For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

!!! सत्य खुलकर पारदर्शी हो गई !!!

!!! सत्य खुलकर पारदर्शी हो गई !!!
बह्र - 2122 2122 212

आज कल की धूप हल्की हो गई।
रंग बातें अब चुनावी हो गई।।

आईना तो खुद बड़ा जालिम यहां
सत्य खुल कर पारदर्शी हो गई।

प्यार का अहसास सुन्दर सांवरा,
दर्द बाबुल की कहानी हो गई।

जब कभी उम्मीद मुशिकल से जगे,
आस्था भी दूरदर्शी हो गई।

आईना को तोड़कर बोले खुदा,
श्वेत दाढ़ी आज पानी हो गई।

शोर है कलियुग यहां दानव हुआ,
साधु सन्तों सी निशानी हो गई।

आज केवल धन गुमां अहसास है,
जोर की लाठी चलानी हो गई।

बोल 'सत्यम' सांस भी जब तक चले,
रहनुमा भी बेईमानी हो गई।

के0पी0सत्यम / मौलिक व अप्रकाशित

Views: 743

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 13, 2013 at 6:33pm

आ0 अरून अनन्त भाईजी,  आपके स्नेह हेतु आपका तहेदिल से आभार।  सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 13, 2013 at 6:31pm

आ0 सुशील भाईजी,  आपके स्नेह और उत्साहवर्धन हेतु आपका तहेदिल से आभार।  सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 13, 2013 at 6:29pm

आ0 सौरभ सर जी,  प्रस्तुत गजल पर आपकी विस्तृत चर्चा से मेरे मन की अशांति दूर हुई। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है, खास कर इनके दोषों के बारे में। आपका तहेदिल से आभार।  सादर,

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 13, 2013 at 2:18pm

आदरणीय केवल भाई जी बहुत ही सुन्दर प्रयास किया है आपने इस हेतु बधाई स्वीकारें आदरणीय श्री सौरभ सर की विस्तृत टिपण्णी पर गौर फरमाएं.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 12, 2013 at 10:04pm

आज कल की धूप हल्की हो गई।
रंग बातें अब चुनावी हो गई।।........... शुतुर्गुर्बा का दोष है सानी में. बातें के साथ क्रिया बहुवचन की होगी.

आईना तो खुद बड़ा जालिम यहां
सत्य खुल कर पारदर्शी हो गई।.......... सत्य का लिंग परिवर्तन हो गया है, यह तो एक बात. सत्य पारदर्शी ही होता है, केवल भाईजी.

प्यार का अहसास सुन्दर सांवरा,
दर्द बाबुल की कहानी हो गई।.........  .भावुकता ध्यानाकर्षित करती तो है.

जब कभी उम्मीद मुशिकल से जगे,
आस्था भी दूरदर्शी हो गई।................ इस शेर के उला में हुए दोष पर बात चल चुकी है, भाईजी. आपने यथोचित उत्तर भी दिया है, किन्तु उत्तर से मन संतुष्ट नहीं हुआ.

आईना को तोड़कर बोले खुदा,
श्वेत दाढ़ी आज पानी हो गई।............ इस शेर का स्पष्ट अर्थ मुझे नहीं सूझा.

शोर है कलियुग यहां दानव हुआ,
साधु सन्तों सी निशानी हो गई।........... बहुत खूब !!

आज केवल धन गुमां अहसास है,
जोर की लाठी चलानी हो गई।............... धन गुमां अहसास ! ऐसे प्रयोग से बचना उचित माना जाता है.

बोल 'सत्यम' सांस भी जब तक चले,
रहनुमा भी बेईमानी हो गई।..  .........  मक्ते से कुछ स्पष्ट नहीं हुआ.

भाई केवलजी, बह्र में मिसरों को रखना ग़ज़लकार पहला कर्तव्य है. परन्तु, इस ग़ज़ल को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों मात्राओं या वज़्न के हिसाब से मिसरों में शब्द भरे गये हैं. आप अपनी प्रस्तुति पर थोड़ा समय दें इसका सुझाव कई बार दिया जा चुका है. लिखने को तो हम सभी लिखते हैं. लेकिन उसके लिए तैयारी करना और संयत हो कर लिखना उचित माना जाता है.
शुभ-शुभ
 

Comment by Sushil.Joshi on November 12, 2013 at 9:25pm

आ0 केवल भाई..... भावों का सुंदर संप्रेषण है....... शिल्प के विषय में अनभिज्ञ हूँ इसलिए कुछ नहीं कहूँगा..... टंकण त्रुटियाँ आपकी मजबूरी है...... यदि थोड़ा सा प्रयास करें तो यूनिकोड इंस्टाल कर उसके की-बोर्ड पर हाथ बैठाएँ..... फिर परिवर्तित करने का सारा झंझट ही ख़त्म हो जाएगा.......

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 12, 2013 at 8:06pm

आ0 आशुतोष भाई  जी,   आपके स्नेह एवं गजल पर उत्साहवर्धन टिप्पणी हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 12, 2013 at 8:04pm

आ0 गीतिका जी,  आपके स्नेह  हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 12, 2013 at 8:03pm

आ0 मीना जी,  आपके स्नेह एवं गजल पर उत्साहवर्धन टिप्पणी हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on November 12, 2013 at 8:01pm

आ0 राम शिरोमणि भाई जी,  आपके स्नेह एवं गजल पर उत्साहवर्धन टिप्पणी हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
2 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
17 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
18 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
23 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service