For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नाज़ नख़रों का अंदाज़....

212 212 212 212
नाज़   नख़रों   का  अंदाज़  अच्छा  लगा
इस  मुहब्बत  का  आग़ाज़  अच्छा  लगा-1

सोचा  था  हम  न  देखेंगे  मुड़  के  कभी
पर   बुलाने   का   अंदाज़   अच्छा  लगा-2

बेदख़ल दिल  से हमको  न करना  कभी
धड़कनों  का   तेरा  साज़  अच्छा  लगा-3

मेरी ख़ालिस  मुहब्बत को ठुकरा के क्यूँ
यार    तुमको    दग़ाबाज़   अच्छा  लगा-4

वाहवाही  करें  क्यूँ  न  महफ़िल  में हम
"सरफ़राज़" इक सुख़न-साज़ अच्छा लगा-5

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 1248

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sarfaraz kushalgarhi on August 28, 2020 at 3:26pm

आदरणीय आशीष यादव जी बहुत नवाज़िश

Comment by Sarfaraz kushalgarhi on August 28, 2020 at 3:24pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी मुसाफ़िर जी ग़ज़ल तक आने के लिये बहुत शुक्रियः

Comment by Sarfaraz kushalgarhi on August 28, 2020 at 3:22pm

आदरणिया मधु जी ग़ज़ल तक आने के लिये बेहद शुक्रियः

Comment by Sarfaraz kushalgarhi on August 28, 2020 at 3:21pm

मुहतरमा डिंपल शर्मा जी ग़ज़ल तक आने के लिये बेहद शुक्रियः

Comment by Sarfaraz kushalgarhi on August 28, 2020 at 3:20pm

उस्तादे मुहतरम समर कबीर साहब इस्लाह के लिये बेहद शुक्रगुज़ार हूँ सहीह कर लेता हूँ सलामत रहें

Comment by आशीष यादव on August 26, 2020 at 1:44am

बहुत बढ़िया। बधाई स्वीकार कीजिए।

Comment by Dimple Sharma on August 19, 2020 at 7:05pm

आदरणीय सरफ़राज जी आदाब ,वाह बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई है आदरणीय, मतले का शेर बहुत ख़ूब है इस उम्दा ग़ज़ल पर ढेर सारी दाद और बधाइयां आपको आदरणीय।

Comment by Madhu Passi 'महक' on August 18, 2020 at 6:34pm

आदरणीय सरफ़राज़ जी आदाब! ग़ज़ल बहुत ही उम्दा ग़ज़ल के लिए मुबारकबाद। 

Comment by Samar kabeer on August 17, 2020 at 4:13pm

जनाब 'सरफ़राज़' जी आदाब, ओबीओ पर आपका स्वागत है ।

ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें ।

'सोचा  था  हम  न  देखेंगे  मुड़  के  कभी'

इस मिसरे में 'के' को "कर" करना उचित होगा ।

'बेदख़ल दिल  से हमको  न करना  कभी
धड़कनों  का   तेरा  साज़  अच्छा  लगा'

इस शैर के ऊला मिसरे में सहीह शब्द 'बे दख़्ल' 221 है, इस शैर को यूँ कह सकते हैं:-

'हमको बेदख़्ल दिल से न करना कभी

इसकी धड़कन का ये साज़ अच्छा लगा'

Comment by Sarfaraz kushalgarhi on August 12, 2020 at 7:44pm

मुहतरम लक्ष्मण धामी मुसाफ़िर जी नवाज़िश के लिये आपका दिली शुक्रियः खुशालगढ़ी नहीं कुशलगढ़ी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
5 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
11 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
13 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
14 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service