For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक ख़तरनाक आतंकवादी

ढूँढो किसी मुफ़लिस को
ग़ुमनाम तंग गलियों से
और फिर मुफ़ीद जगह पर
कर दो एनकाउण्टर
मगर आहिस्ते से
इतने आहिस्ते
कि चल सके पूरे दिन
दहशत का लाइव शो
इस बात को ध्यान में रखते हुए
कि उसे करना है घोषित
भोर की पहली किरण से ही
एक ख़तरनाक आतंकवादी
और फिर रख देना है
उसकी लाश के पास
एक झण्डा
कुछ किताबें
नक़्शे और नोट
व थोड़े से हथियार
जिससे ये डर पुख़्ता होकर
बदल जाए मज़हबी वोटों में
और बना दे अपनी सरकार।

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 823

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Mahendra Kumar on March 9, 2017 at 10:30am
आदरणीया प्रतिभा मैम, मैं आपकी भावनाओं की दिल से क़द्र करता हूँ। रचना पर उपस्थित होकर अपने अमूल्य विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार। सादर।
Comment by Mahendra Kumar on March 9, 2017 at 10:27am
आदरणीय शरदिंदु मुख़र्जी सर, सादर अभिवादन। आपके द्वारा उठाये गए प्रश्नों के सन्दर्भ में सर्वप्रथम मैं यह स्पष्ट करना चाहूँगा कि इस रचना का उद्देश्य किसी भी प्रकार से किसी को आहत करना या उसके ऊपर कीचड़ उछालना कदापि नहीं है। साथ ही, न तो इसका उद्देश्य किसी को नकारात्मक रूप से प्रेरित या प्रोत्साहित करना है और न ही आतंकवादी मुठभेड़ों को सरलीकृत करना। यह रचना किसी देश विशेष में घटी घटना के विश्लेषण से भी सम्बन्धित नहीं है। वस्तुतः इस रचना का केन्द्रबिन्दु 'फाल्स फ़्लैग टेररिज्म' है। 'फाल्स फ़्लैग' एक ऐसी अवधारणा है जिसमें कोई सरकार अथवा संस्था अपने निजी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किसी दूसरे पर आरोप लगाते हुए किसी बड़ी घटना को स्वयं ही अंजाम देती है। इसके पीछे विभिन्न प्रकार के उद्देश्य निहित हो सकते हैं। ऐसे ही एक उद्देश्य को इस कविता की विषयवस्तु बनाया गया है। इस फाल्स फ़्लैग का प्रयोग किसी देश पर युद्ध थोपने के लिए भी किया जाता है। फाल्स फ़्लैग के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मैं एक लिंक दे रहा हूँ जिसमें विभिन्न घटनाओं का विवरण भी उपलब्ध है : http://www.washingtonsblog.com/2015/02/x-admitted-false-flag-attack...
आपका हार्दिक आभार, सादर।
Comment by pratibha pande on March 9, 2017 at 10:23am
मै आदरणीय शरदिन्दु जी से पूरी तरह सहमत हूँ देश की सुरक्षा से जुड़े मद्दो पर बयानबाजी/ कलमबाजी ठीक नही।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by sharadindu mukerji on March 9, 2017 at 2:39am
किसी राजनैतिक चिंतन के पक्ष अथवा विपक्ष में कहने का अधिकार हमारे देश में सभी को प्राप्त है, लेकिन हमारी सुरक्षा के लिए जो निरंतर अपनी जान पर खेल रहे हैं उन पर कीचड़ उछालने का अधिकार आपको किसने दिया भाई महेंद्र कुमार जी ? आप यदि रचनाकार हैं तो सावधान हो जाएँ. आपके राजनैतिक विश्वास से ऊपर उठकर देशहित में रचना करें. कोई आक्षेप लगाने से पहले पूरे परिप्रेक्ष्य का समुचित अध्ययन करें और सबूत के साथ आरोप लगाएँ. ऐसी रचना का,व्यर्थ में ही, क्या नकारात्मक परिणाम हो सकता है उस पर स्वयं विचार कीजिएगा.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
5 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
9 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
23 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
23 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service