For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इस नशेमन की मोहलत है तबतक...

बह्र:-2122-1221-22

वक्त बे वक्त का आसरा है।।
घर का टुटा हुआ जो घड़ा है ।।1

  जो  मुहब्बत में अपनी बिका है।
उसको दौलत ओ शुहरत से क्या है ।।2

जब समझलो की क्या माजरा है।
बोल बोलो नही कुछ बुरा है।।3

प्यास बुझ जाए हर सोच कर ये।
जंग प्रतिदिन तपन की लड़ा  है।।4

बोल बोलो नहीं कुछ बुरा है ।।
माजरा पर समझ लो की क्या है ।।5

किसकी किस्मत में क्या क्या लिखा है ।।
जान पाना ये मुश्किल बड़ा हैं।।6

कामयाबी में  तेरी हूँ हैरां।
इतनी सिद्दत से रुख को पढ़ा है ।।7

जिस में है हौसला जूझने का ।
दौरे हाजिर में अब भी खड़ा है ।।8

इस समर्पण नियम को समझ लो ।
जो मृदा से मिला वो उगा है।।9

मंजिले भी कदम चूमती हैं।
कर गुजरने का गर हौसला है।।10

लत नशे की न लग पाए बच्चों।
दूर रहना मेरा मश्विरा है।।11

जिन्दगी भर कमाया बहुत पर ।
साथ में आखरी बस दुआ है।।12

एक दिन मौत आनी है सबको।
डर जेहन पाल रखना बुरा है।।13

लाख तरहा उन्हें है बताया।
मुझको उनका ही इक आसरा है।।।14

मौत का खेल खेले जो  कोई ।
लोग कहते उसे सर फिरा है ।।15

क्या शिकायत करू हम सफ़र मै।
तू चिरागों की तरहा जला है।।16

पी के मदिरा जो न लडखडाये।
यार आशिक वो मय का बड़ा है।।17

पूछ ले कश्तियों से समन्दर ।
हर सफ़र का तज्रिबा भरा है ।।18

शब्द लेती है इक दायरे में।
ये गजल भी गजब की बिधा है।।19

साथ अहसास ले कर फलक तक ।
जो उड़े वो गजल की बिधा है ।।20

हाले दिल है ,बयां कर गया है ।
ख़त जो सूखे सजर सा पड़ा है।।21

हो सुनहली प्रभा की यूँ आमद।
जैसे गुल में, ये अदबी हया है।।22

ख्वाहिशे गर मिटा दी तो हमदम।
जिंदगी जीना मुश्किल बड़ा है।।23

जिंदगी उससे इकदम अलग है ।
जो किताबों में मैंने पढ़ा है।।24

प्यास अब तक जो उलफत की जिन्दा।
तिश्नगी का भी अपना मजा है।।25

इतने अहसास दिल में दफन हो।
ज्यो फलक चाँद तारों सजा है।।26

हो कभी न कोई भी यूँ रुसवा।
ज्यों जमी आसमां से जुदा है।।27

उनका नजरें मिलाकर झुकाना
है लियाकत की या फिर हया है।।28

बुझ न पायी वो लौ अब भी रोशन ।
जिसमें सच का उजाला भरा है ।।29

याद तेरी सताएगी मुझको।
याद ही पर मेरा आसरा है।।30

जिंदगी ये सबब तीरगी का।
देख दीपक तले ही दबा  है।।31

जब भी कोशिश किया हम भी हँस ले।
जाम दरदां मयस्कर हुआ है।।32

इश्क की चोट खाई जिगर में।
तब लगा के मुहब्बत दगा है।।33

बदजुबानी करो कर सको यदि।
प्यार में बस यही अब बचा है।।34

शौख मेरा नही है मुहब्बत ।
ये मौहब्बत मेरा हौसला है।।35

हर कदम पर यूं न मुस्कुराओ ।
मुस्कुराहट भी देती सजा है।।36

अब अदा से हया से वफ़ा से।
कोई रिश्ता न मेरा रहा है।।37

फूल कलियां जरा मुस्कुरा दी।
कोई ऐसी कहानी कहा है।।38

आग पानी हुए साथ हैं कब ।
गर हुए तो हुआ जलजला है।।39

दौड़ में जिंदगी की भी देखो।
जो गिरा वो गिरा रह गया है ।।40

किसको किसने उठाया है अब तक ।
जो उठेगा वो खुद हौसला है।।41

  रौशनी की जरुरत अंधेरा।
आँधियों का मजा गर दिया है।।42

इस नशेमन कि मोहलत है तब तक।
अपने पैरों में जब-तक खड़ा है।।43

मौलिक/ अप्रकाशित
आमोद बिन्दौरी

Views: 417

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by amod shrivastav (bindouri) on February 12, 2018 at 10:45am

आ शोमेस जी आप का बहुत आभार की रचना आप को पसंद आयी ....आप से बिनती है कि आप अपनी लव स्टोरी में अपनी रचनाये ही डाले , ये वेब या कोई जगह से किसी का कॉपी पेस्ट न करें । ये सिर्फ मेरी भावनाये है गलत भी हो सकती हैं । समाज को एक नए सृजन की अवस्यकता है न की ...जो नए विचार से भरें हो ।मैं अपनी रचनाओं में वो सब नहीं पाता । तो इस लिए मैं आप को ये अनुमति नहीं दे रहा ...की  मेरे शब्दों को अपनी रचना ,ख्याल, सृजन, में सामिल करे...क्षमा चाहेंगे

Comment by somesh kumar on February 12, 2018 at 10:30am
ऐसा लगा की रंग-बिरंगे मोतियों को सजाकर एक प्यारी सी माला बना दी हो
जब तपे हो आग में तो
ये कुंदन बना है
एक लव स्टोरी दिमाग में चल रही है अगर आप को आपत्ति न हो तो एकाध शेर वहां प्रयोग करना चाहूंगा

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service