरोंमें आशनाई क्या कहिए शनासाई भी नहीं है   

 

चलो आज चलते हैं सैर पे कहीं बाहर खाने राज़

आज उन्होंने रसोई की अंगीठी जलाई भी नहीं है

 

© राज़ नवादवी

भोपाल, अपराह्न ०२.४२, २७/०६/२०१२

 

तवील – दीर्घ, लंबा; गुलरु रक्कासें- फूलों जैसे चेहरों वाली नर्तकियां; पार्साई- पवित्रता; शिकेबाई- सहिष्णुता; रकीबोकारिज़- प्रेम में प्रतिद्वंदी और उधार देनेवाला; तकाज़ाई- तकाज़ा करने वाला; खैरख्वाही- कुशल-मंगल; आशनाई- मित्रता, दोस्ती; शनासाई- परिचय;

Views: 382

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on June 27, 2012 at 11:36pm

खूबसूरत हास्य गज़ल

Comment by राज़ नवादवी on June 27, 2012 at 9:20pm

जनाब शुक्रिया अलबेला साहेब.

'आपने जिन्हें खासकर अच्छा कहा,

उन अशआरोंको हमने कई बार पढ़ा.' 

- राज़ नवादवी 

Comment by Albela Khatri on June 27, 2012 at 7:46pm

बहुत खूब बन्धुवर राज़ नवादवी जी.....

उम्दा ग़ज़ल ..........

वो कहाँ गाँव की मिल्लत, कहाँ खैरख्वाहीकी बातें  

शहरोंमें आशनाई क्या कहिए शनासाई भी नहीं है   

 

चलो आज चलते हैं सैर पे कहीं बाहर खाने राज़

आज उन्होंने रसोई की अंगीठी जलाई भी नहीं है

___मुबारक़ हो.......

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service