For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इश्क की कोमल भावनाओ से 

अछूती है मेरी कविताये 

इन्हें अभी एहसास नहीं 
किसी के प्रथम छुअन का 
तडप नहीं अभी इन्हें 
किसी के इंतजार की 
धडका नहीं शब्दों मे 
कोई नाम अभी 
शर्म से बोझिल हुई नहीं 
अभी काव्या मेरी 
किसी के होने से 
रचा नहीं कोई गीत इसने 
नहीं पता अभी इसे 
आलिंगन मे खो जाना क्या होता है 
बोझल सांसो के सुर ताल मे 
धडकनों का राग क्या होता है 
ये भी तो जाना नहीं, 
अभी इसने 
रगों मे एहसासो का 
बिजली सा कौंध जाना क्या होता है 
लाज का दामन थामे 
महफ़िल मे रुसवाई की हद तक 
किसी को ताके जाना क्या होता है 
इन बातो से भी तो 
अनभिज्ञ है मेरी कविता 
कि मंदिर की चौखट मे 
मांगी गयी दुआओं का 
हासिल क्या होता है 
अभी तो ये जान भी नहीं पाई है 
दर्द की उन बारीकियों को 
कि जिसमे चल के इश्क जवां होता है 
कि वाकिफ नहीं हुई है ये अभी 
बारिश के पानी से 
धुंधली पड़ी यादो का 
धुल जाना क्या होता है 
भीड़ और तन्हाई मे 
एक ही शख़्स को तलाशना 
और फिर निराशा के दर्द को 
सहलाना क्या होता है 
सूख चुके घावों को 
नित नयी उलाहनाओ से 
कुरेदना क्या होता है 
क्योंकि इश्क की कोमल भावनाओ से 
अभी अछूती है मेरी कवितायें..

Views: 917

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by दिव्या on April 20, 2012 at 8:18am

आदरणीय प्रदीप जी, बहुत बहुत शुक्रिया आप का आप ही की कोशिशो का नतीजा है की मैंने फिर से वापसी की आप का आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहे :) 

Comment by दिव्या on April 20, 2012 at 8:16am

रोहित शर्मा जी आप का बहुत बहुत आभार रचना की सराहना के लिए 

Comment by दिव्या on April 20, 2012 at 8:15am

महिमा जी, ये मेरी खुशकिस्मती है जो आप ने रचना को पढ़ा, सराहा उम्मीद करती हूँ आगे भी ये सिलसिला कायम रहेगा  

Comment by दिव्या on April 20, 2012 at 8:12am

वंदना जी, मुक्तकंठ से प्रसंशा के लिए आप का आभार 

Comment by दिव्या on April 20, 2012 at 8:10am

संदीप जी, ये सब आप की मेहनत का ही नतीजा है आप के सानिध्य मे  बहुत कुछ सीखने को मिला. उम्मीद करती हूँ आप आगे भी इसी तरह से मेरी त्रुटियों मे सुधार करते रहेंगे एक मार्गदर्शक की तरह | आप का आभार 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 19, 2012 at 5:25pm

स्नेही दिव्या जी, सादर 

पुनः आपका इस मंच पर स्वागत है. प्रतीक्षा थी . सुन्दर भाव के साथ प्रस्तुत रचना पर बधाई, वाहिद भाई की बात से मैं सहमत हूँ. 
Comment by MAHIMA SHREE on April 18, 2012 at 5:55pm
दिव्या जी नमस्कार ,
आपकी पहली कविता पढ़ रही हूँ .....बहुत अच्छा लगा ...आपके शब्दों में एक ईमानदारी , एक कसक का एहसास हुआ .बहुत कसाव है शब्दों में ..दिल से लिखी कोई
इबारत पढ़ रही हूँ एसा लगा.... ........बहुत -२ बधाई
Comment by Rohit Sharma on April 18, 2012 at 5:37pm

प्रथम प्रेम की कसक को बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है. धन्यवाद

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on April 18, 2012 at 3:21pm

बहुत ही सुंदर सहज शब्दों में गहन भावों की अभिव्यक्ति की है दिव्या जी! उस मंच से इस मंच के दरमियाँ पिछले कुछ महीनों में आपकी लेखनी में यह आश्चर्यजनक किन्तु सुखद परिवर्तन उल्लेखनीय है| अब समय आ गया है कि आप अतुकांत के साथ ही काव्य की अन्य विधाओं में भी अपनी 'काव्या' को दखल देने की इजाज़त दें| साधुवाद,


'काव्या'

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
36 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
2 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Mar 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service