For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-70 (विषय: विरोध के स्वर)

आदरणीय साथियो,
सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-70 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-70
विषय: "विरोध के स्वर"
अवधि : 29-01-2021 से 30-01-2021
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी एक लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फ़ॉन्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है।
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाए रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पाएँ इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद ग़ायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आसपास ही मँडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया क़तई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ-साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा ग़लत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिसपर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फ़ोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
.
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 2544

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदाब  ,शिक्षा विमर्श  पर संवाद  शैली में अच्छी लघुकथा है!  जान' गोरखपुरी भाई  ! हरियाणी खड़ी बोली , कदाचित  संवाद  का यदि माध्यम है तो संवाद संशोधन चाहते हैं, बंधु ।

जी आ. चेतन प्रकाश सर मेरा प्रयास हरयाणवी बोली का ही था, जैसा कि महिला लिंगानुपात में देश मे सबसे पीछे हरियाणा ही है।आ. निवेदन है कि हरियाणवी के संवाद संशोधन आप सुझाये क्योंकि मुझे इसका सुना सुनाया ही ज्ञान है, मैं उस बेल्ट का नहीं हूं।सादर।

प्रदत्त विषय पर अच्छी लघुकथा। बधाई आदरणीय। शीर्षक पर आदरणीय उस्मानी जी की बात का संज्ञान लीजिये।

काश
"अम्मी रहने दो, क्या करोगी जाकर। क्या बदल जायगा हमारे लिये? हम में से तो कोई नहीं जा रहा।" करीम ने एक बार फिर माँ को समझाने की कोशिश की।
" मैं अकेली चली जाऊँगी। अभी हाथ पाँव से मोहताज नहीं हूँ"  हसीना बीबी का इरादा नहीं डिगा।
जब से घाटी में चुनावों का एलान हुआ हसीना बहुत खुश है।
 और आज वो दिन आ गया। बेटे और दूसरे सदस्यों की परवाह किये बगैर वो पहुँच गईं वोट डालने। वोट डालने के बाद नम आँखों से बाहर निकलती हसीना बी की तरफ टीवी वालों का ध्यान गया।
" आपकी आँखें नम क्यों हैं? शायद  कश्मीर में आ रहे बदलावों की खुशी में नम हो रही हैं" टीवी एंकर ने पूछा।
 "बेशक खुश हूँ। पर ये बदलाव पहले आ जाते तो.. तो..." भरे गले से वो आगे नहीं बोल पाईं।
 "जी! बिल्कुल, बहुत पहले आ जाने चाहिये थे। फिर भी .."
 "आप समझीं नहीं"  एंकर को बीच में काटती हुई वो बोलीं " पहले आ जाते तो मैं अपने रशीद को नहीं खोती। वो दहशतगर्द नहीं बनता।" अब वो खुल कर रो रही थीं
मौलिक व अप्रकाशित

 नमस्कार , आदरेया !  कश्मीर मे बह रही  सुखद परिवर्तन की बयार  का संदर्भ लेती अच्छी लघुकथा के लिए  बधाई, सु श्री प्रभा पाण्डे ! संवाद  शैली में लिखते समय कथोपथन  की विश्वसनीयता  हेेेतु बोली में पारंगत  होना अनिवार्य  है, प्रभा जी ! वंदे !

आदरणीय मेरे विचार से इस सरल व सहज कथोपकथन में पात्र अनुसार या उस क्षेत्र अनुसार संवादों में क्षेत्रीय बोली की आवश्यकता नहीं लगती। क्षेत्र विशेष के लोग ऐसे सामान्य संवाद भी बोलते हैं। सादर।

हार्दिक आभार आदरणीय

आदाब। विषयांतर्गत बढ़िया लघुकथा हेतु हार्दिक बधाई आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। चिरपरिचित कथानक है।

हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी

आदरणीया प्रतिभा पाण्डे, विषयानुरूप बहुत अच्छी लघुकथा हुई है, हसीना बीबी का चरित्र बहुत स्पष्ट रेखांकित हुआ है, भुक्तभोगी रूप में बदलाव को स्वीकार अंगीकार करते हुए, मनमाने और रूढ़ियों की तरह बन चुके अंध विरोध की कट्टर धारा के विरोध में खड़ा हुआ यह पात्र कोटिशः बधाई योग्य है। 

हार्दिक आभार आदरणीय

खाकी (लघुकथा) :


सोसाइटी में अपने फ्लैट के सामने बन रहे फ्लैटों में फ़र्श पर टाइल्स बिछाने का काम वह शिक्षक कुछ दिनों से देख रहा था। खाकी गत्तों में पैक हर टाइल्स खाकी काग़ज़ों में सुरक्षित लिपटा हुआ था। कारीगर और श्रमिक खाकी से टाइल्स पृथक कर खाकी काग़ज़ फैंकते जा रहे थे। कुछ तो उन्हें रौंदते भी रहते थे काम में व्यस्त रहते हुए। शिक्षक हर रोज़ टाइल्स को ओर उन खाकी काग़ज़ों को हर रोज़ देखकर उनकी नियति पर सोचता रहता था। उसी सिलसिले में वह यह देखता कि फ़र्श पर टाइल्स फिट हो जाने के बाद फ़्लैट के अन्य कामों के पहले टाइल्स सुरक्षित साफ़ रखने के लिए पन्नी बिछाई जा रही थी। पन्नी की दूसरी ओर चिपकी खाकी भी उतार कर वैसे ही फैंकी जाती थी, रौंदी जाती थी या निर्दयतापूर्वक कुड़ेदान में डाल दी जाती थी। खाकी काग़ज़ का थान यूं ही बरबाद हो रहा था।


"सोच रहा हूँ उनकी रक्षा करूँ और उनका इस्तेमाल कर लूँ कॉपी-किताबों में कवर चढ़ाने के लिए!" एक दिन शिक्षक ने अपनी युवा बेटी से कहा।


"कैसी बातें करते हैं, पापा! सोसाइटी के लोग और वे मज़दूर क्या सोचेंगे! ... सीसीटीवी सब देख रहा है न! हरग़िज़ मत जाना वहाँ।" बेटी ने अपनी मॉम की तरफ़ देखकर कहा।


"खाकी की दुर्दशा देखी नहीं जाती। रक्षा कवच है। यूँ बरबादी ठीक नहीं!" शिक्षक ने अपनी पत्नी से कहा।


"तुम्हें क्या मतलब! अपने काम से काम रखो! अपने स्टेटस का कुछ तो ध्यान रखो! होने दो बरबाद खाकी काग़ज़ को!" पत्नी ने झुँझलाकर कहा।


शिक्षक से रहा न गया। एक कारीगर को इशारे से नज़दीक़ बुला कर कहा, "यह जो मोटा सा चिकना सा खाकी काग़ज़ निकल रहा है न, इसे बच्चों की कॉपी-किताबों में चढ़ाने के काम लिया जा सकता है। तुम लोग बच्चों के लिए ले जाया करो न!"


"साहब, हम कैसे कुछ ले जा सकते हैं! वैसे भी हमारे यहाँ पढ़ने-लिखने वाला है ही कौन!" दूसरा कारीगर बोल पड़ा।


"नहीं भाई, ये मासाब हैं। सही कह रहे हैं। यह खाकी बड़े काम की चीज़ है! इसके कई इस्तेमाल हो सकते हैं... समझ सको, तो!" पहले वाला कारीगर बोला और शिक्षक की ओर देखते हुए खाकी काग़ज़ को लपेटने लगा।


(मौलिक व अप्रकाशित)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
6 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।संबंधों को निभा रहे, जैसे हो दस्तूर…See More
21 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आजकल खूब हो रहा है ये चलन और कभी कभी विवाद भी। आपकी चिरपरिचित शैली में विचारोत्तेजक लघुकथा। बधाई…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service