For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

विस्मृति

पोस्त के लाल फूल
असंख्य
उन्हें छूकर बहती प्रमत्त हवा
ठंडी गुफा के मुहाने पर
पालथी मारे बैठा सूरज
देख रहा है फेनिल
धारा का झर-झर झरना ...
झागों के पत्ते अभी टूट कर बिछ गए हैं ..
पतझड़ जो लगा है ..
चट्टानों के बिछौनों पर ...
अपने चारों ओर
देवदार , चीड़ के गुम्बदों में कैद
एक फंतासी ...
जिस पर मखमल -सी बर्फ
अपना आसमान ताने खड़ी है

और ढरक रही है ख़ामोशी ...
तोड़कर कलकल की ध्वनि को ..
जैसे चुप ओठों पर
धर दी हो सर्द उँगली समय की !
लौट आने का मन नहीं ..
इस मानवेतर भीड़ से -
अकेले
दूर क्षितिज के पार
कुछ रेखाएं
आकृतियाँ
कौंध रहीं हैं ...
मेरे प्रयाण का समय आ चला ...
निशब्द
चुप ..
आँखें मुंदने लगी हैं ...
नींद मत तोड़ना...
अपनी गुफा में सोने दो ..
कोई स्मृति नहीं
शरीर नहीं ...
बस "मैं" हूँ
और है निश्चिन्त निद्रा
समय इस नींद से हार
मौन है ...
ये तिलस्म नहीं
एक विस्मृति है मेरे होने की !
अपर्णा

(अपने उन एकांत क्षणों में जब मन निराशा से ओत-प्रोत था .. इस कविता का लिखना हुआ l बीमारी के दौरान लिखी इस कविता में प्रयाण की इच्छा .. किसी गंतव्य तक जाने की इच्छा केवल उन पलों का बोध है I कविता अंतर्मुखी हो गयी है.)

Views: 556

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by aleem azmi on February 8, 2011 at 2:39pm

bahut umda likha hai

tu shaheen hai parwaaz kaam tera

tere aage aasman aur bhi hai

Comment by Aparna Bhatnagar on September 23, 2010 at 9:14pm
धन्यवाद! गणेश जी . आपसे निरंतर जो प्रोत्साहन मिल रहा है , वह निश्चित रूप से हमारा मार्ग प्रशस्त करेगा l

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 23, 2010 at 9:08pm
लौट आने का मन नहीं ..
इस मानवेतर भीड़ से -
अकेले
दूर क्षितिज के पार
कुछ रेखाएं
आकृतियाँ
कौंध रहीं हैं ...
मेरे प्रयाण का समय आ चला ...
बहुत खूब, एक एक शब्द जैसे तौल तौल कर रखी गई है, बेहतरीन कविता, सुंदर भाव,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई ****** करे मरम्मत चप्पल- जूते । चलता जीवन इसके बूते।।दोजून कभी खाता काके। और कभी हो जाते…"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, सादर नमस्कार, प्रदत्त चित्र पर आपने सुन्दर…"
12 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई * बन्द शटर हैं  खुला न ताला।। दृश्य सुबह का दिखे निराला।।   रूप  मनोहर …"
17 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"शुभ प्रभात,  आदरणीय! चौपाई छंद:  भेदभाव सच सदा न होता  वर्ग- भेद कभी सच न…"
22 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद +++++++++ करे मरम्मत जूते चप्पल। काम नित्य का यही आजकल॥ कटे फटे सब को सीता है। सदा…"
22 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Feb 15
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Feb 15
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Feb 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service