For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघुकथा - टूटे फ़ूटे लोग –

लघुकथा -  टूटे फ़ूटे  लोग –

"महाराज, यह मेरा त्यागपत्र है, कृपया  स्वीकार कर लीजिये"!

" चित्रगुप्त जी, यह कैसी अनहोनी कर रहे हो!आपके बिना यह कार्य कौन देखेगा!हमारे पास  दूसरा कोई अनुभवी व्यक्ति भी नहीं है"!

"महाराज, अब यह काम करना मेरी सामर्थ्य  का नहीं है"!

"चित्रगुप्त जी,विस्तार से समझाइये ,आखिर मामला क्या है"!

"महाराज,पृथ्वी लोक से, विशेषकर भारतीय उप महाद्वीप से जो मृत लोग आ रहे हैं, उनके शरीर  विकृत अवस्था में आ रहे हैं!कुछ शरीर बिना चेहरे के भी आते हैं और कुछ के चेहरे छिन्न भिन्न  !उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है ! ऐसे में उनके कर्मों का लेखा जोखा कैसे ढूढा जाय"!

"चित्रगुप्त जी,इसका कारण क्या है"!

"महाराज, कुछ अति महत्वाकांक्षी राजनीतिज्ञ अपने निज़ी स्वार्थ हेतु दंगे फ़साद, बम्ब  ब्लास्ट और फ़र्ज़ी दुर्घटनायें करवा देते हैं, जिसमें मरने वाले लोग  टूटे फ़ूटे और अंग भंग होते हैं"!

“आप  ऐसे धूर्त लोगों की लिस्ट बना कर  दीजिये, हमें  ऐसे लोगों की ही आवश्यकता है!ये लोग नर्क विभाग का कार्य बखूबी संभाल  लेंगे,हम शीघ्र ही इनको बुला लेते हैं  !

 मौलिक व अप्रकाशित

Views: 385

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by TEJ VEER SINGH on August 12, 2015 at 7:49pm

आदरणीय वीर मेहता जी,हार्दिक आभार, आपने अपना अमूल्य समय दिया!आप की बात से सहमत हूं, यही बात आदरणीय मिथिलेश जी ने भी कही है कि लघुकथा में कसावट की कमी है!मुझे भी अब अहसास हो रहा है!पुनः आभार!

Comment by TEJ VEER SINGH on August 12, 2015 at 7:45pm

आदरणीय मिथिलेश जी,हार्दिक आभार, आपने अपना अमूल्य समय दिया!किसी हद तक आपकी बात सत्य है पर इन बातों का जितना गहन अध्ययन किया जाय तो केवल निराशा ही हाथ आती है!ये सब किंबदंतियां हैं,इनका तार्किक मूल्यांकन में कोई स्थान नहीं है!यह लघुकथा भी कल्पना की उडान है!यथार्थ से कोई सरोकार नहीं!जिन बातों के प्रमाण नहीं होते हम उस पर जिरह नहीं कर सकते!सादर, क्षमा चाहूंगा!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 12, 2015 at 12:11pm

आदरणीय तेजवीर सिंह जी, बढ़िया कथानक लिया है इस प्रस्तुति पर बधाई 

किन्तु यह भी अवश्य है कि मृत्यु लोक से परलोक को केवल आत्माएं जाती है, माटी तो इधर ही छूट जाती है. यह अवधारणा ही अब तक मान्य है और सत्य भी. आपने क्षत-विक्षत शरीर को परलोक भेज दिया. यह अवश्य किया जा सकता है कि यमदूतों को इहलोक में शरीर पहचानने की समस्या को दिखाया जा सकता है. लघुकथा थोड़ी कसावट चाहती है. सादर 

Comment by VIRENDER VEER MEHTA on August 11, 2015 at 10:49pm
आदः तेजवीर सिंह जी कथा का विषय बढ़िया है लेकिन प्रस्तुतिकरण न तो गम्भीर कथा का रूप ले सका और न ही व्यंगात्मक रूप मे कोई प्रभाव छोड़। ये मेरा निजी विचार है। बरहाल इस प्रयास के लिये सादर बधाई स्वीकार करे।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service