For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कविता :- हम नादान ?

कविता :- हम नादान ?

 

कदम आगे कदम पीछे

कभी उभरे कभी बिछे

हमीं इंसान

हम नादान ?

कभी मुखरित कभी कुंठित

हैं अंतर्द्वंद्व में गुम्फित

हमीं नादान

हम इंसान ?

कहाँ है अश्व  सी तेजी

नहीं गर्दभ सा धीरज भी

है बस खच्चर हमारा ज्ञान

हमीं इंसान

हम नादान ?

 

         -  अभिनव अरुण (270811)

Views: 679

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Abhinav Arun on September 5, 2011 at 12:39pm
bahut bahut dhanyavaad Bagi Ji !

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 5, 2011 at 11:28am

खुबसूरत रचना , अभिव्यक्ति के सोपान पर रुचिकर कविता , बधाई अभिनव जी |

Comment by Abhinav Arun on September 2, 2011 at 1:24pm

आपको कविता पसंद आई आभारी हूँ आदरणीया मोनिका जी एवं वंदना जी !!

Comment by monika on September 1, 2011 at 5:39pm

अरुंण जी बहुत अच्छी कविता. बहुत से सवाल और ढेर सारे विचारो को जन्म देती हे ये कविता शायद हम सभी इन सवालो के समाधान खोज पाएँगे एसी उम्मीद के साथ आपको अच्छी कविता के लिए धन्यवाद देती हू.

Comment by Abhinav Arun on September 1, 2011 at 9:12am
bahut abhaar Ashish ji.apki tippani mere liye prerna hai.
Comment by आशीष यादव on August 31, 2011 at 11:03pm

अरुण सर,
मैंने पहले भी कहा किया है की आप को पढना सुखद अनुभव होता है|
आज भी आप की ये कविता बेहद अच्छी लगी|
आपकी लेखनी को नमन|

Comment by Abhinav Arun on August 27, 2011 at 4:42pm
Sri Saurabh Ji apne kavi aur kavita ke marm ko mahsoos kiya aur bebaak tippani ki ABHAARI hoon.rachnakar aur samikshak dono ka apna dharm hai par saty shashwat hai.aur uski vijay avashyambhavi !

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 27, 2011 at 11:37am

अरुण अभिनवजी, सर्वप्रथम, वैचारिक किंकर्त्तव्यविमूढ़ता को सामने लाती इस रचना पर मेरी बधाइयाँ लें.

संतोष हुआ, कि आपने प्रस्तुत रचना के संदर्भ में अपनी मनोदशा और स्थिति को भी स्पष्ट कर दिया है. और हम जैसे तमाम पाठकों को यह स्पष्ट हो जाता है कि आपकी रचना एक प्रस्तुतकर्त्ता के भ्रमित मनस और कचोटते अंतर के उद्वेलन का प्रस्तुतिकरण मात्र है, कोई आरोपित निर्णय नहीं.  न ही, किसी टुच्चे अहंकार को तुष्ट करने का थोथा प्रयास.     ...साधु-साधु.

 

//कभी मुखरित कभी कुंठित

हैं अंतर्द्वंद्व में गुम्फित

हमीं नादान

हम इंसान ?//

इन पंक्तियों में निहित निरीहता को शिद्दत से महसूस किया है हमने.  उद्विग्न भावनाओं को शब्द देने के इस सफल प्रयास पर मेरी हार्दिक बधाई.

 

आजके सामाजिक, राजनैतिक तथा मानवीय परिदृश्य में कुछ भी एकदम से कहना प्रासंगिक नहीं है, विशेषकर तब, जब लिये गये निर्णय और मानवीय भावनाओं के बीच सामंजस्य नहीं बन पा रहा हो,  या न बनने दिया जा रहा हो.

पारस्परिक संबन्धों के अपने मायने होते हैं. लेकिन आज सम्बन्ध तक शातिर गणना की बलि चढ़े दीख रहे हैं, तो, किसी  जन, समुदाय या ’वाद’ की ओर संशयात्मक उंगली दिखाना मानसिक प्रौढ़ता का परिचायक कत्तई नहीं होगा.

 

अरुण अभिनवजी, जिस कैनवास पर आपने लेखकीय कूँची उठायी और चलायी है, उसके लिहाज से प्रयुक्त हुए शाब्दिक रंग पृथक-पृथक होते हुये भी वस्तुतः अपनी अलहदी इकाई बनाये नहीं रख पा रहे हैं, यही कारण है कि आपकी ज़मीन पर मैंने इतना कुछ कह डाला है.   मेरी समझ से यह किसी रचना की सफलता है. ..   धन्यवाद.

 

Comment by Abhinav Arun on August 27, 2011 at 9:55am

मैं स्वीकार करता हूँ ...इस मुद्दे पर मेरा विचार भी बौद्धिक विभ्रम का शिकार है | मन कुछ कहता है मानस कुछ ... उसी की एक छोटी सी अभिव्यक्ति | इसे एक साहस भी कह सकते हैं ... आज खुलकर सामने कौन आ रहा आप खुद ही देखिये सबका चश्मा फोटो क्रोमेटिक हो गया लगता है  :- >>

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
9 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
9 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
11 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
May 30
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service