For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ईश्वर " ( 1)

क्या निंदा या करे  प्रशंसा

जिसको तू ना जाने

कोटि-कोटि ले जन्म अरे हे !

मानव ! तू ईश्वर पहचाने !

---------------------------------------

एक एक अणु - कण सब उसका

सब हैं उसके अंश

जगत नियंता जगदीश्वर है

वो अमोघ है, अविनाशी है, वो अनंत !

----------------------------------------

ओउम वही है शून्य वही है

प्रकृति चराचर सरल विषम - सब

निर्गुण-सगुण ओज तेज सब

जीवन- जीव -है पवन वही !

---------------------------------------

जल भी वो है अग्नि वही है

जल-थल उर्वर शक्ति आस है

तृष्णा - घृणा निवारक स्वामी  बुद्धि ज्ञान है

ऋषि वही है, सिद्धि वही है अर्थ वही है !

-------------------------------------------------

ज्ञानी ब्रह्म रचयिता सब का विश्व-कर्म है

वो दिनेश है वो महेश है वो सुरेश है

रत्न वही है रत्नाकर है देव वही

कल्प वृक्ष है सागर है वो कामधेनु है !

-----------------------------------------------

वो विराट है विभु है व्यापक वो अक्षय है

सूक्ष्म जगत है दावानल है बड़वानल है

वो ही हिम है वही हिमालय बादल है वो

अमृत गंगा मन तन सब है- जठराग्नि है

----------------------------------------------

लील सके ब्रह्माण्ड को पल में

धूल - धूसरित कर डाले

क्या मूरख  निंदा  तुम करते

जो जीवन दे तुझको पाले !

-------------------------------------------

सत्य वही है झूठ वही है नाना वर्ण रंग भेद है

उषा वही है निशा वही है अद्भुत धांधा  वो अभेद्य है

वेद उपनिषद छंद गीत  गुरु - ग्रन्थ बाइबिल  कुरान है

सुर ताल वही सूत्र वही सब कारक है संहारक है

--------------------------------------------------------

ऋषि वैज्ञानिक देव दनुज साधू - सन्यासी

पाल रहा - नचा रहा - लीलाधर बड़ा प्रचारक है

कृति अपनी के कृत्य देख सब - खुश भी होता

कभी कभी वो अश्रु बहाए हर पहलू का द्योतक होता  !

-----------------------------------------------------------

ईहा – घृणा - मोह - माया संताप - काम का

अद्भुत संगम काल व्याल जंजाल जाल का

प्रेम किये है तुझको पल पल देखो प्यारे

जीवन देता कण कण तेरे सदा समाये !

-----------------------------------------------------

आओ नमन करें ईश्वर का - परमेश्वर का

अहम छोड़कर प्रेम त्याग से शून्य बने हम

जीवन उसके नाम करें हम मुक्त फिरें इक ज्योति बने

हर जनम जन्म में मानव बन आ मानवता को प्रेम करें !

---------------------------------------------------------

अपनी मूढ़ बुद्धि है जितनी -जितनी  दूर चली जाए

सारा जीवन आओ खोजें खोज - खोज जन हित में लायें

निंदा और प्रशंसा छोड़े बिन-फल इच्छा - कर्म करें

पायें या ना पायें कुछ भी उसके प्यारे हो जाएँ  !

---------------------------------------------------------------------------------------------------------

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५

२६.४.१२ ८.३०-९ पूर्वाह्न

कुल्लू यच पी

Views: 1542

Replies to This Discussion

आपका स्वागत है... सादर.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service