For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जरूरत सोच बदलने की

हर सोच, हर कल्पना, हर विचार पर हजारों पन्ने लिखे जा चुके है. कुछ लोगों की दुष्ट मानसिकता की बदौलत आज तक भी हम गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह नहीं उबर पाए है. समय के साथसाथ गुलामी की परिभाषा भी बदल गई. पहले विदेशियों का कब्जा होने से हम गुलाम थे. उनको खदेड़ा, तो अब यहां धार्मिक, राजनैतिक ताकतों के गुलाम हो गए. जो इनकी सीमाओं से बाहर रहने का साहस दिखाए, वह समाज के अयोग्य नागरिकों में शामिल कर दिया जाता है. बहरहाल बात यह है कि कुछ लोग अपने जीवनकाल में वह मुकाम हासिल करते है, जिनके आचरण को आदर्श मानकर पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया जाता है. हमारी गुलाम मानसिकता में एक नाम का जिक्र हमेशा हो सकता है जयचंद. इसी सोच का परिणाम था कि सोने की चिडिय़ां के नाम से विश्व पटल पर अंकित भारतवर्ष को करीब दो सौ वर्षों तक गुलामी का दंश झेलना पड़ा. लड़ भिडक़र आजादी हासिल की, तो अब वंशवाद की गुलामी करना शान समझने लगे. यह ठीक बात है, जिस समाज का नेतृत्व नहीं होता, वह समाज बिखर जाता है. जब हमारी जीवनचर्या के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया लागू है. तो फिर वंशवाद की बात समझ से परे है। राजा का बेटा राजा होगा, यह बात समझ में आती है, क्योंकि वह राजतंत्र का हिस्सा है। पर जहां लोकतंत्र की बात की जाती है, वहां नेता का बेटा, नेता क्यों। अगर ऐसा है, तो यही तो गुलामी है. भले ही भौतिक रूप से आजाद है, पर मानसिकता तो गुलामी की है. और जब तक मानसिक गुलामी की जंजीरों को नहीं तोड़ा जाएगा, तब तक हम पूर्ण आजाद नहीं हो सकते है. यह बात समझ में आती है, जब मानसिकता गुलामी वाली हो तो हम किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते है. क्योंकि हर इंसान अपने आप में कुछ विशेष योग्यता रखता है. पर उसको कुछ करने की आजादी हो तो तब न. बचपन से ही उसके दिलोदिमाग पर धर्म, समाज संबंधित विचार भरते चले जाते है. अपनी युवास्था पर पहुंचतेपहुंचते वह भी अपने पूर्ववर्तियों की भांति काम करता है. नई सोच, नई शुरूआत के लिए जरूरी है हम अपनी मानसिकता को बदले. ऐसा कोई हमको नहीं कहने वाला और न ही हमको कोई ऐसा करने देगा. क्योंकि हम ऐसा करते है तो सामने वाले को दर्द होगा, उसको अधिकारों पर चोट हो सकती है. पर हमको कुछ नया करने के लिए अपने भीतर एक नई सोच विकसित करनी होगी. जब तक यह सोच आजाद नहीं होगी, तब तक कुछ भी नया होने की बात करना बेमानी है. इसलिए जरूरत इस बात की है कि इस सोच को बदल दिया जाए. ताकि हम भी कुछ नया कर सके.

Views: 375

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 5, 2012 at 8:10pm

आपके विचारों से पूर्ण सहमति है आदरणीय हरीश जी| सोच बदले बिना कुछ भी नहीं हो सकता| साभार,

Comment by minu jha on March 5, 2012 at 4:31pm

हरीश जी,बधाई

 नई सोच तभी नई उपलब्धि,सही कहा आपने

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on March 5, 2012 at 4:14pm

RIGHT APPROCH, HARISH SIR JI.

BADHAI SUNDAR LEKH HETU.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
22 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service