माता रानी तेरी जय हो जय हो // कुशवाहा//
-------------------------------
जय हो जय हो सदा ही जय हो .
माता रानी तेरी जय हो जय हो
भक्त जो आये तेरे द्वारे
उनका कभी कुछ न क्षय हो
जय हो जय हो सदा ही जय हो .
माता रानी तेरी जय हो जय हो
हम नही जाने तेरी पूजा
पाप कर्म सदा रहा है दूजा
होगी क्रपा मुझ पर भवानी
बन जाऊंगा मैं भी ग्यानी,
पाप मेरे अब सब हर ले तू,
निर्मल तन और मन कर दे तू.
मुझे कभी किसी से न भय हो
जय हो जय हो सदा ही जय हो .
माता रानी तेरी जय हो जय हो
जो जो तेरे दर पर आया
बिन मांगे सब कुछ पाया
शिव ऐसी तू अवढर दानी
शत्रु भी मांगे दर पर पानी
तू जगदम्बा तू ही भवानी
नौ नौ रूप धरे न अभिमानी
तेरा दर्शन सदा मंगलमय हो
जय हो जय हो सदा ही जय हो .
माता रानी तेरी जय हो जय हो
हर रूप तेरा सबको फलता
पापी तोहे हर पल छलता
करती तू है जब विध्वंस मैया
त्रैलोक में भी न वो बचता
करके तू संहार देती छाया
आंचल सदैव ममतामय हो
जय हो जय हो सदा ही जय हो .
माता रानी तेरी जय हो जय हो
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा
२२-४-२०१३
मौलिक/अप्रकाशित
Tags:
जो जो तेरे दर पर आया
बिन मांगे सब कुछ पाया
शिव ऐसी तू अवढर दानी
शत्रु भी मांगे दर पर पानी
तू जगदम्बा तू ही भवानी
नौ नौ रूप धरे न अभिमानी
तेरा दर्शन सदा मंगलमय हो
बहुत ही सुन्दर इससे ज्यादा प्यारी आराधना क्या होगी माता के लिए बहुत- बहुत बधाई आदरणीय इस सुन्दर भजन हेतु ।
आ0 कुशवाहा जी, ’’तू जगदम्बा तू ही भवानी
नौ नौ रूप धरे न अभिमानी ’’ भक्तिमय सुन्दर रचना। बधाई स्वीकारें। सादर,
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
Loading feed
© 2026 Created by Admin.
Powered by
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |