For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कविता - बहती सी गंगा

 कविता - बहती सी गंगा  
 
 
हमने एक नदी को बाँधा
और अब करते हैं
रेत की पुजैय्या
किनारे रुकी नाव की लाश पर !
 
हमने एक बहती नदी को नाला बनाया
उसमें शहर भर के अपशिष्ट डाले
और अब हर शाम अँधेरे में उस काले नाले की आरती उतार
विदेशी अतिथियों की राह तकते है !
 
हमने किताबों में नदी की महत्ता बताई
रामायण और महाभारत से गंगा के किस्से बच्चों को सुनाये
और अब उन बच्चों को
स्वीमिंग पूल में तैरना सिखा कर
ओलम्पिक गोल्ड मेडल पाने की हसरत संजो रहे हैं
सच मुच हम अपनी इच्छाएं विकास के गाल में डुबो रहे हैं !
 
हम दूर देश से टूर पर आये साइबेरिआइ पक्षी
इस   बार पहले सी गंगा को न पाकर दुखी हैं
मगर  ये  प्रण  है अगली  बार हम ओल्गा  से भर भर चोंच  लायेंगे  जल
और भर देंगे  पहले सी पावन  पवित्र   बहती सी गंगा   !!
 
                              - अभिनव  अरुण  
                                  [15052012]
 

Views: 1578

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on May 17, 2012 at 2:04pm
हम दूर देश से टूर पर आये साइबेरिआइ पक्षी
इस   बार पहले सी गंगा को न पाकर दुखी हैं
मगर  ये  प्रण  है अगली  बार हम ओल्गा  से भर भर चोंच  लायेंगे  जल
और भर देंगे  पहले सी पावन  पवित्र   बहती सी गंगा   !!
बहुत ही मार्मिक अभिव्यक्ति इन पंक्तियों के मादयम से। दिल के गहरे तल तक छूती हुई रचना के लिए बहुत बहुत बधाई !
Comment by आशीष यादव on May 17, 2012 at 12:31pm

सच में आज हम आधुनिकिकरण के अन्धाधुन्ध भागदौड़ मे पवित्र नदियों को प्रतिदिन और प्रदूषित कर रहे हैं। सच्चाई यह हो चुकी है कि लोग गङ्गा जैसी पावन नदी मे भी नही नहाते।
गङ्गा जैसी दूषित हो रही नदियो के बारे मे सुन्दर एवँ सामयिक रचना।
बधाई

Comment by MAHIMA SHREE on May 16, 2012 at 9:10pm
हम दूर देश से टूर पर आये साइबेरिआइ पक्षी
इस   बार पहले सी गंगा को न पाकर दुखी हैं
मगर  ये  प्रण  है अगली  बार हम ओल्गा  से भर भर चोंच  लायेंगे  जल
और भर देंगे  पहले सी पावन  पवित्र   बहती सी गंगा  !!

वाह आदरणीय अभिनव जी .. आपने तो बहुत खूबसूरती से इंसानों  औकात बता दी ... सच तो है  पंक्षी प्रकृति के अब भी उतना ही करीब है जितना पहले था . पर हमने तो सूरत ही बदल दी ..


बधाई आपको

 
Comment by Abhinav Arun on May 16, 2012 at 3:47pm
 श्री संदीप जी रचना पसंद करने और टिप्पणी के लिए हार्दिक आभार आपका !!
Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on May 16, 2012 at 3:06pm

behad shaandar rachna ....................kadve sach ko bayaan karti ..................aur maa ganga ke aastitva ko apne hi kaise mitaane ke liye prayash rat hain batati .....waah

Comment by Abhinav Arun on May 16, 2012 at 1:13pm

आदरणीय श्री संपादक महोदय ! आपकी इस सटीक समीक्षा  ने काव्य को नया आयाम दिया है हार्दिक आभार आपका !!


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on May 16, 2012 at 1:07pm

//और अब हर शाम अँधेरे में उस काले नाले की आरती उतार//

बहुत कड़वा सच ब्यान किया है भाई अरुण जी, सच में हम कितने जाहिल हो चुके हैं.

//इस बार पहले सी गंगा को न पाकर दुखी हैं
मगर ये प्रण है अगली बार हम ओल्गा से भर भर चोंच लायेंगे जल//

यह पंक्ति दिल को कचोट ले जाने वाली है, यानि कि बेजुबान पक्षियों को तो चिंता है मगर हम हैं कि अपनी माँ की दुर्गति से गाफिल हुए बैठे हैं. इस सारगर्भित रचना पर मेरी दिली बधाई स्वीकार करें.  

Comment by Abhinav Arun on May 16, 2012 at 11:25am

दिली रूप से शुक्रिया सुरेन्द्र जी कविता पसंद करने और टिप्पणी करने के लिए !!

Comment by Abhinav Arun on May 16, 2012 at 11:24am

आदरणीया रेखा जी हार्दिक रूप से धन्यवाद !!

Comment by Abhinav Arun on May 16, 2012 at 11:23am

ये यथार्थ चित्रण आपको पसंद आया आभारी हूँ श्री भावेश जी !!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
22 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
yesterday
amita tiwari posted blog posts
yesterday
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
Sunday
Admin posted discussions
Sunday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Sunday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service