For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

,,,,,,,,,ख़ुदा जानॆं ,,,,,,,,
=================
क्या था कल क्या आज है, ख़ुदा जाने !!
छुपा दिल मॆं  क्या राज़ है, ख़ुदा जाने !!१!!

हलचल बहुत है,संसद की गलियॊं मॆं,
किस खेल का आगाज़ है, ख़ुदा जाने !!२!!

बॆटॆ नॆं लूटीं अस्मतॆं,खुद नॆं मुल्क लूटा,
फ़िर भी क्या उसकॊ नाज़ है,खुदा जानॆ !!३!!

डर है इस बात का,कफ़स मॆं कबूतर है,
उसकी रखवाली मॆं बाज है,ख़ुदा जाने !!४!!

चुन चुन कॆ सभी नॆं, भॆजा है जिसकॊ,
बन कॆ गिरा वही गाज़ है, ख़ुदा जानॆ !!५!!

ज़िंदा-दिली रास, आती नहीं उसकॊ,
वॊ कम-जर्फ़ मिज़ाज है, ख़ुदा जानॆ !!६!!

हमॆं अपनॆ हाल पॆ,रहनॆ दॊ नॆता जी,
हमारॆ जीनॆ  का अंदाज़ है,ख़ुदा जानॆ !!७!!

इक ख़ता की लाखॊं मुआफ़ी मांगीं,
बॆग़म फिर भी नाराज़ है,ख़ुदा जानॆ !!८!!

खटास आनॆ लगी है, अब दोस्ती मॆं ,
बांधॆ कौन सा लिहाज़ है,ख़ुदा जानॆ !!९!!

अज़ब दस्तूर है,भाई सियासत का,

बहरॆ-गूँगॆ कॆ सर ताज़ है,ख़ुदा जानॆ !!१०!!

 दीवार मॆं चुनवा दॊ, मगर बॊलॆगी,
यॆ "राज" की आवाज़ है, ख़ुदा जानॆ !!११!!

    कवि-राज बुन्देली
    ०६/१२/२०१२

Views: 338

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लतीफ़ ख़ान on December 7, 2012 at 8:30pm

मान्यवर ,, पुष्यमित्र एवं राज बुन्देली साहब ,, उम्दा ख्यालात से सजी आप दोनों की रचनाओं की मैं कदर करता हूँ ,,बधाई ,, लेकिन ग़ज़ल लिखने से पहले उसके शिल्प को जानना भी अति आवश्यक है कृपया किसी एक बहर को लेकर उसके वज़न के हिसाब से ग़ज़ल लिखी जाए तो बेहतर होगा ,,,आप काफ़िये पर भी ध्यान दीजिये ,,, मसलन,,,पायें, आजमायें , सताएं के साथ निगाहें का प्रयोग ठीक नहीं, वैसे ही ,,,राज़ , आगाज़ , नाज़ , आवाज़ के साथ आज और ताज का इस्तेमाल ठीक नहीं लगता ,,, उम्मीद है ग़ज़ल में इन चीज़ों का ख्याल रखेंगे ...

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 7, 2012 at 12:11pm
सुन्दर सामयिक रचना बढ़ी राज बुन्देली जी-
 
नेता के मन में क्या राज छुपा है खुदा जाने 
उसके बगल में छुरी सी कौन है खुदा जाने । 
Comment by अरुन 'अनन्त' on December 7, 2012 at 11:30am

वाह राज साहब क्या खूबसूरत ग़ज़ल कही है आज की बारीकियों को बयां करने का अंदाज बेहद उम्दा है आपका बधाई स्वीकारें.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .सागर
"आदरणीय सुशील सरना जी बहुत बढ़िया दोहा लेखन किया है आपने। हार्दिक बधाई स्वीकार करें। बहुत बहुत…"
11 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .सागर
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार"
14 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .सागर
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .सागर
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार । सुझाव के लिए हार्दिक आभार लेकिन…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .सागर
"अच्छे दोहें हुए, आ. सुशील सरना साहब ! लेकिन तीसरे दोहे के द्वितीय चरण को, "सागर सूना…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Saurabh Pandey's discussion कामरूप छंद // --सौरभ in the group भारतीय छंद विधान
"सीखे गजल हम, गीत गाए, ओबिओ के साथ। जो भी कमाया, नाम माथे, ओबिओ का हाथ। जो भी सृजन में, भाव आए, ओबिओ…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Saurabh Pandey's discussion वीर छंद या आल्हा छंद in the group भारतीय छंद विधान
"आयोजन कब खुलने वाला, सोच सोच जो रहें अधीर। ढूंढ रहे हम ओबीओ के, कब आयेंगे सारे वीर। अपने तो छंदों…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Saurabh Pandey's discussion उल्लाला छन्द // --सौरभ in the group भारतीय छंद विधान
"तेरह तेरह भार से, बनता जो मकरंद है उसको ही कहते सखा, ये उल्लाला छंद है।"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Saurabh Pandey's discussion शक्ति छन्द के मूलभूत सिद्धांत // --सौरभ in the group भारतीय छंद विधान
"शक्ति छंद विधान से गुजरते हुए- चलो हम बना दें नई रागिनी। सजा दें सुरों से हठी कामिनी।। सुनाएं नई…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Er. Ambarish Srivastava's discussion तोमर छंद in the group भारतीय छंद विधान
"गुरुतोमर छंद के विधान को पढ़ते हुए- रच प्रेम की नव तालिका। बन कृष्ण की गोपालिका।। चल ब्रज सखा के…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Saurabh Pandey's discussion हरिगीतिका छन्द के मूलभूत सिद्धांत // --सौरभ in the group भारतीय छंद विधान
"हरिगीतिका छंद विधान के अनुसार श्रीगीतिका x 4 और हरिगीतिका x 4 के अनुसार एक प्रयास कब से खड़े, हम…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Saurabh Pandey's discussion गीतिका छंद in the group भारतीय छंद विधान
"राम बोलो श्याम बोलो छंद होगा गीतिका। शैव बोलो शक्ति बोलो छंद ऐसी रीति का।। लोग बोलें आप बोलें छंद…"
Tuesday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service