For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

OBO के १००० सदस्य पुरे होने पर एक घोषणा

साथियों ! OBO परिवार के १००० सदस्य होने पर मैं एक घोषणा करना चाहता हूँ | १ अप्रैल २०१० से ३० जून २०११ तक ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रकाशित अपने सदस्यों की रचनाओं से कुछ चुनिन्दा रचनाओं (लगभग १००) को रचनाकारों के जीवन परिचय सहित उनसे लिखित अनुमति प्राप्त कर एक पुस्तक OBO के बैनर तले छपवाने का प्रस्ताव है |

 

मैं समझता हूँ की अभी तक इस तरह का कार्य कोई वेब साईट वालों ने नहीं किया है, और OBO पहला होगा, इस घोषणा के बाद इस कंसेप्ट को कोई उड़ा ले तो मैं नहीं कह सकता |

 

सोच यह है कि सभी सदस्यों के पास संसाधन नहीं है जो अपनी रचनाओं का संग्रह छपवा सके किन्तु जो OBO पुस्तक प्रकाशित करेगा उसमे संभव है उन सदस्यों कि भी रचनाएँ छप जाये जो कुल जमा ५-१० रचनाएँ ही अभी तक लिख सके हों |

 

आप सदस्यों कि राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है, यदि इस सम्बन्ध में आप कोई सुझाव देना चाहते हो तो कृपया नीचे दिए कमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखे |

 

आपका अपना

गणेश जी "बागी"

(संस्थापक)

ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 3121

Reply to This

Replies to This Discussion

यह ओबीओ प्रबंधन द्वारा उठाया गया बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे नवोदित रचनाकारों को बहुत लाभ होगा। ओबीओ परिवार इसी तरह से बढ़ता, फूलता और फलता रहे। जय ओबीओ
सराहना हेतु बहुत बहुत आभार धर्मेन्द्र भाई, ओ बी ओ परिवार की प्रगति में आप सब की महती भूमिका है |
उत्तम नहीं -अतिउत्तम ........... ऐसे विचार आपको सदैव आते रहें. 
धन्यवाद !
ओ बी ओ का अत्यंत प्रशंसनीय और स्वागत योग्य कदम और वह भी समय पर ! पहले तो  सदस्य संख्या एक हज़ार पहुँचने पर हार्दिक बधाई !! ओ बी ओ ने अपने स्थापना के इस अल्प समय में ही कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किये हैं | लाइव आयोजन और प्रतियोगिताओं के अलावा सदस्यों की साहित्यिक रचनाओ को सामने लाने और उनपर त्वरित टिप्पणियों के लिए भी इस मंच को बहुत बहुत बधाई |
चुनिन्दा रचनाओं के प्रकाशन का निर्णय सराहनीय है ! इससे वास्तव में एक नयी शुरुआत होगी | ओ बी ओ के सभी कदम एक रिकार्ड है और यह एक नए अध्याय की शुरुआत होगी | प्रकारांतर में यह सिद्ध हो गया है की मात्र ओ बी ओ ही साहित्य कला संस्कृति का सच्चा पोषक है | यहाँ कोई दिखावा .. झूठी लोकप्रियता ... अपनी ही वाह वाही ... या अपने मुंह मियाँ मिट्ठू बनने  वाली बात नहीं !
 एक बात कहूँगा ओ बी ओ के अधिकाँश रचनाकार स्थापित हैं और उनकी रचनाएँ यत्र तत्र प्रकाशित होती रहती हैं और जो सीखने गुनने की श्रेणी में हैं उनमे भी बहुत सम्भावनाये हैं | बागी जी योग राज जी और पूरी टीम को पुनः बधाई  और शुभकामनाएं !
--ARUN PANDEY 'ABHINAV'
SENIOR ANNOUNCER
ALL INDIA RADIO.VARANASI
EX-SUB-EDITOR,"AJ "HINDI DAILY
EX-HON.DISTRICT ANIMAL WELFARE OFFICER

प्रिय मित्र अरुण जी, ओ बी ओ सदस्य संख्या एक हज़ार पहुँचने पर आपको भी हार्दिक बधाई, आज ओ बी ओ जो कुछ है उसमे आप सभी का योगदान बहुत है, ओ बी ओ को सराहने हेतु धन्यवाद आपको, आपकी अंतिम दो पक्तियों में धीरे से कही गई बात मुझ तक पहुच गई है|

एक बार पुनः धन्यवाद |

पुनः abhaar और बहुत saaree शुभकामनाएं !!

OBO  ki sadasya sankhya 1000 tak pahuchane ki badhayee.  OBO ka yah karya bahut hi prashanshaniya hai.
नीलम बहन, आप को भी बधाई और सराहना हेतु धन्यवाद |

आदरणीय शेष धर तिवारी जी, ओ बी ओ परिवार भी आपको पा कर गौरवान्वित है, आपका सहयोग सदैव मिलता रहा है और उम्मीद है कि भविष्य में भी मिलता रहेगा, आप सभी सदस्य ओ बी ओ की प्रगति में बहुत सहायक हुए है इस उपलब्धि पर आप सभी को बधाई, कोई भी यज्ञ अकेले संभव नहीं है, इस यज्ञ में बहुत से सदस्यों ने योगदान किया है |

पुस्तक परियोजना को सराहने हेतु धन्यवाद |

 

नमस्कार गणेश जी "बागी" 
" OBO के 1000 सदस्य होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।
आपका प्रयास बेहद सराहनीय है !
" मै आज अभी अभी गाँव से आया, आफिस में आने के बाद सबसे पहले अपना मेल खोला तो आपका यह अनोखा प्रयास देख,पढ़ के बेहद ख़ुशी हुई ! सच में आप की सोच काबिले तारीफ़ है !
संजय जी OBO के 1000 सदस्य होने पर आपको भी हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। पुस्तक परियोजना को सराहने हेतु धन्यवाद |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
15 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
18 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service