For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तू  वो  ही  है  ना !

जो  मेरे  लात  मारने  पर

सहज  ही  मुस्कुराती  थी

मेरी रग रग में भी तुरंत

गुदगुदी सी दौड़ जाती थी

ये बात तू जानती थी

मेरी हालत पहचानती थी .

और  मै

बस रहता था इंतज़ार में.
 
तेरे पेट से
बाहर निकालनें के

सोच विचार में.

तो  वो  ही  है  ना

मेरी माँ .

जिसनें  मेरी  किलकारी

सुननें की खातिर ,

कर दिया था अपना पेट

काटने को हाज़िर

और  होश  में  आनें  पर

पीड़ा  को  नहीं

लपक  लिया  था मुझे ...

कैसे  भूल  गयी  तू

अपनें  नौं  महीनों  को ,

बस  मेरे  एक  बार

दूध हेतु छूने से

तेरे स्तनों को ...

तू  वो  ही है  ना ...

जो  सर्द  रातों  में

गर्म  रखनें  को मुझे  ,

सो  जाती  थी खुद  गीले  में

और  कांपती  रहती  थी पाले में

तब  "हगीस"  भी

नहीं  आते  थे  ना  माँ  ?

आते  भी  तो

उसमें  तो  मैं  ही

गीला  रहता  ना माँ ,


तो  वो  ही   है  ना !

जो  पिताजी  के  मुझे  पीटनें पर

खुद आ  जाती  थी बीच में .

खुद  पीटनें  का  नाटक  करती

छिपा लेटी थी आँचल के बीच में .

जोर से मारती,

प्यार से निहारती

फिर  कैसे  मुझे  चोट  ही  नहीं  लगती  थी ?

ये आज समझ पाया हूँ...


तू  वो  ही  है  ना ..माँ ..

जो  अब  मेरे

ऑफिस  से  आनें  पर ,

अकेली लेटी टकटकी लगाती

घर के मुहाने पर.

तरसती रहती

बात  करनें  को.

और  मैं 

सीधा  अपनें बेड रूम  में  जा,

देखनें  लगता  हूँ

टीवी 

संग

बच्चे बीवी .

" तू  ठीक  है  बेटा  ? "      

कहती  हुई  झांकती  है बाहर से  ही

अक्सर !

" ठीक  ही  हूँ , मुझे  क्या  हुआ  है   ! "..

सुन  कर  वापिस  हो  जाती  है

मायूस  सी

अक्सर .

तो  वो  ही  है  ना  माँ  ? ?

हाँ ...

तू  तो  वो  ही  है ..

मेरी  माँ .

मैं  ही  बदल  गया  हूँ ...

पर  ऐसा  क्यूँ  हुआ ?

मैं  ये  ही  सोचता  हूँ
मेरी  माँ ...

 

रचयिता : डा . अजय  कुमार  शर्मा ( EDITED )

Views: 256

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to मिथिलेश वामनकर's discussion ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024
"बहुत सुंदर अभी मन में इच्छा जन्मी कि ओबीओ की ऑनलाइन संगोष्ठी भी कर सकते हैं मासिक ईश्वर…"
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a discussion

ओबीओ मासिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न: 25 मई-2024

ओबीओ भोपाल इकाई की मासिक साहित्यिक संगोष्ठी, दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय, शिवाजी…See More
14 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय जयनित जी बहुत शुक्रिया आपका ,जी ज़रूर सादर"
yesterday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय संजय जी बहुत शुक्रिया आपका सादर"
yesterday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय दिनेश जी नमस्कार अच्छी ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिये गुणीजनों की टिप्पणियों से जानकारी…"
yesterday
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"बहुत बहुत शुक्रिया आ सुकून मिला अब जाकर सादर 🙏"
yesterday
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"ठीक है "
yesterday
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"शुक्रिया आ सादर हम जिसे अपना लहू लख़्त-ए-जिगर कहते थे सबसे पहले तो उसी हाथ में खंज़र निकला …"
yesterday
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"लख़्त ए जिगर अपने बच्चे के लिए इस्तेमाल किया जाता है  यहाँ सनम शब्द हटा दें "
yesterday
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"वैशाख अप्रैल में आता है उसके बाद ज्येष्ठ या जेठ का महीना जो और भी गर्म होता है  पहले …"
yesterday
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"सहृदय शुक्रिया आ ग़ज़ल और बेहतर करने में योगदान देने के लिए आ कुछ सुधार किये हैं गौर फ़रमाएं- मेरी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आ. भाई जयनित जी, सादर अभिवादन। गजल की प्रशंसा के लिए आभार।"
yesterday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service