For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल(तुम सदा मुस्कराना नये साल में )

ग़ज़ल(तुम सदा मुस्कराना नये साल में )
-----------------------------------------------------
(फाइलुन -फाइलुन -फाइलुन -फाइलुन)

क़ौले उलफत निभाना नये साल में |
मुझ को मत भूल जाना नये साल में |

क्यूँ हैं बाहर खड़े घर में आ जाइए
कीजिए मत बहाना नये साल में |

हाथ ही मिल सके अपने बीते बरस
दिल को दिल से मिलाना नये साल में |

इक कॅलंडर नया घर की दीवार पर
है ज़रूरी लगाना नये साल में |

सिर्फ़ गमगीन आशिक़ की ख्वाहिश है यह
तुम सदा मुस्कराना नये साल में |

फिर से हो जाए या रब दुआ है मेरी
उनके घर आना जाना नये साल में |

अब तो तस्दीक़ हद हो चुकी ज़ुल्म की
तुम क़लम को उठाना नये साल में |

(मौलिक व अप्रकाशित )

Views: 814

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 4, 2017 at 8:42pm

मुहतरम जनाब गिरिराज साहिब , ग़ज़ल में आपकी शिरकत और हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया --
आपको भी नया साल बहुत बहुत मुबारक हो --


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 4, 2017 at 5:08pm

आदरनीय तस्दीक भाई , आपको नया साल मुबारक हो .....  नये साल पर अच्छी गज़ल हुई है , हार्दिक बधाइयाँ ।

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 3, 2017 at 8:32pm

मुहतरम जनाब समर कबीर    साहिब आदाब  , कीमती जानकारी देने के लिए आप  का बहुत बहुत शुक्रिया,महरबानी  --

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 3, 2017 at 8:29pm

मुहतरम जनाब  विजय    साहिब , ग़ज़ल में आपकी शिरकत और हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया --

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 3, 2017 at 8:27pm

मुहतरम जनाब  मिथिलेश   साहिब , ग़ज़ल में आपकी शिरकत और हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया ---

Comment by Samar kabeer on January 3, 2017 at 3:08pm
जनाब तस्दीक़ साहिब "क़ोल"शब्द में इज़ाफ़त क्यों नहीं लगती ये बात समझने के लिये ज़बान दानी का इल्म की ज़रूरत होती है,ग्रामर सीखना होती है ।
मैं समझाने की कोशिश करता हूँ,फ़ारसी और उर्दू भाषा के शब्दों में इज़ाफ़त लगाई जाती है,लेकिन अरबी और हिन्दी भाषा के शब्दों में इज़ाफ़त का इस्तेमाल ममनू'अ है,"फूल"शब्द में देखिये 'फूल-ए-गुलाब'कितना अजीब लगता है,इसी तरह "क़ोल"शब्द अरबी भाषा का है इसलिये इसमें इज़ाफ़त नहीं लगेगी,इसी तरह "मौत"शब्द भी अरबी भाषा का है इसलिये कहीं भी इस शब्द में इज़ाफ़त नहीं मिलेगी,और अगर मिलती हो तो ज़रूर मंच से साझा कीजिये,मैंने जो इतनी बातें साझा की हैं वो मेरे प्यारे मंच के लिये की हैं,अन्यथा मेरे पास इतना समय कहाँ, और एक बात ध्यान में रखिये की मैं जो भी लिखता हूँ हवा में तीर चलाने के लिये नहीं लिखता,पुरे वसूक़ से लिखता हूँ,और लिखते समय आप मेरी नज़रों में उतना नहीं होते,मंच के वो सदस्य होते हैं जो कुछ न कुछ सीखने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं,कृपया मेरी बातों को अन्यथा न लें ।
Comment by vijay nikore on January 3, 2017 at 11:47am

नया साल आपको मुबारक हो। बहुत दिलकश गज़ल लिखी है, आदरणीय तस्दीक जी।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 3, 2017 at 12:37am

आदरणीय तस्दीक जी, नए साल पर बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है. शेर-दर-शेर दाद के साथ मुबारकबाद कुबूल फरमाएं. सादर 

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 2, 2017 at 10:26pm

मुहतरम जनाब आशुतोष साहिब, , ग़ज़ल में गहराई शिरकत और आपकी हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया ,महरबानी

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 2, 2017 at 10:25pm

मुहतरम जनाब समर कबीर साहिबआदाब , , ग़ज़ल में गहराई शिरकत और आपकी हौसला अफ़ज़ाई का बहुत बहुत शुक्रिया ,महरबानी
लफ्ज़'' क़ब्ल'' और'' बाद'' के साथ अज़ का इस्तेमाल तो समझ में आया लेकिन लफ्ज़ '' क़ौल '' के साथ इज़ाफ़त नहीं हो सकती यह समझ
में नहीं आया -----मश्वरे का बहुत बहुत शुक्रिया ----

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
12 hours ago
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
17 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service