For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

-----ग़ज़ल -----

*2122 1212 22*

हाथ काफी मले गए हर सू ।
कुछ सयाने गए छले हर सू ।।

बात बोली गई दीवारों से ।
खूब चर्चे सुने गए हर सू ।।

आग का कुछ पता न् चल पाया ।
बस धुंआ ही धुंआ उठे हर सू ।।

इक तरन्नुम में पढ़ ग़ज़ल मेरी ।
ये ज़माना तुझे सुने हर सू ।।

जुर्म की हर निशानियाँ कहतीं ।
अश्क़ यूं ही नहीं बहे हर सू ।।

वह मुहब्बत में डूबती होगी ।
ढूढ़ दरिया में बुलबुले हर सू ।।

रात मिलकर गई है जब से वो ।
हो रहे तब से रतजगे हर सू ।।

इश्क का कुछ असर उन्हें भी है ।
रह रहे हैं कटे कटे हर सू ।।

मुस्कुरा कर वो कत्ल करते हैं ।
लोग मिलते कहाँ भले हर सू ।।

सर पे बांधे कफ़न मिला है वह ।
अब इरादे बड़े बड़े हर सू ।।

कुछ तरक्की नही हुई उनसे ।
सिर्फ मुद्दे बहुत उठे हर सू ।।

आज उसने नकाब फेंका है ।
देखिए आज जलजले हर सू ।।

उनके आने की खबर है शायद ।
रंग बिखरे हरे हरे हर सू ।।

प्यास देखी गयी नहीं उनसे ।
अब्र आकर बरस गए हर सू ।।

कितनी भोली अदा में दिखती है । चल रहे खूब सिलसिले हर सू ।।

कुछ अदब का लिहाज है वरना । उसके चर्चे बड़े बुरे हर सू।।

बेबसी पर सवाल मत पूछो ।
लोग मुश्किल से तन ढके हर सू ।।

नज़नीनो का क्या भरोसा है ।
जब मिले बेवफा मिले हर सू ।।

कितनी ज़ालिम निगाह है साकी ।
रोज आशिक दिखे नए हर सू ।।

रोजियाँ वो नहीं बढ़ा पाए ।
हो गए खूब मनचले हर सू ।।

होश आने का जिक्र कौन करे ।
खुल रहे रोज मैकदे हर सू ।।

बात बोली गई दीवारों से ।
खूब चर्चे सुने गए हर सू ।।

कुछ अंधेरा नही मिटा पाए ।
दीप लाखों मगर जले हर सू ।।

वह मुहब्बत में डूबती होगी ।
ढूढ़ दरिया में बुलबुले हर सू ।।

रात मिलकर गई है जब से वो ।
हो रहे तब से रतजगे हर सू ।।

कोई पढ़ता नही सुख़न मेरे ।
क्या सुख़नवर नहीं बचे हर सू ।।

अब कलम बन्द कर दिया हमने ।
हौसले हैं बुझे बुझे हर सू ।।


--- नवीन मणि त्रिपाठी

मौलिक अप्रकाशित

Views: 371

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Naveen Mani Tripathi on June 23, 2017 at 10:37pm
आ0 गोपाल नारायण सर सादर नमन सर।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 23, 2017 at 10:33pm

हद, अनहद  दोनों विचारणीय है, सादर .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
9 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
yesterday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service