For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक - 25 (Now closed with 1348 Replies)

"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 25  में आप सभी का हार्दिक स्वागत है.  प्रस्तुत चित्र अंतरजाल से साभार लिया गया है, इस चित्र में जैसा कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा है पुलिस-भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.

अब आप सभी को इसका काव्यात्मक मर्म चित्रित करना है !

                                                                                                              *चित्र गूगल से साभार

 

जीवन है संग्राम सम, अनथक हो व्यक्तित्व
सार्थक सबकी भूमिका, पृथक-पृथक दायित्व


तो आइये, उठा लें अपनी-अपनी लेखनी.. और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण ! और हाँ.. आपको पुनः स्मरण करा दें कि ओबीओ प्रबंधन द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार छंदोत्सव का आयोजन मात्र भारतीय छंदों पर ही आधारित काव्य-रचनाओं पर होगा.  कृपया इस छंदोत्सव में पोस्ट की गयी छंदबद्ध प्रविष्टियों से पूर्व सम्बंधित छंद के नाम व उस छंद की विधा का संक्षिप्त प्रकार अवश्य उल्लेख करें. ऐसा न होने की दशा में आपकी प्रविष्टि ओबीओ प्रबंधन द्वारा अस्वीकार कर दी जायेगी.

 

नोट :-
(1) 18 अप्रैल-13 तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, 19 अप्रैल-13 से 21 अप्रैल-13 तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट हेतु खुला रहेगा.

सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना मात्र भारतीय छंदों की किसी भी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है. हमेशा की तरह यहाँ भी ओबीओ के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक सनातनी छंद ही स्वीकार किये जायेगें.

विशेष :-यदि आप अभी तक www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें|

अति आवश्यक सूचना :- ओबीओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक-25, तीन दिनों तक चलेगा जिसके अंतर्गत इस आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन पोस्ट अर्थात प्रति दिन एक पोस्ट दी जा सकेगी. नियम विरुद्ध या निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी.
मंच संचालक

सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

 

Views: 21617

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय लडिवालाजी सादर, आपका बहुत बहुत आभारी हूँ.

वाह! क्या खूब कुण्डलिया छंद लिखा है. मजा आ गया. बहुत बहुत बधाई आदरणीय सत्यनारायण जी.सादर.

आदरणीय रक्ताले जी सादर, आपका आभारी हूँ.

वाह वाह बहुत खूब सत्यनारायण सिंह जी, बेहद सधी हुई कुंडली कही है आपने - साधुवाद स्वीकारें.

आदरणीय योगराज जी सादर, इस प्रतिक्रिया के लिए मैं आपका  बहुत बहुत आभारी हूँ धन्यवाद.

आज की प्रस्तुति--

वर्णिक छंद

प्रमाणिका—8 वर्ण

जगण+रगण+लघु+गुरु

 

आज इम्तिहान है

 

नवीन राह कर्म की।

नई नई जिजीविषा।

नई उमंग लक्ष्य की।

नई हवा नई दिशा।

नई नई उड़ान है।

कि आज इम्तिहान है।

 

डरो नहीं डटे रहो।

झुको नहीं कमान से।

प्रयास में जुटे रहो।

तने रहो गुमान से।

समर्थ का जहान है।

कि आज इम्तिहान है।

 

लगाव हो सुराज से।

शुभत्व का प्रवेश हो।

जुड़ाव हो समाज से।

उदारता विशेष हो।

मनुष्यता महान है।

कि आज इम्तिहान है।

 

मौलिक व अप्रकाशित

 

कल्पना रामानी   

नवीन राह कर्म की।

नई नई जिजीविषा।

नई उमंग लक्ष्य की।

नई हवा नई दिशा।

नई नई उड़ान है।

कि आज इम्तिहान है।

आदरणीया  बहोत ही ज़ोरदार रचना बन पड़ी है ////भाव बहुत ही बढ़िया है ///इस सुन्दर रचना के लिए बार बार बधाई //

राम शिरोमणि जी, हार्दिक धन्यवाद आपका....

आदरणीया इस सुन्दर प्रस्तुति हेतु बधाई स्वीकार करें.

आदरणीय,बहुत बहुत धन्यवाद आपका...

वाह वाह .. कितना सुन्दर-सधा शिल्प, क्या ही सुन्दर गति, उतने ही सधे शब्द !

आपके रचना-प्रयास को मेरा सादर अभिनन्दन, आदरणीया कल्पनाजी.. . लघु गुरु की आवृति वस्तुतः धमनियों में प्रवाह को द्रुत कर देती है, चाहे गण-संयोजन कोई हो. इस तरह के कई छंद प्रचलित हैं जिसमें सबसे नामवाला तो पंचचामर ही है.  प्रमाणिका को प्रस्तुत करने के लिए सादर धन्यवाद स्वीकारें, आदरणीया.

लेकिन इस कथ्य के हिसाब से यह रचना और विन्दुवत् प्रयास की अपेक्षा करती दिख रही है. चित्र को एक अलहदे कोण से देखने का प्रयास अवश्य हुआ है लेकिन वह पूरी तरह से परिभाषित होने से रह गया है. यह भी इस आयोजन का महत्त्वपूर्ण आयाम है.

बहरहाल, बहुत-बहुत बधाइयाँ.. .

आदरणीय सौरभ जी, आपकी उत्साहवर्धक टिप्पणी से बहुत आत्म बल मिला है। यह मेरा प्रथम प्रयास है, विधान तो मैं किसी भी छंद का न जानती हूँ न ही परिभाषित कर सकती हूँ। सिर्फ उदाहरण और विद्वानों की टिप्पणियाँ देखकर ही लिखती रहती हूँ, यहाँ रहकर यह सब और अच्छी तरह समझने की कोशिश करती रहूँगी। छंद के बारे में जो लिखा है वही एक छोटी सी किताब में लिखा हुआ देखा और रचना तैयार की। आपका कथन बिलकुल सही है कि भावों को इस छंद के माध्यम से ठीक से परिभाषित नहीं कर पाई, यहाँ अचानक आई जुड़ी और हिस्सा लिया, पूर्व तैयारी होती तो शायद कुछ और अच्छा लिखा जा सकता था। आपका हार्दिक धन्यवाद...

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हृदय से आभार. यहाँ नियमित उत्सव…"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, व्यंजनाएँ अक्सर काम कर जाती हैं. आपकी सराहना से प्रस्तुति सार्थक…"
1 hour ago
Hariom Shrivastava replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी सूक्ष्म व विशद समीक्षा से प्रयास सार्थक हुआ आदरणीय सौरभ सर जी। मेरी प्रस्तुति को आपने जो मान…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी सम्मति, सहमति का हार्दिक आभार, आदरणीय मिथिलेश भाई... "
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"अनुमोदन हेतु हार्दिक आभार सर।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन।दोहों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए बहुत बहुत आभार।"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ सर, आपकी टिप्पणियां हम अन्य अभ्यासियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती रही है। इस…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार सर।"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया मेरे कहे को मान देने के लिए हार्दिक आभार। सादर"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय मिथिलेश भाई, ओबीओ की परम्परा का क्या ही सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत किया है आपने ! जय…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय आपके प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा है। सादर"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय मेरे कहे को मान देने और अनुमोदन हेतु आभार। सादर"
2 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service