For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तुम भी हो चुप- चुप , और मैं भी हूँ मौन /

जाने फिर बोल रहा कौन //
मिलते थे कहने को हम दोनों नित्य प्रति / 
लकिन संबंधों को शायद ही मिली गति /
तुम ही जब कर सकी कोई आरम्भ नहीं /
मेरे मन को लगा इति का अवलम्ब सही /
देहरी से औप्चारिक्तायों की बंधे रहे  , दोनों के आचरण दोनों के कुंठित मौन //
तुम भी हो चुप- चुप मैं भी हूँ  मौन , जाने फिर बोल रहा कौन //
परिचय के गाँव दो बसे किन्तु अलग अलग /
जिनको संबोधन की राह  नहीं कोई सुलभ /
जैसे दो तट की हम अनुबंधित नाव थे /
जग में प्रतिबंधो में पलते दो पाँव थे /
विधिना के हाथ की जैसे सीधी दो रेखाएं  , अंतर के मध्य जियें अनुशासित मौन //
तुम भी हो चुप- चुप और मैं भी हूँ  मौन , जाने फिर बोल रहा कौन //
 
बीत गयीं ऋतुएं सब लेकिन क्या पायें हैं भूल /
जब जब सहलायीं सुधियाँ पायें हैं हमने शूल /
मेरा ही क्लेश बनी मेरी संचित निधियां /
तेरे कुछ पत्र शेष और भीगी स्मृतियाँ /
बदल गए परिचय सब सारे सन्दर्भ वे ,  लेकिन अब भी अपने हैं परिचित मौन // 
तुम भी हो चुप- चुप और मैं भी हूँ  मौन , जाने फिर बोल रहा कौन //
 
तेरी अगवानी को हैं खड़े सम्बन्ध नए / 
चाहे स्पर्श तेरा इक सारे अनुबंध नए/
जायेंगें टूट अब अंकुश और बंधन /
फूटेंगें मौन तेरे चहकेंगें सम्बोधन  /  
तुम तो  बंध मेंहदी संग पाओगी मुक्ति सहज , लेकिन अब कौन मेरा तोड़ेगा शापित मौन //
तुम भी हो चुप- चुप और मैं भी हूँ  मौन , जाने फिर बोल रहा कौन //

Views: 292

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on November 21, 2012 at 10:08am

आदरणीय अजय शर्मा जी, 

अंतर्मन के नाज़ुक भावों की जस की तस सुकोमल, सुन्दर अभिव्यक्ति हेतु हार्दिक बधाई। 
Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on November 20, 2012 at 3:38pm

तुम भी हो चुप- चुप और मैं भी हूँ  मौन , जाने फिर बोल रहा कौन //

bahut khoob, sundar prastuti, badhai shreeman saadar 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post "मुसाफ़िर" हूँ मैं तो ठहर जाऊँ कैसे - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। विस्तृत टिप्पणी से उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार।"
32 minutes ago
Chetan Prakash and Dayaram Methani are now friends
8 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
""ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179 को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद।…"
12 hours ago

"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी, प्रदत्त विषय पर आपने बहुत बढ़िया प्रस्तुति का प्रयास किया है। इस…"
13 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
16 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"बुझा दीप आँधी हमें मत डरा तू नहीं एक भी अब तमस की सुनेंगे"
16 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर विस्तृत और मार्गदर्शक टिप्पणी के लिए आभार // कहो आँधियों…"
17 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"कुंडलिया  उजाला गया फैल है,देश में चहुँ ओर अंधे सभी मिलजुल के,खूब मचाएं शोर खूब मचाएं शोर,…"
23 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। बहुत बहुत धन्यवाद। सादर।"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी आपने प्रदत्त विषय पर बहुत बढ़िया गजल कही है। गजल के प्रत्येक शेर पर हार्दिक…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"गजल**किसी दीप का मन अगर हम गुनेंगेअँधेरों    को   हरने  उजाला …"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service