For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राष्ट्रपति बनने के लिए अब एकमात्र शर्त है

रोबोट होना

 

चाबी से चलने वाले खिलौनों को

प्रधानमंत्री पद के लिए प्राथमिकता दी जाती है

 

प्राणवान और बुद्धिमान बंदूकें बनाई जा रही हैं

गोलियों पर कारखानों में ही लिख दिये जाते हैं मरने वालों के नाम

 

इंसान विलुप्त हो चुके हैं

धरती पर रह गई है

मानव और यंत्र के समागम से बनी एक प्रजाति

 

सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में

शिक्षा के नाम पर एक ही बात सिखाई जाती है

कैसे अपने दिमाग में स्थित तंत्रिकाओं को कृत्रिम तंत्रिकाओं से बदला जाय

 

जो जितनी ज्यादा तंत्रिकाएँ बदल पाता है

वो उतनी ही अधिक सफलता अर्जित करता है

 

कम से कम ऊर्जा खर्च करके अधिक से अधिक काम करना

युग का एक मात्र लक्ष्य है

जिसके पास जितनी ज्यादा ऊर्जा है

वो उतना अधिक धनवान माना जाता है

 

जिसके पास जितनी ज्यादा सूचना है

उसे उतना बुद्धिमान कहा जाता है

 

दिमाग को पतले से पतला काटकर

समझी जा रही है उसकी संरचना

ताकि पागलों के दिमाग का तंत्रिका जाल

पूरी तरह कृत्रिम तंत्रिका जाल से बदलकर उन्हें नियंत्रण में रखा जा सके

 

इस युग को सबसे ज्यादा खतरा पागलों के दिमाग से है

 

ये यंत्र युग है।

-------

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 517

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 6, 2014 at 3:20am

वर्तमान की कार्यपालिका सम्बन्धी अधकचरी परिपाटियों और संवेदनहीन वैज्ञानिकता के विकास की विसंगतियों को बिम्ब बना कर ताना-बाना बुनती इस कविता के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय धर्मेन्द्रजी.
पागल वाली भावदशा के कारण यह कविता बहुत ऊँची हो जाती है.
बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on February 4, 2014 at 11:39pm

इस आधुनिक यंत्र युग का बहुत महीन चिंतन करती है आपकी कविता , बहुत बहुत बधाई आदरणीय धर्मेन्द्र जी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on February 4, 2014 at 6:31pm

आदरणीय धर्मेन्द्र भाई , आधुनिक युग की सच्चाई को लाजवाब शब्द दिये हैं , आपने ॥ बधाइयाँ प्रेषित हैं ॥

Comment by अनिल कुमार 'अलीन' on February 4, 2014 at 11:47am

यथार्थ को परिभाषित करता ...............सुन्दर व्यंग्य

Comment by coontee mukerji on February 4, 2014 at 3:16am

दिमाग को पतले से पतला काटकर

समझी जा रही है उसकी संरचना

ताकि पागलों के दिमाग का तंत्रिका जाल

पूरी तरह कृत्रिम तंत्रिका जाल से बदलकर उन्हें नियंत्रण में रखा जा सके

 

इस युग को सबसे ज्यादा खतरा पागलों के दिमाग से है......भाई साहब बहुत रूष्ट  दिख रहे हैं.....शांति!......शांति.

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
19 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
20 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इस सुझाव को विशेष रूप से रूहानी नज़रिये से भी देखेंहुस्न मुझ पर सवार होने सेशेष सारी कमी को भूल…"
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई दयाराम जी, अभिवादन व आभार।"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"हार्दिक आभार आदरणीय "
yesterday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका  सादर "
yesterday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक जी सादर अभिवादन  बहुत बहुत धन्यवाद आपका  बहुत अच्छे सुझाव हैं ग़ज़लमें निखार…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service