For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

============= गीत =============

मेरी इबादत हो तुम्ही, मेरा हो पूजन, ऐ मेरे सजन
मेरा ये तन औ ये मन, तुमको है अर्पण, ऐ मेरे सजन

सुबहो शाम, रात दिन, याद मुझे आ रहे
वो बिताये पल सुहाने नैनों में समा रहे
खिल रहे नए पुष्प, मन की वाटिका में गा रहे
तुमसे ही चलती हैं साँसे तुमसे है जीवन, ऐ मेरे सजन

मेरी इबादत हो तुम्ही, मेरा हो पूजन, ऐ मेरे सजन
मेरा ये तन औ ये मन, तुमको है अर्पण, ऐ मेरे सजन

छा रहे है मेघ घने आपकी ही प्रीत के
मस्त हवाओं के झोंके गा रहे हैं गीत से
हार के सब कुछ मैं अपना ख्वाब देखूं जीत के
प्रेम की बारिश से जैसे जल रहा है मन, ऐ मेरे सजन

मेरी इबादत हो तुम्ही, मेरा हो पूजन, ऐ मेरे सजन
मेरा ये तन औ ये मन, तुमको है अर्पण, ऐ मेरे सजन

नैन हैं मधुकर से तेरे, होंठ लगे फूल से
चाँद से चहरे के आगे, सब लगे हैं धूल से
डर रहे हैं दिल कभी दुखे न मुझसे भूल से
तुम धरा हो ये हसीं या हो तुम गगन, ऐ मेरे सजन

मेरी इबादत हो तुम्ही, मेरा हो पूजन, ऐ मेरे सजन
मेरा ये तन औ ये मन, तुमको है अर्पण, ऐ मेरे सजन

संदीप पटेल "दीप"

Views: 488

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 24, 2012 at 10:35am

आदरणीय अलबेला सर जी आपकी वाह से तो गीत में प्राण आ गए लगता  है स्नेह बनाये रखिये
सादर धन्यवाद सहित सादर आभार

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 24, 2012 at 10:34am

आदरणीय अम्बरीश सर जी आपकी इस प्रतिक्रिया का प्रसाद पा कर मैं धन्य अनुभव कर रहा हूँ
इसी तरह मार्गदर्शन और उत्साह वर्धन की अभिलाषा रहेगी सदैव आपका कोटि कोटि आभार

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 23, 2012 at 4:53pm

//मेरी इबादत हो तुम्ही, मेरा हो पूजन, ऐ मेरे सजन
मेरा ये तन औ ये मन, तुमको है अर्पण, ऐ मेरे सजन//

मित्र संदीप जी, गीत रचने का बहुत अच्छा प्रयास किया है आपने .....बहुत बहुत बधाई मित्र ! अभ्यास करते रहिये ...निखार स्वतः आता रहेगा ... सस्नेह

Comment by Albela Khatri on July 22, 2012 at 11:16pm

वाह वाह
बहुत सुन्दर
हार के सब कुछ मैं अपना ख्वाब देखूं जीत के
प्रेम की बारिश से जैसे जल रहा है मन, ऐ मेरे सजन

__बधाई इस प्यारी रचना के लिए संदीप जी

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 22, 2012 at 10:03am

बहुत बहुत धन्यवाद आपका आ. राज तोमर जी
सादर आभार

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 22, 2012 at 10:03am

बहुत बहुत आभार भाई अरुण जी स्नेह बनाये रखिये

Comment by Raj Tomar on July 21, 2012 at 5:35pm

छा रहे है मेघ घने आपकी ही प्रीत के 
मस्त हवाओं के झोंके गा रहे हैं गीत से 
हार के सब कुछ मैं अपना ख्वाब देखूं जीत के 
प्रेम की बारिश से जैसे जल रहा है मन, ऐ मेरे सजन "
बहुत ही शानदार, भाई साब  ..:)

Comment by अरुन 'अनन्त' on July 21, 2012 at 1:23pm

सुन्दर गीत संदीप जी, बधाई स्वीकार कीजिये.....

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
15 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service