For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पूरा अधूरा वायदा

पूरा अधूरा वायदा

शब्दों के अभाव में कहे-अनकहे के

कढ़वे अन्तराल में

पार्क में पत्थर के बैंच को साक्षी बना

आसान था कितना

हम दोनों का अलविदा के समय कह देना ...

" हो सके तो भूल जाना  तुम  मुझको "

" तुम  भी ..."

उस शाम के मेघों की वाणी में कुछ था, कुछ कहा

अत: वायदा वह पूरा हो न सका, न तुमसे, न मुझसे

रुँधी हुई ज़िन्दगी में भुलाने के असफ़ल प्रयास में

स्मृतिओं  के धुँआते खंडहर के ढरते-भुरते मिनार में

आदतन यंत्रबद्ध क्यूँ चले आते हैं कष्ट-ग्रस्त

ख्यालों में कदम तुम्हारे, कभी कदम हमारे

दुहराने वही पुरानी कहानी, सुनाने कोई नए फ़साने

पीड़ा की रातों में विरह की गूँजती हवाओं में

रात-बेरात  अतीत की मरी आत्माओं में

समय की पुरानी हवेली में धुँए को ठेलती

बेकाबू चाँदनी को  अकुलाई आँखों में थाम

क्या ढूँढती हो जाकर दबे पाँव तुम बार-बार 

मैं नहीं हूँ उस धुँए में कहीं

न हूँ मैं अब धुँए के उस पार

सुना है यह भी कि आँसू भरे नेह की

अन्तर की बारिश में भीगी, देती हो दुआएँ

आधी-आधी रात  अँधियारे आसमान तले

उदास, गहरे खारे पानी में डूब-डूब

भर्रायी आवाज़ में दुहराती हो

मेरी कविताओं के उदास ग़मगीन शब्दों को

खोजती हो पंक्ति दर पंक्ति स्वयं को उनमें

पर ग़लत हो, अब नहीं हो कहीं तुम उनमें

समा सकती थीं कहाँ  हमारी सनातन भावनाएँ

प्राण-प्रिय,  हमारे स्नेह की उदभासित आत्माएँ

स्मृतिओं के अकुलाते ख़्यालों के  आलिंगन में

कि अब समाई हैं  हमारी परस्पर पावन-श्रद्धाएँ

सूक्ष्मतम से सूक्ष्मतम रहस्यात्मक तन्मात्राओं-सी

भावनाओं की सम्मोहक  स्वप्निल मधु-छाया में

-----------

विजय निकोर

{मौलिक व अप्रकाशित

Views: 382

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on February 24, 2016 at 11:37am
ऐसे वायदे कभी कहाँ पूरे होते है । रेंगते रहते है कभी काले साँप की तरह , आत्मा पर , बदन पर , नीला करते हुए उनको अपने असर से या कभी रूई के फाये से सहलाते रहते है अंतर्मन को धीरे - धीरे और दे जाते है शीतल चंदन सी राहत मन को ।
मन को बाँधकर कहाँ से कहाँ ले गई है आपकी इस प्रस्तुति ने । शब्दों की ऐसी लहरें , भावनाओं की तरंगों को आपने यहाँ एक ऐसी अद्वितीय गति प्रदान की है कि पढते हुए पाठक भी उन भावनाओं में गोता लगाने को जैसे मजबूर हो उठता है ।
बहुत बहुत बधाई आपको आपकी इस अनुपम रचना के लिए आदरणीय विजय निकोर जी ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
16 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
16 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
19 hours ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
22 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service