For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

थम रही हैं क्यों नहीं ये सिसकियाँ (२५ )

थम रही हैं क्यों नहीं ये सिसकियाँ 
क्यों परेशां हैं चमन में तितलियाँ 
***
साल सत्तर से भले आज़ाद हैं 
आज भी सजती बदन की मंडियाँ
***
अब घरों में भी कहाँ महफ़ूज़ हैं 
ख़ौफ़ के साये में रहती बेटियाँ 
***
ये बशर कैसी तेरी मर्दानगी 
मार देता क्यों है नन्ही बच्चियाँ 
***
कहते हैं हम बेटा-बेटी एक से 
फ़र्क़ बाक़ी है नज़र के दरमियाँ 
***
गर तरक़्क़ी की डगर पर चल पड़े 
गिरने बेटी पर हैं लगती बिजलियाँ 
**
दुख्त* पर लागू पुराने क़ायदे 
हैं जियादातर वही पाबन्दियाँ 
***
बाप बेटी का परेशां आज भी 
फ़िक़्र की रहती है छाई बदलियाँ 
**
है विदाई का वही मंज़र 'तुरंत '
सिसकियाँ शहनाइयाँ और हिचकियाँ 
***
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी 

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 499

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on February 14, 2019 at 2:36pm

आदरणीय Samar kabeer साहेब , मद्दाह में दुख्त और दुख्तर ही लिखा है | हालाँकि जैसा आपने बताया मद्दाह पर भरोसा करना मुश्किल है | एक और प्रयोग में भी दुख्त =बेटी ही है | (यहाँ नुक्ता यूनिकोड में नहीं आ रहा है )

बे-दुख़्त-ए-रज़بے دخت رز

without daughter of grapes, wine

Comment by Samar kabeer on February 14, 2019 at 11:04am

"दुख़्त" दुख़्तर का मुख़फ़्फ़फ़् नहीं "दुख़" है,देखियेगा ।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on February 14, 2019 at 2:08am

आदरणीय Samar kabeer साहेब | आदाब | इतना ध्यान रखा फिर भी एक हैं की गलती रह ही गई | आपकी हौसला आफजाई के लिए शुक्रगुजार हूँ | दुख्त =बेटी /कन्या का अर्थ लिया है जिसे दुख्तर  का लघु माना जाता है | 

Comment by Samar kabeer on February 13, 2019 at 4:31pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

'अब घरों में भी कहाँ महफ़ूज़ है '

इस मिसरे में 'है' को "हैं" कर लें ।

'दुख्त* पर लागू पुराने क़ायदे'

इस मिसरे में 'दुख्त' का क्या अर्थ लिया है आपने? 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आ. भाई जयनित जी, अभिवादन। गजल का प्रयास अच्छा हुआ है।हार्दिक बधाई।  भाई अमित जी के सुझाव अच्छे…"
1 hour ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"जी बहुत बहुत शुक्रिया आ टाइपिंग मिस्टेक " समन्दर " की ओर ध्यानाकर्षण के लिए भी सहृदय…"
1 hour ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक ..रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय ।"
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय Aazi जी नमस्कार अच्छी ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिये"
2 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय Aazi जी  बहुत शुक्रिया आपका सlदर"
2 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय अमित जी बहुत ख़ूबसूरत कहा शुक्रिया आपका सादर"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"बधाई स्वीकार करें आ अच्छी ग़ज़ल हुई 4 में सूर्य की धूप स्त्रीलिंग होती है बाकी गुणीजनों की इस्लाह…"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय आज़ी तमाम जी, प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार।"
3 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, सुंदर ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें।"
3 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय रचना भटिया जी, सुंदर ग़ज़ल के लिए बहुत बहुत बधाई।"
3 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"आदरणीय अमित जी, सुंदर ग़ज़ल के लिए बहुत बहुत बधाई।"
3 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167
"बधाई स्वीकार करें आ अच्छी ग़ज़ल हुई इस्लाह अच्छी हुई और बेहतर हो जायेगी"
3 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service