For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तुम्हारे साथ ....

ओ तरुणी
मेरे आंसू
तेरे दुख
कम नहीं कर पाएँगे
मेरी संवेदनाएँ
तेरे जख्म नहीं भर पायेंगे 
तार -तार हैं सपने तेरे
रोम रोम में जहर भर गए
कुंठित होगा मन का कोना
घृणा के ज्वार पे तुम सवार
बदले की आग में भी जलोगी
ना कुछ करने की विवशता

आत्महत्या के लिए प्रेरित करेगी

ओ मेरी अनजान सखी 
एक विनती
मेरी बस सुन लो
आसुंओ की काल कोठरी में
जीवन मत खोना
गमो की पोटली मत ढोना
सच मानो
ईश्वर ने तुम्हें गर
नरक दिया है तो
स्वर्ग का रास्ता भी
कंही खुला रखा होगा
बस
हिम्मत मत हारना
तप कर तुझे

सोना बनना है


ओ दामिनी
कल तक
जो भी सपने थे तेरे
भूल उसे अब
आगे बढ़ना होगा
लाचार तुम नहीं
व्यवस्था पंगु है
पहचान अपनी शक्ति को
तुझे ध्रुव तारा सा चमकना होगा
पोंछ कर सारी तस्वीर
दे अपनी तरुणाई को
नया आधार
चुन नए पथ को
रख मजबूती से
अपने कदमो को 
नाप नया आकाश 
तुम जानो या ना जानो
मानो या ना मानो
हमारी दुआएं
है तुम्हारे आस पास 
तुम्हारे  साथ  /

Views: 787

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by MAHIMA SHREE on December 24, 2012 at 5:41pm

नमस्कार अनंत जी .. आपका बहुत-2 धन्यवाद / समय देने और विचार करने केलिए . आभार

Comment by MAHIMA SHREE on December 24, 2012 at 5:39pm

आपका स्वागत है आदरणीय श्याम जी .. धन्यवाद

Comment by MAHIMA SHREE on December 24, 2012 at 5:38pm

आदरणीया प्राची जी , नमस्कार

आपकी विस्तृत प्रतिक्रिया .रचना के भाव् को अनुमोदन प्रदान कर रहा  है / आप सुधीजनों का स्नेह बना रहे यही कामना है / आपकी हार्दिक आभारी हूँ / 

Comment by MAHIMA SHREE on December 24, 2012 at 4:42pm

आदरणीय  विजय निकोर  सर , सादर नमस्कार

आपके स्नेहयुक्त विचार को जान कर बहुत अपनापन लगा / इतनी दूर होकर भी मातृभूमि से आपका जुडाव , और यंहा की समस्यायों के प्रति चिंता वन्दनीय है / आपसे सहमत हूँ / जनता अभी जागरूकता तो दिखा रही है पर बस चिंता यही है अल्पकालिक नहीं हो . भविष्य के लिए अच्छे परिणाम निकले तभी सार्थकता है / आपकी  ह्रदय से आभारी हूँ / स्नेह बनाए रखे  

Comment by MAHIMA SHREE on December 24, 2012 at 4:33pm

आदरणीया प्रदीप सर , सादर नमस्कार

भावो के साथ जुडाव आपका हुआ , मन थोडा हल्का हुआ  और हमसब की प्रार्थना फलीभूत होगी . विश्वास है / हार्दिक आभार /

Comment by MAHIMA SHREE on December 24, 2012 at 4:13pm

आदरणीया सीमा जी  बहुत आभारी हूँ ..

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 24, 2012 at 11:11am

महिमा श्री जी बेहद गहन रचना है, न चाहते हुए भी बहुत कुछ सोंचने को मजबूर करती बेहतरीन प्रस्तुति बधाई स्वीकारें

Comment by Shyam Narain Verma on December 24, 2012 at 10:02am

 बधाई।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 24, 2012 at 9:38am

पाशविक दुर्व्यवहार से आत्मविश्वास विहीन हुई अपनी ही एक अनजानी परन्तु अभिन्न बहिन के दर्द को आत्मसात कर नकारात्मकता के मकड़ जाल से बाहर निकलने को प्रेरित करती रचना के लिए हार्दिक आभार प्रिय  महिमा जी 

Comment by vijay nikore on December 23, 2012 at 11:14pm

आदरणीया महिमा जी:

आपकी यह सशक्त रचना पढ़ कर मन उदास भी हुआ और फिर उसको

धीरज भी मिला। अच्छा है कि जनता की आवाज़ में इस समय दम है,

क्रोध है, रोष है ... शायद मंद-बुद्धि के खराब लोगों में परिवर्तन आए।

ईश्वर ने तुम्हें गर
नरक दिया है तो
स्वर्ग का रास्ता भी
कंही खुला रखा होगा

आशाप्रद  भावों के लिए और अच्छी कविता के लिए अनेकानेक बधाई।

सादर और सस्नेह,

विजय निकोर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
10 hours ago
Admin posted discussions
11 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Feb 15
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service