For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिन्दी दिवस - लघुकथा

उस दिन मैं हिन्दी दिवस के एक समारोह में शामिल होने के लिए शेयरिंग कैब में दिल्ली एयरपोर्ट से सिविल लाइंस जा रहा था। कैब में दो और सहयात्री सवार थे। वे दोनों पीछे की सीट पर और मैं फ्रंट सीट पर था। उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो पता चला एक मद्रासी तो दूसरा राजस्थानी है। 
मद्रासी – तुम कहाँ का रहनेवाला है ? 
राजस्थानी – आई’m फ़्रोम जयपुर, एंड यू ? 
मद्रासी – मैं चेन्नै में रहता। तुम क्या करता है ? 
राजस्थानी – आई’m ए एग्जीक्यूटिव इन बैंकिंग सेक्टर। एंड यू ? 
मद्रासी – मैं यूके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 
अँग्रेजी भाषी मद्रासी को हिन्दी ठीक से नहीं आ रही थी किन्तु, जबरन हिन्दी बोलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा था और हिन्दी भाषी राजस्थानी को अँग्रेजी ठीक से नहीं आ रही थी किन्तु, जबरन खुद को अँग्रेजी में उगलने का भरसक प्रयास कर अपना कद बढ़ाना चाह रहा था। 
मैं अपना गंतव्य तक पहुँच गया, कैब से उतरते ही मद्रासी से कहा – शुक्रिया, मुझे आप पर गर्व है। और हिन्दी दिवस की एक शुभकामना कार्ड उसकी ओर बढ़ा दिया। 
राजस्थानी हमें कन्फ़्यूज्ड होकर देखता रहा, वह कुछ समझ पाता तब तक मैं आगे निकल चुका था।

@ गोविंद पंडित ‘स्वप्नदर्शी’

मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 643

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Govind pandit 'swapnadarshi' on October 13, 2016 at 12:38pm

आ. शिज्जू शकूर जी बहुत-बहुत धन्यवाद । 

Comment by Govind pandit 'swapnadarshi' on October 13, 2016 at 12:36pm

आ. हरिकिशन जी, मैं हिन्दी की शुद्धतावादी का उपासक नहीं हूँ, मेरी रचना आम बोलचाल की भाषा में है और मैंने उसे उसी रूप में रखा है, अगर शब्दों की कट्टरता दिखाता तो शायद यह रचना उतनी जीवंत नहीं हो पाती।  जहां तक क्षेत्रवाद का प्रश्न है तो मैंने सिर्फ लोगों की अंग्रेज़ियत मानसिकता को दर्शाने का प्रयास किया है पात्र चाहे जिस भी क्षेत्र से हो यह उतना मायने नहीं रखता है। परिस्थितियानुसार एक पात्र हिन्दी भाषी तो दूसरा अहिंदी भाषी होना कुछ ज्यादा ही उचित जंचा। फिर भी प्रतिक्रिया के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।    

Comment by harikishan ojha on October 6, 2016 at 10:11pm
आ. गोविन्द जी शायद आप भी हिंदी की बजाय अंग्रेजी पर ही जोर दे रहे है तभी तो फ़्रंट, कंफ्यूज, शेयरिंग जेसे सबद प्रयोग में लाकर हिंदी की बजाय अंग्रेजी का मान कर रहे है हिंदी में अगर कथा कहई जाए और वो हिंदी दिवस पर हो तो विशेष कर शब्दों का ध्यान रखना चाहिए, और हिंदी का काम एक सूत्र मे बाँधने का है इस में छेत्रवाद की बात नहीं होनी चाहिये, हम सब हिंदी है धन्यवाद

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 5, 2016 at 5:51pm

आ. गोविंद पंडित जी अच्छा प्रयास है बधाई आपको

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
7 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
7 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
9 hours ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
12 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service