For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हरे भरे बागों को मिटाया जा रहा है |कविता - अतुकांत |

कागज़ के फूलों को सजाया जा रहा है |
हरे भरे बागों को मिटाया जा रहा है |
क्या होगा हाल उन कश्तियों का ,
जिन्हें सुर्ख रेत पर चलाया जा रहा है | 
कैसे सूखे आँसू  उन ग़मगीन आँखों का  ,
 जिन पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है |
लम्बे लम्बे फिकरे कसते हैं वो लोग , 
जिनके जीवन साथी को तड़पाया जा रहा है |
हकीकत कुछ , दिखावा कुछ और है ,
कौन जाने किसको सताया जा रहा है |
कैसे जले दीपक जब उसमे तेल ना हो ,
पर अँधेरे में तीर चलाया जा रहा है |
आग लगे कहीं पर धुंआ कहीं उठता,
कहीं  बुझते आग को धधकाया जा रहा है |
चलते चलते थक गये अब ताक़त नहीं ,
पर उनको नौजवां बताया जा रहा है |
रंजीश किसी का निकाले किसी और पर , 
पर मुस्कराकर हाथ मिलाया जा रहा है |
फूलों का हार कैसे पहनाये वर्मा ,

पीछे से पाँव खिसकाया जा रहा है |   

श्याम नारायण वर्मा 
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 550

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijay nikore on August 7, 2013 at 10:23am

आदरणीय श्याम जी:

 

सुन्दर रचना ... भाव अच्छे लगे।

 

सादर,

विजय निकोर

Comment by Vasundhara pandey on August 6, 2013 at 6:25pm

सुन्दर रचना श्याम जी !!

Comment by Shyam Narain Verma on August 6, 2013 at 10:56am
आदरणीय नीरज जी,
प्रणाम 
इस कविता को किसी छंद पर नहीं लिखा हूँ , वैसे हमारी  कोशिश रहती है की कविता अगर छंद पर आधारित हो तो बेहतर रहेगा परन्तु वक़्त की कमी और व्यस्तता के आगे सोचने के लिया मजबूर होना पड़ता है |
सादर |
Comment by अरुन 'अनन्त' on August 5, 2013 at 2:06pm

बेहद सुन्दर अभिव्यक्ति श्याम जी बधाई स्वीकारें आदरणीय राणा सर एवं आदरणीय बृजेश भाई जी की बातों पर ध्यान दें.

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 5, 2013 at 12:47am

आदरणीय श्याम नारायण जी, सुंदर रचना पर, हार्दिक बधाई

Comment by बृजेश नीरज on August 4, 2013 at 7:36pm

आदरणीय श्याम नारायण जी बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति! आपको बहुत बधाई इस रचना पर!
एक जिज्ञासा मन में है कि इस कविता को अतुकांत किस आधार पर आपने कहा। अतुकांत का अर्थ है वह कविता जिसकी पंक्तियों में एक जैसा तुकांत न हो अर्थात जो एक जैसे शब्दों या अक्षरों से समाप्त न होती हों। आपकी कविता में ऐसा तो नहीं है। एक भ्रम है लोगों में कि गद्यात्मक पंक्तियों से बनी रचना अतुकांत होती है। आप कृपया इस भ्रम का शिकार न हों।
आशा है आप मेरे कहे को अन्यथा न लेंगे।
सादर!

Comment by MAHIMA SHREE on August 4, 2013 at 2:33pm

बहुत ही बढ़िया आदरणीय ..बिलकुल समसामयिक प्रस्तुति बधाई आपको


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on August 3, 2013 at 10:39pm

सुन्दर अभिव्यक्ति है| व्याकरण सम्बन्धी त्रुटियाँ दूर करें तो और आनंद आयेगा|

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी आपने प्रदत्त विषय पर बहुत बढ़िया गजल कही है। गजल के प्रत्येक शेर पर हार्दिक…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"गजल**किसी दीप का मन अगर हम गुनेंगेअँधेरों    को   हरने  उजाला …"
6 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई भिथिलेश जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर उत्तम रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
8 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"दीपोत्सव क्या निश्चित है हार सदा निर्बोध तमस की? दीप जलाकर जीत ज्ञान की हो जाएगी? क्या इतने भर से…"
20 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"धन्यवाद आदरणीय "
22 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"ओबीओ लाइव महा उत्सव अंक 179 में स्वागत है।"
22 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"स्वागतम"
22 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' left a comment for मिथिलेश वामनकर
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post साथ करवाचौथ का त्यौहार करके-लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन।गजल पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार।"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post साथ करवाचौथ का त्यौहार करके-लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, करवा चौथ के अवसर पर क्या ही खूब ग़ज़ल कही है। इस बेहतरीन प्रस्तुति पर…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

साथ करवाचौथ का त्यौहार करके-लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"

२१२२/२१२२/२१२२ **** खुश हुआ अंबर धरा से प्यार करके साथ करवाचौथ का त्यौहार करके।१। * चूड़ियाँ…See More
Thursday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service