For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- ८२

२१२२ २१२२ २१२२ २१२

जह्र बनके काम करती है दवाई देख ली
अच्छे अच्छों की भी हमने रहनुमाई देख ली //१

पीठ पीछे मर्तबा ए बे अदाई देख ली
तेरी भी मेहमाँ नवाज़ी हमने, भाई देख ली //२

आरज़ी थी दो दिनों की जाँ फ़िज़ाई देख ली
इश्क़ की ताबे जुनूने इब्तिदाई देख ली //३

दिन को सोना और शब की रत-जगाई देख ली
मय की जो भी कैफ़ियत थी इंतिहाई देख ली //४

गर भरा हो जाम पूरा तो छलक ही जाता है
लब ने जोशे कैफ़ की बे-एतिनाई देख ली //५

ता हलक लबरेज़ ख़ुम को चैन कब मैकश बिना
रायगाँ साक़ी से कर दीदा दराई देख ली //६

तू अलग कुछ भी नहीं मेरी अना की साख्त से
मैंने करके तेरी भी उक़दा कुशाई देख ली //७

है फुगाँ भी बेख़बर ख़ुद बाईसे आज़ार से
करके उसने रोज़ो शब नाला-सराई देख ली //८

देखना क्या उस नज़र का और बाक़ी रह गया
जिसने रेज़े रेज़े में क़ुदरत नुमाई देख ली //९

राज़ हमने हिन्द में जम्हूरियत के नाम पे
ख़ानदानी हिज्ब की भी पेशवाई देख ली //१०

~ राज़ नवादवी

"मौलिक एवं अप्रकाशित"

मर्तबा- श्रेणी, दर्ज़ा
बे अदाई- अशिष्टाचार
आरज़ी- अस्थाई
जाँ फ़िज़ाई- ताज़ा या पुनर्जीवित करना
ताबे जुनूने इब्तिदाई- प्रारंभिक जुनून की चमक
बे-एतिनाई- लापरवाही, ध्यान न देना
ख़ुम- शराब रखने की सुराही
रायगाँ- व्यर्थ
दीदा दराई- आँख से आँख मिलाकर देखना
अना- स्वयं, ईगो
साख्त- बनावट
उकदा कुशाई- गाँठ खोलना
फ़ुगाँ- आर्तनाद, दुहाई, पुकार
बाईसे आज़ार- रंज, मुसीबत, रोग का कारण
नाला-सराई- दुःख का गान
जम्हूरियत- प्रजातंत्र
हिज्ब- पक्ष, दल
पेशवाई- नेतृत्व

Views: 354

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राज़ नवादवी on December 14, 2018 at 2:48am

आदरणीय समर कबीर साहब, ग़ज़ल में आपकी शिरकत और पसंदीदगी का मैं ममनून हूँ. सादर. 

Comment by Samar kabeer on December 13, 2018 at 11:02pm

जनाब राज़ नवादवी साहिब आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
11 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service