For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हँसते मौसम कभी आते जाते रहे

2 1 2 2   1 2 2 1   2 2 1 2

हँसते मौसम यूँ ही आते जाते रहे
गम के मौसम में हम मुस्कुराते रहे

यादें परछाइयाँ बन गयीं आजकल
हमसफ़र हम उन्हें ही बताते रहे

कल तेरा नाम आया था होंठों पे यूँ
जैसे हम गैर पर हक़ जताते रहे

दिल के ज़ख्मों को वो सिल तो देता मगर
हम ही थे जो उसे आजमाते रहे

तल्ख़ बातें ही अब बन गयीं रहनुमाँ
मीठे किस्से हमें बस रुलाते रहे

चल दिये हैं सफ़र में अकेले ही हम
साथ अपने ग़मों को बुलाते रहे

रूठ कर तुम गये सारा जग ले गये
चाँद तारे भी हमको चिढ़ाते रहे

संजू शब्दिता मौलिक व अप्रकाशित

Views: 1116

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by वीनस केसरी on September 1, 2013 at 2:57am

बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई है ...

दिल के ज़ख्मों को वो सिल तो देता मगर
हम ही थे जो उसे आजमाते रहे

तल्ख़ बातें ही अब बन गयीं रहनुमाँ
मीठे किस्से हमें बस रुलाते रहे

वाह क्या बात है ...


जिस तरह आपने इतने कम समय में ग़ज़ल के मूलभूत नियमों को ग्रहण किया है वह काबिले तारीफ़ है ...

निश्चित ही आने वाले समय में आपकी कलम से हमें और भी ग़ज़लें पढ़ने को मिलेंगी ...

बधाई एवं शुभकामनाएं

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:58pm

adarniya brijesh ji aapka bahut-bahut shukriya

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:57pm

adarniya ashutosh ji aapka bahut shukriya

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:56pm

adarniyaa manjari ji bahut-bahut shukriya

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:55pm

adarniya kewal ji bahut-bahut aabhar

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:54pm

adarniya shijju ji aapka bahut shukriya

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:53pm

adarniya arun ji aapka hriday se bahut- bahut aabhar.

Comment by sanju shabdita on August 27, 2013 at 8:48pm

aadarniya saurabh sir sadar pranam..aapke aane me hi mai garv mahsoos karti hun,aur us par itne vistar se tippni..

mai to abhibhoot hu..mere paas shabd nahi ki shukriya ada kar sakun..aapki tippni mujhe kisi chamatkar se kam nahi lagti,kyonki jo cheezen mujhe pahle se hi kamjor lagti hai aap usi wor ishara bhi karte hai...mai dekhkar dang rah jaati hu..aur aapke kaushal ko pranam karti hu..aapke aashirvad se hi mai thoda-bahut ghazal ko samajhne lagi hu...koshis abhi bhi zaari hai..aapka aashirvad raha to aur behtar jaroor kar sakungi....aapki bahut-bahut aabhari


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 27, 2013 at 3:24am

हँसते मौसम कभी आते जाते रहे
गम के मौसम में हम मुस्कुराते रहे ... . उला में कभी का उचित प्रयोग नहीं हुआ है, संजूजी. सानी सही है. किन्तु मतले को और कढ़ा जा सकता था.

यादें परछाइयाँ बन गयीं आजकल
हमसफ़र हम उसे ही बताते रहे ..........  शुतुर्गुर्बा का ऐब हो गया है. यादें   के लिए उसे  कुछ जमा नहीं.

कल तेरा नाम आया था होंठों पे यूँ
जैसे हम गैर पर हक़ जताते रहे..........   इस बिम्ब में पकड़ है, बहुत खूब !

दिल के ज़ख्मों को वो सिल तो देता मगर
हम ही थे जो उसे आजमाते रहे ............वाह वाह !

तल्ख़ बातें ही अब बन गयीं रहनुमाँ
मीठे किस्से हमें बस रुलाते रहे .............बढिया हुआ है यह शेर !

चल दिये हैं सफ़र में अकेले ही हम
साथ अपने ग़मों को बुलाते रहे ..............पता नहीं क्यों यह शेर बस यों ही सा लगा.

रूठ कर तुम गये सारा जग ले गये
चाँद तारे भी हमको चिढ़ाते रहे................यह एक विशिष्ट भावदशा है.

ग़ज़ल के लिए बधाइयाँ. लेकिन तथ्य और कथ्य को और आयाम लेने दें.

शुभेच्छाएँ

Comment by अरुन 'अनन्त' on August 26, 2013 at 4:09pm

वाह वाह वाह आदरणीया मजा आ गया क्या सुन्दर ग़ज़ल बन पड़ी है सभी के सभी अशआर बहुत ही सुन्दर हैं, इन दो अशआरों के लिए विशेष तौर पर दिली दाद कुबूल फरमाएं.

कल तेरा नाम आया था होंठों पे यूँ
जैसे हम गैर पर हक़ जताते रहे

तल्ख़ बातें ही अब बन गयीं रहनुमाँ
मीठे किस्से हमें बस रुलाते रहे . वाह वाह

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service